सिंह का स्वास्थ्य (Leo Health) राशिफल: क्या करें अच्छे स्वास्थ्य के लिए

सिंह का स्वास्थ्य (Leo Health) राशिफल: क्या करें अच्छे स्वास्थ्य के लिए

सिंह राशि और सेहत

सिंह राशि की शारीरिक संरचना के बारे में बात की जाए तो कमर के ऊपर का हिस्सा, कलाई, कोहनी, दिल और रीड की हड्डी इसमें आती है। इन लोगों की आंखें बड़ी, नाक लंबी और माथा चौड़ा होता है। सिंह राशि वालों में धैर्य, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प कमाल का होता है। ये लोग अगर जल्दी बीमार भी हो जाते हैं, तो अपनी इच्छा शक्ति की वजह से उतनी जल्दी ठीक भी हो जाते हैं।

सिंह राशि वाले एक लापरवाह जीवनशैली जीते हैं। एक बात का हमेशा इन लोगों को ध्यान रखना चाहिए, अगर आप बाहर जाने और घूमने-फिरने वाली क्रिया कलापों में ज्यादा व्यस्त रहने वाले है, तो ऐसे समय ज्यादा सावधानी खाने को लेकर बरतनी चाहिए। सिंह राशि वालों को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल जरूर करना चाहिए।

सिंह राशि के लोग अधिकतर रीढ़ की हड्डी और ह्रदय रोग से सम्बंधित बीमारी की चपेट में आते हैं। वैसे तो ये लोग अपने अनुसार ही व्यायाम करना पसंद करते हैं। अगर सोशल मीडिया का उपयोग ज्यादा करते हैं, तो आप किसी भी फिटनेस ग्रुप से भी जुड़कर सेहत की समस्या से निजात पा सकते हैं।

सूर्य ग्रह के अधीन होने की वजह से सिंह वाले जातक लम्बी उम्र के लिए जाने जाते हैं। यह ग्रह सिंह राशि वालों के विकास, जीवन शक्ति और स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है। सिंह राशि वाले अगर अपनी सेहत को लेकर सजग रहते है, तो वो कभी भी बीमार नहीं पड़ सकते। लेकिन कुंडली में अगर सूर्य ग्रह पीड़ित होता है, तो इस राशि वाले को सेहत से जुड़ीं हुई समस्यों से जूझना पड़ सकता है।

अपने स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ से सलाह लें


सिंह राशि वालों को हो सकती है यह स्वास्थ्य समस्याएं

सिंह राशि वाले अपने जीवन में अधिकतर तेज बुखार जैसी समस्या से पीड़ित रहते हैं। इनको अचानक से चोट ज्यादा लगती है। सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल कहता है, की ये जातक अप्रत्याशित, आक्रामक बीमारियों के साथ-साथ दीर्घकालिक बीमारियों के लिए भी अतिसंवेदनशील होते हैं। आप कह सकते है की या तो ये बीमार होते नहीं अगर बीमार हो जाए तो परेशानी लम्बे समय तक चलती है। बशर्ते अगर कुंडली में सूर्य पीड़ित हुआ इन लोगों को सेहत से जुड़ीं कुछ न कुछ समस्या हमेशा लगी ही रहती है।

सिंह राशि वालों को पुरानी बीमारी बार-बार परेशान नहीं करती। न ही वे जल्दी इन बिमारीयों की चपेट में आते हैं। जब बात हो रही है सिंह राशि के स्वास्थ्य की तो इन लोगों को कमर दर्द, फेफड़ों से जुड़ीं बीमारी और संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए जब भी सिंह राशि वालें किसी बीमारी की चपेट में आएं तो सबसे पहले फेफड़ों का ध्यान जरुर रखें।

सिंह वालों को सबसे ज्यादा समस्या खून और ह्रदय से जुड़ीं हुई बीमारियों से होती है। इसके साथ ही ये लोग फ्लू, महामारी, पीलिया, या आंखों के संक्रमण से भी बीमार हो सकते हैं। इन लोगों को पैर या घुटने, प्रजनन अंग, या गले में खराश की भी परेशानी आ सकती हैं। शरीर में जकड़न, ऐठन और दर्द की समस्या से भी ये ग्रसित हो सकते हैं।
सिंह वालों को अगर जरूरत से ज्यादा अपने शरीर का प्रयोग करने का स्वभाव है तो आपकी यह आदत नसों से सम्बन्धित बीमारी दे सकती है। इन लोगों को कोशिश करनी चाहिए की किसी भी तरह का तनाव बिलकुल भी न ले। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं।


सिंह वाले खाने में शामिल करें इन चीजों को

सिंह राशि वालों को अपने भोजन में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो शरीर में रक्त का थक्का न जमने दें। इसलिए इन लोगों को अपने आहार में मैग्नीशियम फॉस्फेट से युक्त चीजें शामिल करना चाहिए। मैग्नीशियम सबसे ज्यादा साबुत अनाज, चावल, खट्टे फल, सेब, आड़ू, आलू, गाजर, मूली, पालक, ब्रोकोली, नट्स, बादाम, सूरजमुखी के बीज, और अंजीर में पाया जाता है। सिंह वालों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की इनका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता रहे, और जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिलते रहे।

आप मांसाहार खाना पसंद करते है तो आप अपने भोजन में बीफ, लेम्ब, चिकन, मछली को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद, पनीर, दूध, हरी पत्तेदार सब्जी और दही को भी शामिल कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ शरीर में रक्त का संचरण सही तरीके से करने में मदद करते हैं। सिंह वालों को अपने दिल के तनाव को कम करने के लिए किशमिश, खजूर, प्लम, नाशपाती, संतरे और पालक भी खाना चाहिए।

