प्यार के इजहार में कभी भी पीछे नहीं रहते सिंह राशि वाले लोग

सिंह राशि वालों के प्यार की बात की जाए, तो ये लोग प्यार के मामले में बहुत ही बहादुर होते है।
ये प्रेम मे दृढ़ है, साथ ही कमिटेड भी।
ये अपने करीबी लोगों को सपोर्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ये अपने प्यार करने वालों के प्रति बहुत जिम्मेदार और केरींग होते हैं।
इनको प्यार है तो इजहार भी है। इनके लिए एक गाना बिल्कुल फिट बैठता है – “लो आज में कहता हूं आई लव यू”।


सिंह राशि वालों के लिए रोमांस का सारांश

जब भी प्यार की बात आती है। सिंह राशि वाले निडर हो जाते हैं। “जब प्यार किया तो डरना क्या” वाला जोश हमेशा इनके पास होता है। यह हमेशा अपने साथी को बताते है, की वो कैसा महसूस करते हैं। यह लोग साहसी और अपने चाहने वालों के प्रति हमेशा समर्पित होते हैं। अपने प्यार और परिवार की रक्षा के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। जब सिंह राशि वाले किसी के प्यार में होते हैं तो वो अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही दयालु हो जाते हैं।

सिंह राशि वाले जिससे प्यार और रोमांस करते हैं, उन्हें वो हमेशा अपने जीवन में याद रखते हैं। इनकी एक और खूबी यह होती है की ये लोग हमेशा सुन्दरता की तारीफ़ करना पसंद करते हैं। जब प्यार और जूनून की बात आती है, तो आप बहुत ज्यादा डिमांडिंग हो जाते है। आप अपनी डिमांड के अनुसार प्यार और रोमांस नहीं कर पाते। जब आप ऐसा महसूस करते है कि आपका पार्टनर आपको अटेंशन नहीं दे रहा। तो जल्दी ही उसके प्रति अपना इंटरेस्ट खो देते हैं।

कैसा है आपका प्रेम जीवन बात करें हमारे विशेषज्ञ से


सिंह राशि को प्रभावित करने वाले ज्योतिषीय कारण

सिंह राशि वाले अगर ज्योतिष अनुसार जो इनके लिए बेस्ट पार्टनर होते हैं, उनका चुनाव करते है, तो आप अपने रोमांस और प्यार दोनों को बखूबी पा सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए धनु राशि वाले अच्छे पार्टनर सिद्ध होते हैं। तुला चन्द्र राशि, सूर्य मिथुन राशि वाले इनके अच्छे पड़ोसी साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही वृषभ चन्द्र और मकर सूर्य राशि वाले भी इनके लिए कमाल के पार्टनर सिद्ध हो सकते हैं।


सिंह राशि वालों का रोमांटिक व्यवहार

धैर्य के साथ कोई काम करना, सिंह राशि वालों के बस कि बात नहीं है। ये लोग तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं। यह बात इनके प्यार और इजहार दोनों पर लागू होती है। सिंह को सूर्य ग्रह के अधीन आता है। इस वजह से ये लोग सेंटर ऑफ़ अटेंशन बनते हैं। यहीं बात उन्हें बहुत पसंद होती है।


सिंह राशि वाली महिला और रोमांस

सिंह राशि वाली महिला अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ करती है। उन्हें कई तरह से संरक्षण प्रदान करती है। इस राशि वाली महिलाएं बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती हैं। प्रकृति ने उन्हें एक सुंदर चेहरा और छरहरी काया प्रदान की है। इनकी चाल भी बहुत कमाल की होती है। हर एक कदम नजाकत के साथ रखती है। सिंह राशि वाली महिलाएं बहुत ही आकर्षण लिए होती है। यह किसी भी पुरुष को आसानी से मना सकती हैं। ये लोग अपने लिए अंडरवियर का चयन भी बहुत नजाकत के साथ करती है।


सिंह राशि वाले पुरुष और रोमांस

सिंह राशि वाले प्यार में रोमांटिक और चंचल होते हैं। यह अपना प्यार पार्टनर पर भी हमेशा बरसाते रहते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही चार्मिंग होता है। इसलिए कोई भी इनकी अंदर की भावनायों को जल्दी नहीं समझ पाता। आपके साथ भी यह समस्या है तो आप ज्योतिष का सहारा लेकर यह जान सकते हैं, की आपका साथी आपसे प्यार करता है या नहीं। जब सिंह राशि वाला अपना सच्चा प्यार पा लेता है, तो वो शेर के जैसी दहाड़ के साथ यह बात सबको बताता है। सिंह राशि वाले बाकी सभी राशियों से ज्यादा अपने प्यार की देखभाल करते हैं।


क्यों सिंह राशि वाले रोमांस के लिए अच्छे है

वैसे तो सिंह राशि वाले जातक अपने प्यार को बखूबी निभाते है, लेकिन वे जब देख लेते है की उनके पार्टनर ने वो अदृश्य रेखा पार कर ली है जो उन्हें नहीं पसंद। तो वो उनके साथ बुरा व्यवहार करने से भी नहीं चुकते। सिंह राशि वाले कभी भी अपने पार्टनर की चुगली नहीं करते हैं।

जब सिंह राशि वाले जातक किसी के प्यार होते हैं, वो बहुत ही ईमानदार होते हैं। इनके अंदर भावनाओं का जो सैलाब होता है। वे इस सैलाब को पूरी तरह से अपने साथी पर उढ़ेल देते हैं। आप हर एक दिन को याद रखते हैं। इन यादगार दिनों को हमेशा ख़ास बनाने का पूरा प्रयास करते रहते हैं।


सिंह राशि वालों के रोमांस के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू

सिंह राशि वालों को “सेंटर ऑफ़ अट्रेक्शन” बनना पसंद होता है। जब ये प्यार में होते है तो हमेशा अपने साथी के आस-पास लहराते रहते हैं। इनको इस चीज में मजा भी आता है। आप किसी सिंह राशि वाले के प्रेम में है तो आज आपने बहुत जानकारी उनके बारे में पढ़ ली हैं। इसी हिसाब से उनको हेंडल करना सीखें। आपकी जिन्दगी बहुत मजेदार रूप से चलने लगेगी।


सकारात्मक

सिंह राशि वाले अधिक कुशल और नेतृत्व में अग्रणी होते हैं। यह बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनके साथ विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए। अगर आपके दिन की शुरुआत बुरी होती है, तो दिन के आखिरी तक इससे भी कुछ अच्छा निकल कर सामने आता है। यह लोग बहुत ही अच्छे इंसान होते हैं हमेशा अच्छी सलाह देते हैं। यह लोग बहुत ही आशावादी होते हैं। हमेशा सकारात्मक रहते हैं।