धनु राशि के जातकों की प्रकृति (Dhanu rashi nature) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी


सामान्य परिचय

धनु राशि के बारे में अगर आप गहराई से जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपके मन में कई सवालों के जवाब उमड़ रहे होंगे। आप उनके उत्तर जानने को आतुर हैं। इस लेख में आपको हम धनु राशि से संबंधित कई जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे। आशा करते हैं कि आपके सारे सवालों का उत्तर आपको मिल जाएगा।

धुन राशि के जातकों की शारीरिक पहचान ऐसे लगती है कि वह अश्वमानव से संबंधित थे। धनु राशि के अधिकतर लोग बहुत सुंदर होते हैं। वह संगीत और कला में निपुण होते हैं। ग्रीस से संबंध रखने वाले महान तीरंदाज चिरोन का धनु राशि से संबंध है। यहां तक की ग्रीस की धार्मिक पुस्तकों में भी इसका जिक्र है।

अपोलो यूनान (ग्रीस) के प्रधान देवताओं में से एक है। उन्हें सौंदर्य, तारुण्य, युद्ध और भविष्यकथन का देवता माना जाता है। अपोलो ने चिरोन को स्नेह और ज्ञान का आशीर्वाद दिया था। चिरोन बहुत बड़े धनुर्धर और दयालु भी थे। धनु राशि का संबंध उन्ही से हैं।


धनु राशि का शासक ग्रह बृहस्पति

सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति धनु राशि पर शासन करता है। यह वीरता का प्रतीक है। बृहस्पति को सभी का राजा माना जाता है, इसका कारण यह है कि यह सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह है। यह कई मामलों में नकारात्मक भी हो सकता है, और उस समय इसका प्रभाव आपके अनुकूल नहीं होगा। वास्तव में आप किसी कार्य में माहिर होते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण सफल नहीं हो पाते हैं।

जैसा कि बृहस्पति उनका सत्तारूढ़ ग्रह है, यह आपके अच्छे अवसरों के साथ खुशी पाने में भी मदद करता है। इसके अलावा बृहस्पति आपको चीजों को स्वीकार करने का क्षमता देता है। आपको विश्वास होता है कि आप किसी कार्य को पूरी तरह से कर पाएंगे, और उसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आपका कोई बड़ा सपना होता है तो आप उससे डरने की बजाय उसे पूरा करने में लग जाते हैं। बृहस्पति आपकी राशि में होने पर आपको क्षमतावान बनाता है, साथ ही यह विश्वास दिलाता है कि आप जिस काम को करना चाहते हैं आपके लिए वह बड़ा नहीं है। आप उसे आसानी से पूरा कर सकते हैं।

निःशुल्क जनमपत्री प्राप्त करें!


धनु राशि की प्रकृति और इसका भविष्य

राशियों के अनुसार धनु राशि का नौवां स्थान है। धनु राशि के जातक आपके सभी सवालों के जवाब देने में निपुण हैं। यह लोग काफी ज्ञानी होते हैं और कुछ सीखने की ललक ही उन्हें आगे बढ़ाती है। यह लोग हमेशा अप टू डेट रहते हैं। हमेशा नई जानकारियों को हासिल करने में आगे रहते हैं।


धनु राशि का तत्व - अग्नि

धनु राशि के लिए तत्व अग्नि है। धनु राशि के जातकों को ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इनके पास ही काफी मात्रा में ऊर्जा होती है। इसके कारण यह अपने आसपास के वातावरण को ऊर्जावान बनाता है। धनु राशि के जातक हमेशा ऊर्जावान रहते हैं, उन्हें आप क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों की तरह कह सकते हैं।

अधिकतर देखा जाता है कि धनु राशि के जातकों के पास भविष्य के लिए कोई योजना नहीं होती है। वह बिना किसी योजना के अपने कार्य आगे की ओर करते रहते हैं। इनका व्यवहार गुस्सैल होता है, हालांकि यह उनके नियंत्रण में नहीं होता है। धनु राशि वाले लोग सहज भी होते हैं, इन्हें सहजता के लिए भी जाना जाता है। साथ उन लोगों का मजाकिया अंदाज अपने आसपास के लोगों को खुश रखता है। धनु राशि के जातक अपने आसपास के वातावरण को जीवंत रखने के लिए अत्यधिक उत्साही रहते हैं।


धनु राशि के जातकों का व्यक्तित्व

धनु राशि के जातक चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला, उनका जीवन के प्रति बहुत उत्साह और भविष्य के लिए अत्यधिक आशावादी होते हैं। वह हमेशा अपने अतीत में घटी घटनाओं को न भुल कर उसे अपनी ताकत के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अगर उनके नकारात्मक पक्ष के बारे में बात करें, तो वह कभी कभी अपने आसपास के लोगों पर काफी आक्रामक व्यवहार अपना सकते हैं। जिससे उन्हें हानि हो सकती है।

धनु राशि के जातक अत्यधिक आशावादी, मजाक करने वाला, न्यायप्रिय और बहुत तेज दिमाग के होते हैं। वह खुद को आजाद महसूस करते हैं और अपनी आजादी से बहुत प्यार करते हैं। धनु राशि के जातक इस धरती के सबसे सक्रिय प्राणियों की गिनती में आते हैं। साथ ही वो बहुत ही ज्यादा खुले विचारों के होते हैं धनु राशि के जातक हमेशा नए लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। हर रोज नया सीखने की चाहत में लगे रहते हैं। यह लोग व्यक्तिवादी, करुणा और बुद्धिमत्ता का एक संपूर्ण डोज है, जो यह दर्शाता है कि यह एक अच्छी प्रवृत्ति और महान व्यक्तित्व के धनी है।


धनु राशि के जातकों की अच्छी बातें

धनु राशि के जातकों के पास एक अलग ही ताकत होती है। जिसके बारे में वह गर्व कर सकते हैं। वो हमेशा ऊर्जावान रहते हैं, जिससे उनके आसपास के लोग भी ऊर्जावान बने रहते हैं। जहां खेल और रोमांच की बात आती है, तो वे आत्म निर्भर, ईमानदार, आशावादी और फुर्तीले स्वभाव के होते हैं।

जब धनु राशि के जातकों के सामने कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो वह निराशावादी हो जाते हैं। साथ ही उन्हें उस समस्या का हल ढूंढना कठिन लगता है। धनु राशि वालों के लिए यह आदर्श वाक्य है, कि असली महात्मा के बाद धनु राशि वाले महात्मा हो सकते हैं। यह लोग कभी झूठ बोलना पसंद नहीं करते हैं। यूं समझिये कि झूठ बोलना इनकी डिक्शनरी में है ही नहीं।

इनका दयालु और ईमानदार रवैया उन्हें लोगों की समस्याओं के प्रति सहानुभूति रखने में मदद करता है। यदि इनका कोई खास मुसीबत में पड़ जाता है, तो वे उसकी हर संभव मदद करते हैं। चाहे किसी भी वक्त उनका खास व्यक्ति उनको बुलाए, वह उसकी मदद के लिए खड़े हो जाएंगे। आप धनु राशि वालों पर कभी भी भरोसा कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर धनु राशि वाले आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे


धनु राशि के जातकों की कमियां

धनु राशि के जातक हमारे बीच के लोगों में सबसे आवेगी होते हैं, और यह बिना सोचे समझे अपने कार्य को करते हैं। आमतौर पर किसी भी प्रमुख विचार के बिना या अपने कार्यों के परिणामों का विश्लेषण किए बिना कार्य करते हैं। इनकी एक समस्या यह भी है कि यह किसी कार्य में आसानी से ऊब जाते हैं। यह एक कार्य को हमेशा नहीं करना चाहते, यह चाहते हैं कि यह अपने कार्य को बदलते रहें। सीधा अर्थ यह है कि यह एक कार्य को ज्यादा दिनों तक नहीं कर सकते।

धनु राशि के लोगों में अपनी अत्यधिक ऊर्जा के कारण बेचैन रहने की प्रवृत्ति होती है, और कभी-कभी वे थोड़े अनमने भी हो सकते हैं। इसके अलावा धनु राशि के लोग कभी-कभी ऐसे दिखते हैं, जैसे उनमें फिलिंग की कमी हो। हालांकि धनु राशि के जातकों को इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। उन्हें अपनी उंगली में एक उपयुक्त रत्न पहनना होगा, जिससे वह अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
धनु राशि के जातक ढोंग कला को नहीं जानते हैं। अगर हम उन्हें जानने की कोशिश करेंगे, तो वह हमारे आसपास के सबसे सरल व्यक्तित्व में से एक हैं। बातों को इधर उधर करना उनके स्वभाव में नहीं होता है, वह हमेशा अपना कार्य ईमानदारी और सहजता पूर्वक करते हैं।

अगर कोई कि ज्योतिष विशेषज्ञ से कोई जानकारी हासिल करना चाहता है, तो वह ज्योतिष शास्त्र के वरिष्ठ जानकार से सलाह ले सकता है।


धनु राशि के बारे में रोचक तथ्य

धनु राशि के जातकों के लिए अपनी आदतों को बदलना वास्तव में कठिन होता है। वह बहुत लंबे समय तक किसी एक कार्य में शामिल नहीं हो सकते हैं, उनके लिए यह कठिन साबित होता है। वह अपने कार्य को अपनी आदत बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए यह सबसे कठिन कार्य साबित हो सकते हैं। वह लोगों के अनुरूप खुद को बदलना चाहते हैं, लेकिन यह तब तक उनके लिए कठिन साबित होता है, जब तक वह सच बताने की कोशिश करते रहते हैं।

उनकी सच बोलने की आदत के कारण ही उनके कभी किसी को उनकी रणनीति और कूटनीति से नुकसान नहीं होगा। वित्तीय मामले में भी वह किसी को परेशान नहीं करते हैं। वह हमेशा सट्टे जैसी चीजों से दूर रहते हैं। साथ ही अपने समाजीकरण स्वभाव के कारण दूसरों को भी इससे बचाने की कोशिश करते हैं।

अपने भविष्य को जानने के लिए निशुल्क जन्मपत्री को प्राप्त करें


धनु राशि के जातकों की यात्रा

धनु राशि के जातक साहसी भी होते हैं। वह एक दुनियाभर या फिर किसी एक शहर की यात्रा की साहसिक योजना तैयार करेगा। अगर आपके पास धनु राशि का कोई दोस्त या साथी है, तो आपको हमेशा नई जगहों के अनुभवों को आपसे साझा करेगा।

आप दुनिया को अपने अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें। भले ही सारी दुनिया आपके खिलाफ हो जाए, आपको दुनिया को सिर्फ सकारात्मक नजरिए से ही देखें। धनु राशि के जातक चंचल और मजाकिया स्वभाव के होते हैं, जो उन्हें खुश रहने में हमेशा उनकी मदद करते हैं।

आज के इस लेख में बस इतना ही, भविष्य के लिए शुभकामनाएं