सिंह राशि वालों के लिए आदर्श भोजन की बात की जाए, तो इनके लिए सबसे अच्छा भोजन वो होता है जिसमें मैग्नीशियम फॉस्फेट की मात्रा अधिक हो। मैग्नीशियम फॉस्फेट रक्त एल्बुमिन बनाता है। इसके साथ ही यह शरीर के पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हुए रक्त को गाढ़ा नहीं होने देता।

शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए, और रक्त का संचरण पूरे शरीर में सुचारू रूप से चलाने के लिए, सिंह वालों को साबुत अनाज, चावल, खट्टे फल, सेब, आड़ू, आलू, गाजर, मूली, पालक, ब्रोकोली, नट्स, बादाम, सूरजमुखी के बीज, ताजे फल, सलाद, साग, पनीर, दूध, दही और अंजीर खाना चाहिए। इसके साथ ही आप बीफ, भेड़, और सूअर का मांस भी भोजन में शामिल करना चाहिए ।

सिंह वालों को शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए पालक, किशमिश और खजूर को भोजन में शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये चीजें शरीर में रक्त की कमी नहीं होने देती। शरीर को जितने खून की आवश्यकता होती है वो इन खाद्य पदार्थों द्वारा पूरा होता जाता है।

शरीर में रक्त की कमी न हो इसलिए हमारे दिल को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती है। इसलिए हमें दिल का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। अब जब दिल का ख्याल रखना है, तो हमें नियमित रूप से खाने में प्लम, नाशपाती और संतरे का सेवन करना चाहिए। यह चीजे आपके दिल को मजबूती प्रदान करती है। आपका ह्रदय सुचारू रूप से काम करने लगता है।

जैसा की हम सब जानते है, अधिकता हर चीज की बुरी होती है। आप संतुलित रहें और संतुलित भोजन भी करें। तो आप कभी भी बीमार नहीं हो सकते। आप काम में व्यस्त है या अस्त व्यस्त है। एक पोषक तत्वों से भरा हुआ भोजन और थोड़ा सा व्यायाम आपको आने वाली किसी भी चुनौती के लिए तैयार रखता है।


सिंह वालों की शारीरिक बनावट

सिंह राशि वालें देखने में वैसे तो बहुत सुन्दर नहीं होते हैं। इनके जो नैन नक्श होते है उनको बिल्ली से जोड़ा जाता है। आप अपने बालों को अधिकतर पीछे की तरफ किये रहते हैं। देखने में आलसी नजर आते हैं, लेकिन ऐसे होते नहीं है। वैसे तो ये लोग लम्बे होते हैं अगर लम्बे नहीं है तो भी अपने आप को बहुत अच्छे राजसी तरीके से तैयार करते हैं।
सिंह जैसा की इस राशि का चिन्ह है वैसा ही इनका स्वभाव और चाल होती है। सिंह के जैसा ही रोबीला चेहरा इनके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देता है। जहां भी जाते हैं उस जगह की जान बन जाते हैं।

आमतौर पर देखा जाता है सिंह वालों की आँखें नीली या फिर गहरी भूरी होती है। वैसे तो इनकी आँखें मासूम और कोमल दिखती है, लेकिन इनको थोड़ा सा भी गुस्सा आ जाए तो आँखों में खून उतर आता। इनकी आँखें आकार में गोल और किनारे पर झुकी हुई होती है। अब बात करते हैं आपके बालों की वैसे तो आपके बालों को बहुत अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन फिर भी आपके बालों के लिए जंगल के राजा या रानी की पदवी भी दी जा सकती है।


सिंह वालों की सुन्दरता

जैसे राजा के सिर पर ताज होता है ठीक वैसे ही सिंह वालों के बाल उनके आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन लोगों का दिल भी बहुत बड़ा और स्वाभाव जुनूनी होता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति कमाल की होती है। अपने चार्म की वजह से हर महफ़िल की जान बन जाते हैं। सिंह राशि वालों की आँखों में गोल्डन मस्कारा कमाल का लगता है। जैसा किसी शेर का रंग होता है नारंगी और गोल्डन वैसा रंग इनके उपर खूब जमता है।

जब बात नेल पोलिश की आती है तो इनकों नेवी ब्लू, गोल्डन और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग इनके अंदर नेतृत्व गुणों को बढ़ाने का काम करते हैं। चमकीले रंगों के स्कर्ट इनके ऊपर खूब सुन्दर लगते हैं। इन लोगों को अधिकतर गहरे और भड़कीले रंग पसंद होते हैं। सिंह वालों को बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता की लोग उनके कपड़ों को लेकर क्या सोचते हैं।

आपके अंदर गजब का पब्लिक अपीयरेंस होता है। आप स्टेज पर जाते ही पुरे आत्मविश्वास के साथ सबकी निगाहों को अपनी ओर खीच लेते हैं। हल्का गुलाबी कलर आपके गालों की चमक बढ़ा देता है। यह चीज लोगों का ध्यान भी आकर्षित करती है। सिंह वाले जहां भी होते हैं उन्हीं लोगों पर सबकी निगाहें होती हैं।

आपकी आँखें अंदर समाई हुई साहसिकता को दर्शाती है। आपके गाल गजब की नाटकीयता लिए होते हैं। आप अपने होंठों पर ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं करती। लाल लिपस्टिक स्मोकी आईज और आँखों के ऊपर लिक्विड आई लाइनर लगाकर आप गजब का कहर ढा सकती है।