मिथुन राशि में चंद्रमा: क्या होगा प्रभाव

तत्व: वायु
स्वामी: बुध
विशेषता: बहुमुखी प्रतिभा


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का व्यक्तित्व

मिथुन राशि में चंद्रमा होने का मतलब है कि ऐसे इंसान स्वाभाविक रूप से खुश और आत्मविश्वासी होते हैं। इन खासियतों के बावजूद वे दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश में लगे रहते हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें शांत और मनोरंजक होना चाहिए। वे अपनी बुद्धिमानी का प्रदर्शन करते हैं, पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, वे हमेशा पार्टी की शान बने रहते हैं। लोग उनकी तारीफ करते हैं कि वे मौजूद लोगों में से सबसे अच्छे हैं। हमेशा रोमांचक और पार्टी में चर्चा का विषय बना रहना कभी कभी बोझिल सा लगने लगता है। ये लोग दो तरह के मिजाज अपने साथ लेकर चलते हैं। जैसे पहले पल में ये किसी पार्टी में एंजॉय करते नजर आते हैं तो दूसरे पल में किसी चिंता से ग्रस्त हो जाते हैं।

जहां तक भावनाओं की बात आती है, ये अपने आप में एक रहस्य होते हैं। कई बार ये भावनाओं के भंवर में फंस जाते हैं, ऐसे में इन्हें किसी से बात करने की जरूरत होती है। किसी बात को साझा करने एक बात होती है और उसे समझना दूसरी बात, इन दोनों बातों में ये तालमेल नहीं बैठा पाते। हालांकि ये हमेशा वो ही कहते हैं या बात करते हैं जो ये सोचते हैं। ये केवल ऊपरी परेशानी ही देख पाते हैं और उसके मुताबिक ही प्रतिक्रिया देते हैं।

मिथुन का चंद्रमा होना यानी व्यवहारिक और यर्थाथवादी होना है। ये भावनाओं पर बुद्धि को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे माता पिता भी बच्चों के भावनात्मक सवालों के बजाय दार्शनिक सवालों को जवाब देना ज्यादा पसंद करते हैं। ये लोग बाहर घूमना फिरना और पार्टी करना पसंद करते हैं। यह चंद्रमा जातक को सामाजिक कार्यों में पहल करने के लिए प्रेरित करता है। जब तक उनके पास जीवन के लिए पर्याप्त चीजें होती हैं, तब तक ये संतुष्ट नजर आते हैं।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का व्यावसायिक जीवन

मिथुन राशि के चंद्रमा वाला व्यक्ति जीवन में उत्कृष्टता लेकर पैदा हुआ होता है। इनके लिए इनकी गति और समय ही इनकी सफलता की कुंजी होती है। कई लोग चाहकर भी इनकी क्षमताओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं। इनमें रास्ते तलाशने, जानकारी एकत्रित करने और कार्यों को तुरंत पूरा करने की अनोखी क्षमता होती है। ऐसे जातकों को लाइम लाइट नहीं चाहिए होता, जब उन्हें इस तरह की कोई नौकरी मिलती है, जिसमें इनके तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है और लोग इनकी तारीफ करते हैं तो ये चकित हो जाते हैं।

कहा जाता है कि मिथुन राशि का चंद्रमा हो और उसका काम कहीं अटक गया हो, तो उसकी प्रतिभा कहीं काम नहीं आती है, वह रास्ता भटक जाती है। सभी कामों का जानकार और एक काम का एक्सपर्ट, यही होती है इन लोगों को खासियत। ये अपनी किसी भी काबिलियत पर काम करके, उसे मांझकर उसके एक्सपर्ट बन सकते हैं।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का वित्त प्रबंधन

मिथुन राशि का चंद्रमा वित्त प्रबंधन को बढ़ाता है। यह जीवन में सम्पत्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह उनके लिए धन आकर्षित करने वाले एक एंटीने की तरह काम करता है। यह सही समय होता है, धन पाने के लिए काम करने का। अगर परिस्थतियां अनुमति दे, तो मिथुन राशि का चंद्रमा होने पर साइड वर्क यानी अतिरिक्त कार्य भी किया जा सकता है। यह उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने जैसा होता है। यह जीवन में कई काम करने के लिए प्रेरित करता है।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का प्रेम संबंध

यह कल्पनाओं के संसार को जीवित कर देता है। ये भावनात्मक तालमेल बैठा लेते हैं। बुध इनका स्वामी होता है। यह जातक के लिए प्रेरणा और उत्साह का संदेश भी देता है। मिथुन राशि का चंद्रमा हमेशा अलग और रचनात्मक तरीके से अपने प्यार के इजहार का संदेश देता है। यदि वे रचनात्मक नहीं होंगे तो उनका दिमाग जंग खा जाएगा।

