अपने पार्टनर के प्रति हमेशा वफादार होते है मकर राशि के लोग

बिना किसी देरी किये चलिए बात करते हैं, आज मकर राशि के रोमांस के बारें में। मकर राशि वाले उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छे पार्टनर होते हैं जो किसी भी रिश्ते में लम्बें समय तक जुड़ना चाहते है। आप कह सकते हैं, फेविकोल का जोड़ है आसानी से टूटेगा नहीं..

मकर राशि वाले भरोसेमंद, प्रतिबंध और रिश्तों के प्रति हमेशा वफादार होते हैं, इस गुण की वजह से ये लोग अपने हर रिश्ते को प्यार और सम्मान देते हैं।
यदि आप किसी भी मकर राशि वाले के पार्टनर है, तो सबसे पहले अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आने वाली समस्याओं पर विचार कर लें। उसके बाद अपने रिश्ते के खुबसुरत बॉन्ड को आगे बढाए।


मकर राशि वालों के रोमांस के बारे में सारांश

जैसे बकरियां मजबूत और स्वतंत्र होती हैं, वे दूसरों पर निर्भर रहना कमजोरी का प्रतीक मानती है। ठीक वैसे ही मकर राशि वाले जातक होते हैं।

किसी मकर राशि वाले व्यक्ति को जब आप दूर से देखते हैं। तो वो आपको बहुत ही कठोर नजर आते हैं। जैसे ही उनके नजदीक जाते हैं तो आपको समझ आता है, की वे कितने कोमल है।

मकर राशि जैसा की इसका प्रतीक चिन्ह है बकरी वैसा ही स्वभाव लिए होते हैं। बकरी कभी भी नये रास्ते पर अकेले चलना पसंद नहीं करती। नया चांस लेने से भी डरती है, पर जिस रास्ते पर चलती है। उस पर अपनी पूरी चंचलता दिखाती जाती है। ठीक ऐसे ही मकर राशि वाले होते है। नया तो नहीं, पर जो है उसमें पूरी चंचलता दिखाते हैं और आनंद लेते हैं। इन लोगों के साथ समस्या यह होती है की ये लोग किसी के साथ जल्दी घुल मिल नहीं पाते।

मकर राशि वाले अपने पैसो के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं, पर भौतिक सुख सुविधा कभी भी इनके लिए प्राथमिकता नहीं होती है।

मकर राशि वाले जिस भी रिश्ते में होते है। वो अपने लिए सम्मान की मांग करते हैं, पर कभी भी अपने साथी के बॉस बनने की कोशिश नहीं करते। यह किसी से प्यार करते है तो सशर्त करते हैं।


मकर राशि के रोमांस को प्रभावित करने वाले ज्योतिषीय कारण

मकर राशि का स्वामी शनि है। यह पृथ्वी तत्व के गुण इनमें पाए जाते हैं। ठीक यही दोनों चीजें इनके रोमांस को प्रभावित हमेशा करती है। शनि और पृथ्वी तत्व के अधीन होने की वजह से इन्हें रोमांस में हर बार कुछ नया नहीं चाहिए होता है। यह प्यार में बिना किसी शर्त के हार भी सकते हैं। यह हमेशा अपने साथी के लिए निस्वार्थ भाव से सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। इनके लिए प्यार और रोमांस जीवन जीने का जरिया होता है। शनि की वजह से ये न्यायप्रिय होते हैं, इसलिए ये हर जगह, हर समय अपने प्यार का प्रदर्शन नहीं कर सकते। पर जब आप इनकी बाहों में एक बार समा जाते हैं, तो आपको महसूस होगा की अगर जन्नत कहीं है तो सिर्फ इन्हीं की बाहों में है।


मकर राशि का रोमांटिक व्यवहार

मकर राशि वाले किसी भी रिश्ते में धीरे-धीरे ही आगें बढ़ते हैं। आप सोचे की यह रिश्ते में जल्दी – जल्दी आगे बढ़ जाए, तो ऐसा ये कभी भी नहीं करेगें। जब तक इनका दिल गवाही नहीं देगा, ये लोग आगे बढ़ने को तैयार नहीं होते।

मकर राशि वालों के बारे में सबसे अच्छी बात यह होती है यह लोग धोखा देना नहीं जानते। जिस रिश्ते में है, बस उसी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। इनके लिए अपने पार्टनर के प्रति बॉन्ड और प्रतिबद्धता इनके प्यार के सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। ये कामुक होते है पर स्थिरता लिए अग्रसर होते हैं।


मकर राशि की महिला और रोमांस

जब आप मकर राशि वाली माहिला को डेट करते है, तो इनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। मकर राशि की महिला रोमांचक बातचीत करना पसंद करती है। उसे नई चीजों के बारें जानना और बताना बहुत पसंद होता है। मकर राशि वाली महिला हमेशा ऐसे लोगों को पसंद करती है, जिनके साथ उनका भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ सके। इन लोगों को ऐसे पार्टनर की तलाश होती है, जो उनके साथ अच्छा व्यवहार करें, उन्हें प्यार करें और किसी भी तरह से झूठ न बोले। मकर राशि वाली नैतिकता से जुड़ीं हुई होती है। इनको खुले आम प्यार करना पसंद नहीं होता है। जिसकी वजह से इनके पार्टनर थोड़ फ्रस्टेट हो सकते हैं।


मकर राशि वाले पुरुष और रोमांस

मकर राशि वाले पुरुष के रोमांस की बात की जाए, तो ये लोग अगर किसी पार्टनर के साथ सम्बन्ध में है, तो किसी और की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखते। ये ऊपर से बहुत ही शांत स्वभाव के नजर आते हैं, लेकिन जब ये अपने पार्टनर के साथ होते है तो ये प्रेम की बरसात करना नहीं भूलते। मकर राशि वालों के लिए रोमांस ज्यादा महत्व नहीं रखता, बल्कि समर्पण पसंद आता है। इन्हें अधिकतर मजबूत और शक्तिशाली पार्टनर पसंद आते हैं। ये वन नाईट स्टेंड में बिलकुल भी विश्वास नहीं रखते। पहले ये अपने पार्टनर को समझते है, फिर उनके साथ आगे बढ़ते हैं। क्योकिं ये लोग लम्बे समय के लिए रिश्ता जोड़ना पसंद करते हैं। मकर राशि वाले बहुत पारम्परिक होते है।


क्यों मकर राशि का रोमांस होता है बहुत सुंदर

मकर राशि वालों के साथ एक बात सबसे अच्छी होती है, की ये लोग अपने पार्टनर को किसी भी हालत में धोखा नहीं देते। सामने वाला कितना ही डोरे डालता रहे- ‘नहीं मतलब नहीं।’

मकर राशि वालों में गजब का आकर्षण होता है। यह अपने पार्टनर को वो प्यार महसूस कराते हैं, जिनके वो हकदार होते हैं। किसी भी तरह की चिंता और असुरक्षा से दूर।

मकर राशि वाले हमेशा अपने पार्टनर के एहसानमंद होते हैं। ये खुशनसीब भी होते है। क्योकिं ये जितना प्यार और स्नेह पार्टनर को देते है। उतना ही इनको मिलता भी है। यह लोग अपने पार्टनर के लिए वो सब करते है, जितनी इनमें ताकत होती है। फिर ये किसी और चीज की परवाह नहीं करते।

हो सकता है की ये किसी और को पसंद करते हों, लेकिन यह खामी भी उन्हें अपने प्यार और कर्तव्य से पीछे नहीं हटने देती। हमेशा वे उनके लिए वफादार होते है, जो उनके साथ और पास है। भूतकाल में क्या था, उस बात का असर ये अपने वर्तमान पर नहीं पढ़ने देते हैं।


मकर राशि वालों के रोमांस के बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें

मकर राशि के जातक बहुत ही तेजस्वी होते हैं। अपने प्रियजनों के लिए प्यार और प्रशंसा हमेशा उनके दिल में होती है। यह लोग बहुत ही संवेदनशील और दयालु होते हैं। मकर राशि के जातक की पर्सनालिटी वैसे तो बहुत ही प्यारी होती है, पर इनके साथ डील करना उतना ही मुश्किल होता है।


सकारात्मक पहलू

मकर राशि के जातक प्यार और परिवार के प्रति हमेशा ईमानदार होते हैं। इन लोगों को पता होता है, कि अपनों का ख्याल कैसे रखा जाना चाहिए। इनके जितने भरोसेमंद इंसान से आप कभी भी नहीं मिल सकते।

किसी भी चीज के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरत पड़ने पर ये हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। मकर राशि वाले प्रेमी के रूप में तो शानदार होते ही हैं, साथ ही दोस्ती भी बखूबी निभाते है।

प्यार और रिश्तों में मकर राशि वाले अपने लोगों के साथ एक भावनात्मक सम्बन्ध स्थापित कर लेते हैं। ये लोग कभी भी पार्टनर को असुरक्षित और महत्वहीन महसूस नहीं कराते। ये लोग अपनों के साथ जिस तरह से व्यवहार करते हैं वो इनको बहुत ख़ास बनाता है।


नकारात्मक

मकर राशि वालो की इतनी सारी खूबियों के बाद इनके कुछ नकारात्मक पहलू भी है। अब हम इस पर नजर डालते हैं। ऐसा माना जाता है कि मकर राशि वालों के साथ रहना आसान नहीं होता। इन्हें डील करना बहुत ही मुश्किल है। इनकी कुछ ऐसी विशेषताएं होती है जो इनमें नकारात्मकता लाती है।

मकर राशि वाले बहुत ही आक्रामक स्वभाव के होते हैं। कभी – कभी ये लोग बहुत ज्यादा तनावपूर्ण हो जाते हैं। ये बहुत जल्दी अपने विचारों को बदलते नहीं है। जिसकी वजह से ये जिद्दी भी बहुत होते हैं। यही जिद्दीपन इनके पार्टनर को परेशानी देता है।

ये लोग कभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं। इसके अलावा ये दूसरों का पॉइंट ऑफ़ व्यू भी नहीं समझना चाहते। इनको लगता है जो हो रहा है, या जो कर रहे हैं वो सब गलत है।

आप निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण करके अपनी राशि से संबंधित सही मार्गदर्शन प्राप्त करें।


निष्कर्ष

मकर राशि के जातक के दिल में प्यार का भण्डार होता है। बस उनको सही पार्टनर की तलाश होती है। देखने में ये रुढ़िवादी नजर आते हैं, लेकिन वो ऐसे होते नहीं है। एक बार जब ये खुलकर भावना व्यक्त करते हैं, तो इनसे प्यारा और कोई नहीं होता। इनकी जरूरत से ज्यादा अपने पार्टनर से महत्वाकांक्षा उनके लिए प्रतिबद्धता परेशान कर सकती हैं।