कौन से रोग से जल्दी ग्रसित होते हैं वृश्चिक राशि वाले

कौन से रोग से जल्दी ग्रसित होते हैं वृश्चिक राशि वाले

वृश्चिक राशि जलीय तत्व की राशि है। इसका चिन्ह है बिच्छू। जब भी किसी बिच्छू को आप पानी के आस-पास देखते हैं तो उसके अंदर गजब की ऊर्जा महसूस करेगें। पानी ही जैसे उसका जीवन हो, फिर उसे फर्क नहीं पड़ता की उसके आस पास क्या हो रहा है।

बिच्छू के बारे में बात की जाए तो इनको सबसे ज्यादा पसंद पानी होता है। समुद्र तट इनकी सबसे पसंदीदा जगह है। क्योकि पानी इनके प्रजनन क्षमता और शरीर में तरलता को बनाए रखने में मदद करता हैं। जब भी वृश्चिक राशि के स्वास्थ्य के बारे में बात की जाती है, तो इन लोगों को फंगस, बैक्टीरिया और वायरस से ज्यादा समस्या पैदा होती हैं।

वृश्चिक राशि के जातक की तरह आपका स्वास्थ्य भी रहेगा अभी अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट मंगवाइए…


वृश्चिक राशि वालों के शारीरिक विशेषता

वृश्चिक राशि के स्वास्थ्य की बात की जाए, तो इनका भावनात्मक पहलू भी देखा जाता है। क्योंकि ये लोग भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर होते हैं। अगर इनकी सेहत सुधारना है तो पहले इनको भावनात्मक संबल प्रदान करना होता है। वृश्चिक राशि वाले अत्यधिक कल्पनाशील, रचनात्मक और वफादार होते हैं। इसके उलट अगर ये लोग भावनात्मक रूप से अस्थिर है तो आवेश में कुछ भी कर सकते हैं।

यह तो मात्र उदाहरण है। क्योंकि जैसे बिच्छू अपनी पूछ में जहर रखता है, और अपने बचाव के लिए उसका समय आने पर प्रयोग करता है। ठीक वैसे ही वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति कर देते हैं। कभी-कभी वे इन सब परिदृश्यों से आगे निकलकर स्वयं को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक वाले अपने आसपास बहुत जल्दी ही नकारात्मक चीजों को महसूस कर लेते हैं। ये लोग आत्मकेंद्रित होते हैं। स्वयं की प्रशंसा बहुत पसंद होती है। वृश्चिक राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या बार-बार होती रहती है।
वृश्चिक राशि वाले अगर आपके जीवन में है तो आप उन्हें अपनी पूंजी मान सकते हैं। क्योंकि अगर एक बार इनका भरोसा आपने जीत लिया. तो ये आपके लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपके लिए मरने से भी नहीं डरेंगे। हालांकि ये ज्यादा पजेसिव भी हो सकते हैं। जब ये किसी के प्यार में होते है तो यह अपने प्यार के लिए हमेशा दो कदम आगे रहते हैं।

ताकत और जुनून होने की वजह से इस राशि वाले को अधिकतर अग्नि तत्व की राशि समझ ली जाती हैं। जबकि अपने विषैले डंक के कारण यह एक अनोखी राशि है। जब आप इनसे कम से कम उम्मीद लगा कर बैठेंगे तो ये आपकी उम्मीद के विपरीत नजर आयेगें। वृश्चिक राशि वाले आश्चर्य और रहस्य से भरे होते हैं। यह आपके दोस्त हो या दुश्मन हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।

अपना दैनिक राशिफल पढ़िए और जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा…


स्वास्थ्य ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव

वृश्चिक वाले जातक आमतौर पर जल्दी बीमार नहीं पड़ते। अगर जल्दी बीमार हो भी जाते हैं तो उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का चटोरे जैसा स्वभाव होने की वजह से कुछ समस्या हो सकती है। बार- बार खाने की आदत इन्हें परेशानी में डाल सकती है। इस राशि के लोगों को यौन अंग से जुड़ी समस्या, गले, आंतों, फेफड़ों और प्रोस्टेट ग्रंथि से संबंधित जैसी बीमारयों से सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि के अंतर्गत आने वाले लोग अपनी समस्या के बारे में किसी से बात नहीं करते हैं। जिसकी वजह से उनकी भावनाएं और विचार अंदर ही अंदर दब जाते हैं। इसकी वजह से इन्हें मनोवैज्ञानिक समस्या भी पैदा हो जाती है। ये चीजें आपकी आंतों को भी प्रभावित भी करती है।

आप अपनी पूरी जन्मपत्री का विश्लेषण करवाना चाहते है, और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं। तो आप हमारा एप्लिकेशन डाउनलोड करें। अपनी सारी समस्याओं का सही समाधान पाए।

फ्री में अपने साथी के साथ अनुकूलता रिपोर्ट प्राप्त करें और पाएं बेहतरीन जीवन….


वृश्चिक राशि वालों के लिए संभावित स्वास्थ्य समस्याएं

यह राशि यौन संबंधों से जुड़ीं है। इस वजह से इससे जुड़ीं हुई स्वास्थ्य समस्या ज्यादा हो सकती हैं। इसके साथ ही यह शरीरिक साफ-सफाई से भी जुड़ा हुआ है। इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। वृश्चिक राशि वालों को अपनी यौन उत्तेजना को भी नियंत्रित रखने के लिए कुछ उपाय करना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों को यौन रोग से बचना चाहिए। जिनमें स्वप्नदोष, रक्तस्राव, हार्निया, बवासीर, लिकोरिया जैसी चीजे शामिल है। इन लोगों को ऐसे भोजन से भी बचना चाहिए। जो जरूरत से ज्यादा खट्टे, मीठे, चटपटे हो। वृश्चिक वालों के लिए खुली हवा और प्राकृतिक चीजे ज्यादा लाभ देती है।

विशेषज्ञ से अभी बात करें


वृश्चिक राशि वालों के लिए भोजन

वृश्चिक वालों के लिए ऐसा भोजन करना चाहिए, जो जस्ता और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला हों। यह चीजे उसे एवोकाडो, घोंघे, सीप, अंजीर, ब्लैक चेरी, पनीर, प्याज, जलकुंभी इसने मिल सकती है। इसके अलावा, चुकंदर, शतावरी, सरसों, फूलगोभी, नारियल, मछली और झींगा मछली जैसी चीजे भी ये लोग खा सकते हैं। अपने भोजन में इनको शामिल करने से यह लोग अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं।

शराब इन लोगों के लिए जहर के समान है। इन्हें हर प्रकार से इससे बचना चाहिए। वृश्चिक वालों के शरीर में अद्भुत शक्ति होती है। यह किसी भी बीमारी से शीघ्र ही निकल आते हैं। शरीर में एमिनो एसिड की मात्रा सही रहे। इसके लिए उन्हें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए की वो अपनी डाइट में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में ग्रहण करें। वृश्चिक वालों को ज्यादा तले हुए पदार्थ, मीट, डेरी उत्पाद, मिठाई परिष्कृत चीनी से बने हुए पदार्थ नहीं खाना चाहिए।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल कहता है की शराब, तैलीय खाद्य पदार्थ, डेयरी, खमीर वाले खाद्य पदार्थ, नमक, कैंडी, और परिष्कृत चीनी ये सब इनके लिए जहर के समान है। हर हालत में इनसे बचना चाहिए। बस प्रोटीन सही मात्रा में लेते रहे। बाकी चीजें शरीर अपने आप सही करता जाएगा।

किसी भी स्वास्थ्य समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें. पहला कॉल फ्री…


वृश्चिक शारीरिक संरचना

वृश्चिक राशि वाले आमतौर पर बाहर से कठोर और अंदर से कोमल होते हैं। इनके कंधे मजबूत और चेहरे की बनावट तीखें नैन नक्श वाली होती है। इनकी आवाज में गजब को मजबूती नजर आती है। इन लोगों को रहस्यमय रहना पसंद होता है। इनके माथे की बनावट और जबड़ा चौकोर होता है। इनके कंधे चौड़े और बाहें छोटी होती है। हालांकि अधिकतर लोगों के पास गहरी आंखें, छोटी गर्दन, सुंदर होंठ और भूरे बाल होते हैं।

ग्रह प्रवेश से पहले जान लीजिए, क्या आपके सपनों पर खरा उतरेगा यह आसियाना, अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें। पहला काल फ्री


वृश्चिक के सौन्दर्य की झलक

वृश्चिक के सौन्दर्य की बात की जाए तो इनका रहस्यमय व्यक्तित्व गजब का आकर्षण लिए होता है। गहरी आखों पर जब काजल, मस्कारा और आई शेडों लगाया जाता है। तो यह बहुत ही खुबसुरत नजर आती हैं। होठों पर पिंक और चोकलेटी लिपस्टिक बहुत ही सुंदर लगती है। इस राशि के लोग किसी भी तरह का नया प्रयोग करने में बिलकुल भी झिझकते नहीं है। यह पुराने कपड़ों को भी उठाकर कमाल का फैशनेबल परिधान बना लेते हैं।

इन लोगों को जीवंत रंग बहुत पसंद होते हैं। इनको सजना संवरना भी बहुत पसंद होता है। इन लोगों को लाल, काले और महरून रंग से परहेज करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातक की तरह ही आपका साथी भी होगा सुंदर? अभी अपनी फ्री जन्मपत्री देखें…