यह चंद्रमा आपको दो तरह का व्यक्तित्व देता है। लोग समझ नहीं पाते आप अंदर से क्या हैं और बाहर से क्या हैं। मसलन पहली मुलाकात में आप शर्मिले स्वभाव और मासूम से प्रतीत होते हैं, लेकिन बाद में लोग आपको मजाकिया और हंसमुख पाते हैं। लोग यकीन नहीं कर पाते कि आपका स्वभाव ऐसा हो सकता है। ये बहुत ज्यादा चुलबुले नहीं होते हैं, इनसे बात करना आसान होता है।

मिथुन में चंद्रमा पुरुषों को महिलाओं से बात करने में सहजता प्रदान करता है। अगर वे किसी से बात करना शुरू करते हैं तो वे एक रोमांटिक संबंध बना लेते हैं। ऐसे में इन लोगों को सलाह दी जाती है कि आप उसी के साथ संबंध बनाएं जो आपके जैसा होगा, जिसकी मानसिकता और तरंगें आप से तालमेल बैठा सके।

यह चंद्रमा बड़ी तेज गति से चलता है। एक रेसिंग कार की तरह। इन्हें किसी भी काम के लिए रुकने का समय नहीं मिलता है।

क्या आप जीवन की भागदौड़ से थक गए हैं।
प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त कर जाने।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का सकारात्मक लक्षण

मिथुन का चंद्रमा जातक को एक शानदार वार्ताकार बनाता है। ऐसा कोई समय नहीं होता जब वे बातचीत से दूरी बनाना चाहते हैं। वे हमेशा विश्लेषण करने और विचारों का आदान प्रदान करने के लिए तैयार रहते हैं। यह एक सामाजिक प्राणी होते हैं, भावनाओं को प्रतिनिधित्व करते हैं और भावनाएं सार्वजनिक रूप से साझा करते हैं।

यह चंद्रमा हर बात को सकारात्मक रूप से देखने के लिए प्रेरित करता है। यह जीवन का दर्शन कराता है। उनकी जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है, कभी खत्म नहीं होती है। आपको यह पता नहीं होता कि मिथुन का चंद्रमा आपको कहां लेकर जाएगा। ये लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। उनके पास आपको सुनाने के लिए यूरोप या मैक्सिको की यात्रा की कहानियां हो सकती हैं।

मिथुन चंद्रमा का मतलब यह भी है कि उनके मन में हमेशा कई दिशाओं में एक साथ बढऩे की बात चलती रहती है। अगर वे किसी कलात्मक या रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। जितनी बड़ी परेशानी का सामना करेंगे परिणाम या सम्मान भी उतना ही बड़ा मिलेगा।

ये लोग शब्दों के साथ खेलना जानते हैं। वे चतुर, मजाकिया और बातूनी भी होते हैं। ये बहुत प्रभावशाली लोग होते हैं, उनकी कल्पनाशीलता की कोई सीमा नहीं होता है।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का नकारात्मक लक्षण

सबसे बड़ी बात यह है कि ये काफी अव्यवस्थित होते हैं। एक साथ कई काम लेकर चलने की आदत इनके लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। ये अप्रत्याशित व्यवहार भी कर सकते हैं। एक साथ कई दिशाओं में बढऩे की आदत, किसी एक जगह सफलता नहीं मिलने देती, यह परेशानी बन जाती है। ये लोग बहुत अस्थित हो जाते हैं।

ये समय के पाबंद नहीं होते हैं, एक साथ कई प्रोजेक्ट कर तो लेते हैं, लेकिन संभाल नहीं पाते हैं। हां यह जरूर है कि उनका मन अथाह ऊर्जा से भरा रहता है।

यद्यपि ये किसी काम की शुरुआत शानदार तरीके से करते हैं, लेकिन उसी गति से उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते। वे सामाजिक रूप से इतने निर्भर हो जाते हैं कि खुद से निर्भरता इनकी कम होती जाती है।


मिथुन राशि में चंद्रमा वाले प्रसिद्ध हस्तियां

  • बराक ओबामा
  • जेनिफर लॉरेंस
  • जेक गिलेनहॉल
  • ग्वेनेथ पाल्ट्रो

निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण यहां प्राप्त करें। अपने जीवन की महत्वपूर्ण बातों को जानने के लिए अपने फ़ोन पर MyPandit ऐप अभी डाउनलोड करें!


अंत में

मिथुन का चंद्रमा संकेत देता है कि एक जीवन में अनुभव करने के लिए बहुत कुछ होता है। आप सबका आनंद ले। अगर आप उनके साथ कहीं जाना चाहते हैं तो वे आपको निराश नहीं करेंगे, हां इस बात की कोई गारन्टी नहीं कि घूमते समय आपके साथ रहेंगे या नहीं। वे हमेशा उसी के पास लौटकर आएंगे जिसे वे प्यार करते हैं। वे अपनी कहानियां सबके साथ साझा करेंगे।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer