Zodiac Compatibility

मिथुन और कर्क अनुकूलता

दोस्ती या प्रेम एक अहसास है। एक खूबसूरत अहसास, जिसे हर कोई चाहता है। कोई भी अपने दोस्तों या अपने प्रेमी को खोना नहीं चाहते हैं, फिर भी एक मुकाम पर आकर रिश्तों में दूरियां आने लग जाती है। आखिर क्या है इस समस्या की जड़। क्या तारे-सितारे इसमें हमारी मदद कर सकते हैं। क्या किसी से रिश्ता बनाने से पहले संबंधों की पड़ताल अपने स्तर पर की जा सकती है। मन में उठने वाले इन सभी सवालों का जवाब है हां। ज्योतिष के जरिए यह कर पाना मुमकिन है। आइए बात करते हैं मिथुन और कर्क राशि के बीच संबंधों की अनुकूलता कितनी है

मिथुन

Gemini
22 May - 21 Jun
Zodiac Heart Sign

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Gemini
Cancer

मिथुन – कर्क प्रेम अनुकूलता

मिथुन और कर्क राशिचक्र में पड़ोसी राशियां हैं और वे अनुकूलता के स्तर पर बेहद संतुष्ट हो सकते हैं। जहां तक मिथुन और कर्क की अनुकूलता का संबंध है, दोनों के रिलेशंस में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। आइए मिथुन और कर्क की अनुकूलता के बारे में कुछ विशेष जानें-

  • मिथुन और कर्क राशियों हो कुछ तक हास्य पसंद होता है।  वे दोनों साथ में खूब मजा और आनंद प्राप्त करेंगे।
  • दोनों के पास बातचीत करने के कई टॉपिक हो सकते हैं। कर्क हमेशा मिथुन के ज्ञान की तारीफ करते हैं।
  • छोटी-मोटी परेशानियों को दोनों ही अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने देते हैं।
  • मिथुन कर्क से दोस्ती करना अधिक सुरक्षित लगता है। कर्क भी मिथुन की गतिशीलता का साथ देते हैं।

मिथुन – कर्क संबंधों के फायदे

मिथुन और कर्क राशियों के बीच रिलेशंस काफी आकर्षक और दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि वे एक-दूसरे को अलग-अलग तरह के संसार से रूबरू करा सकते हैं। लेकिन, कर्क राशि के लोगों में अपने प्रिय का बहुत ख्याल रखते हैं जबकि, मिथुन राशि के लोग चंचल होते हैं और उनका ये स्वभाव कर्क राशि वालों को आहत कर सकता है-

  • मिथुन, कर्क जातकों को सामाजिक जीवन के प्रति खुलने में मदद कर सकते हैं।
  • कर्क जातक हमेशा मिथुन की चंचलता को स्थिर करने की कोशिश करते हैं।
  • कर्क जातक किसी भी घटना का मिनट टू मिनट विवरण याद रखने में सक्षम होते हैं। जब मिथुन के साथ वे बात करते हैं, तो दोनों का बौद्धिक स्तर काफी अच्छा रहता है।
  • मिथुन – कर्क दोनों सपने देखने वाले और मूडी लोग होते हैं, दोनों की रचनात्मक कल्पना उन्हें मनोरंजक बनाती है।
  • संबंधों के पैमाने पर मिथुन और कर्क राशि लोग एक-दूसरे को समझने की पूरी कोशिश करते हैं।

मिथुन – कर्क संबंधों के नुकसान

मिथुन और कर्क के बीच बीच अधिक समानताएं नजर नहीं आती है। समस्याओं को सुलझाने के प्रति उनका अपना नजरिया है। कर्क कार्रवाई में विश्वास रखते हैं, जबकि मिथुन जातक सिर्फ शब्दों में विश्वास रखते हैं। इन दोनों राशियों का स्वभाव अलग-अलग होता है, जो मिथुन और कर्क संबंधों में चुनौतियों का कारण बन सकता है।

  • मिथुन को बदलाव और विविधता पसंद है, वहीं कर्क को आराम, सुरक्षा और उदासीनता पसंद है। वे रूढ़ीवादी होते हैं।
  • मिथुन का चुलबुला व्यवहार और दोस्तों का बड़ा समूह कर्क में अकेलेपन की भावना जगा सका है।
  • मिथुन को कर्क के घर पर रहने की आदत अच्छी नहीं लगती है।
  • दोनों को साथ चलने के लिए कई समझौते करने पड़ सकते हैं।
Gemini - Cancer Comaptibility

समस्या से छुटकारा पाने के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

 

मिथुन – कर्क मैरिज कंपेटेबिलिटी

मिथुन और कर्क का मिलन एक विचित्र जोड़ी का निर्माण करता है, जो अक्सर विवाह बंधन में बंधने के बाद समाप्त होता है। उनके रिश्ते में सुस्त पल बहुत कम हैं। दोनों ही लोग बच्चों को पसंद करते हैं, और वे एक जोड़ी के रूप में वे माता-पिता के दायित्वों सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। मिथुन और कर्क वैवाहिक अनुकूलता इस प्रकार रह सकती है।

  • मिथुन – कर्क मैरिज कंपेटेबिलिटी का सबसे अच्छा पहलू यह है कि जब उन्हें पता चलता है वे साथ रहेंगे, तो एक साझा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं।
  • दोनों एक-दूसरे की कमजोरियों को जानते हैं और इसलिए बहस की संभावना कम होती है।
  • मिथुन,  कर्क को जीवन के प्रति उत्साह, मस्ती, मजाक और दूसरों के साथ आनंद लेना सिखाते हैं। वहीं कर्क , मिथुन को शांत रहना, भावनाओं से जुड़ना और आवश्यकता पड़ने पर जीवन को अधिक गंभीरता से लेना सिखाते हैं।

क्या आप जानते हैं मिथुन और कर्क राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

मिथुन – कर्क सेक्सुअल अनुकूलता

सेक्सुअल रिलेशनशिप से दो लोगों के बीच का रिश्ता और मजबूत होता है। आइए जानते हैं, मिथुन और कर्क के रिश्ते में सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी का स्तर क्या है?

  • मिथुन और कर्क हमेशा ही किसी चुंबक की तरह एक दूसरे की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
  • मिथुन एक कुशल और साहसी प्रेमी है और कर्क के लिए सहज हो सकते हैं, वहीं कर्क मिथुन के लिए थोड़े भावनात्मक हो सकते हैं।
  • इंटीमेसी के दौरान कर्क विनम्र भूमिका निभाना पसंद करते हैं, जो मिथुन को पसंद आता है।
  • मिथुन-कर्क सेक्सुअल रिलेशन के दौरान रोमांस और एक दूसरे के साथ मस्ती करना चाहते हैं। वे दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं।

मिथुन और कर्क का रिश्ता बेहद दिलचस्प हो सकता है, वे दोनों एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। वे एक साथ आकर्षक और खुश नजर आते हैं। वे अपने अनुभवों से एक दूसरे को लाभान्वित करते हैं और एक-दूसरे का पूरा ध्यान रखने का प्रयास करते हैं। मिथुन-कर्क में समानताएं और अंतर दोनों ही हैं इसलिए वे एक-दूसरे से कभी बोर नहीं होते हैं। चाहे वे दोस्त हों, परिवार, प्रेमी या साझेदार। हालांकि इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि उन्हें कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे इससे बहुत ही अच्छे निपट सकते हैं।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें