वृश्चिक राशि में चंद्रमा (moon in vrishchik): ऊर्जा से भरे होते हैं

वृश्चिक राशि में चंद्रमा (moon in vrishchik): ऊर्जा से भरे होते हैं

तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
आवेग: परिवर्तन


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का व्यक्तित्व

वृश्चिक में चंद्रमा, यानी जातक थोड़े रिजर्व नेचर के होते हैं। वे अपने में ही खोए रहते हैं, खुलकर बात करने में हिचक महसूस करते हैं। उनके मन में की गहराइयों में कोई न कोई बात छिपी रहती है। दोस्ती के नाम पर वे हमेशा आगे बढ़ने में यकीन करते हैं, वे अकेले रास्ता तय करने में डर महसूस नहीं करते हैं। वृश्चिक चंद्रमा अपने काम या शौक के लिए पूरी तरह समर्पित बनाता है। ये अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटे रहते हैं। इस राशि का तत्व जल होता है, ऐसे में यह व्यावहारिक समझ पैदा करता है। यह असली और नकली के बीच समझ विकसित करता है। वृश्चिक राशि के लोग झूठ बोलने में माहिर नहीं होते हैं, वे जब झूठ बोलते हैं तो पकड़े जाते हैं। उनमें भरपूर शारीरिक और मानसिक ऊर्जा, ऐसे में व्यायाम करना उनके लिए बेहतर साबित होता है। उनके लिए वाटर स्पोर्ट्स या फिर डांस बेहतर विकल्प बन सकता है।


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का कार्य और व्यावसायिक जीवन

वृश्चिक राशि में चंद्रमा होने पर सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात होती है कि ये काम पर पूरा ध्यान केंद्रित कर लेते हैं। जब भी अवसर मिलता है, ये बड़ी सफलता के लिए नींव रखना नहीं भूलते। इसके जरिए ये बड़ी सफलता हासिल करते हैं। संभव है कि इतने प्रयासों के बावजूद ये औसत परिणाम प्राप्त कर पाएं। दरअसल ये वही काम हाथ में लेते हैं जो इन्हें पसंद होते हैं। अगर कभी बात कॅरियर चुनने की आती है तो इन्हें सलाह दी जानी चाहिए कि कॅरियर के मामले में ये कोई समझौता न करें।

वृश्चिक का चंद्रमा समूह के साथ काम करने की बजाय अकेले काम करना ज्यादा पसंद करता है। यह सब अपने दम पर करके सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि इसकी वजह से उनके काम की क्वालिटी गिरती है। अगर वे नियमित तौर पर दूसरों से सलाह मशविरा लेकर आगे बढ़ें तो संभव है कि वे ज्यादा अच्छा काम कर सकेंगे। वे अपनी सीमाओं के मुताबिक बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। यह चंद्रमा लाभ के लिहाज से बेहतर होता है, यह लाभ के संभावित स्रोत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। यह एक लोकल हैंडमेड प्रोडक्ट को एक बड़े बिजनेस में बदलने की क्षमता रखता है।


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का वित्त प्रबंधन

वृश्चिक के चंद्रमा संकेत देता है कि आय के मामले ये थोड़े निष्क्रिय होते हैं यानी नियमित तौर पर आय नहीं होती है। ऐसे में खेती का काम या फिर प्रॉपर्टी से जुड़े काम करना सही साबित हो सकता है। ये गीत या या उपन्यास लिखकर रॉयल्टी भी कमा सकते हैं। आपको अनिद्रा की परेशानी हो सकती है, नींद कम आएगी। ऐसे में आप अच्छे गद्दे, पलंग बिस्तर पर थोड़ा खर्च कर सकते हैं, इन पर सोने से नींद अच्छी आएगी। अच्छी नींद अच्छी वित्तीय स्थिति के लिए बेहतर साबित हो सकती है।


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का प्रेम संबंध

वृश्चिक राशि में चंद्रमा हो तो प्यार का अलग आनंद होता है। ऐसे जातक प्यार में बहुत जल्दी और आसानी से पड़ जाते हैं। यह बात जरूरी नहीं कि वे एक जगह पर रुके रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ वृश्चिक राशि के जातक प्यार में चोट खाए हुए भी होते हैं, ऐसे में उन्हें फिर से प्यार करने में समय लग सकता है। वे अपनी भावनाओं को प्रभावी शब्दों से व्यक्त करते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, वृश्चिक राशि वालों को पता चलता है कि उनकी प्रबल भावनाओं को हर कोई नहीं संभाल सकता है। ऐसे में किसी के प्रति प्यार का इजहार या इकरार करने से पहले यह बात पुख्ता कर लें कि नया प्यार आप पर पूरा भरोसा करता है। इसके लिए अपने प्रेमी की परीक्षा भी ली जा सकती है। यह पता लगाया जा सकता है कि वह वफादार, भरोसेमंद, ईमानदार है या नहीं है।

जब वृश्चिक राशि के लोग प्यार में पड़ते हैं, तो उत्साह से भरे होते हैं, और अपने साथी से भी इसी तरह की उम्मीद करते हैं। इनके प्रेम संबंधों में नाटकीयता का समावेश नहीं हो सकता, वृश्चिक का चंद्रमा बनावटीपन को दूर रखता है। इस राशि के जातकों के जीवन में प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। अगर वृश्चिक राशि के लोग किसी को प्यार करते हैं, किसी को पसंद करते हैं तो वे अपने साथी को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। वे एक बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं। उनमें कमाल की दृढ़ शक्ति होती है। यह चौंका भी सकती है। ये अपने प्रेमी से भरी भीड़ के बीच में भी प्यार का इजहार कर सकते हैं। जब इन्हें यकीन हो जाता है कि उनके प्रेमी पूरी तरह ईमानदार है तो ये प्यार का अधिक आनंद ले पाते हैं।

वृश्चिक राशि का चंद्रमा अपने रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध और वफादार होता है।

आपको अपना जुनून और प्यार भी मिल सकता है। जाने मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण के साथ


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का सकारात्मक बातें

वृश्चिक राशि के जातक आशावादी व्यक्तित्व होते हैं। इनमें कई विशेषताएं होती है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा होने के कारण ये जातक अति महत्वाकांक्षी होते हैं। अत्यधिक शक्तिशाली व्यक्तित्व होते हैं। एक उत्साही इंसान होते हैं। जल तत्व से संबंधित होते हैं। जीवन के सभी सुखों से प्यार करते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों में दूसरों के मन और मस्तिष्क को रिझाने की अद्भुत क्षमता होती है। वे हमेशा खुद कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। दर्द और तनाव के बावजूद ये खतरा उठाने से भी नहीं कतराते हैं।

ये अपनी चुनी हुई यात्रा पर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। वे आगे बढऩे के लिए संघर्ष करते रहते हैं। इन जातकों में संघर्ष करने की अद्भुत भावना होती है। ये आसानी से हार नहीं मानते हैं। वे गंभीर चुनौतियों के लिए एक सही रणनीति तैयार करते हैं, एक समाधान तलाश लेते हैं। जब महत्वाकांक्षा और रिश्तों में से किसी को चुनने की बात आती है तो उनके पास बीच का कोई रास्ता नहीं होता, कोई न कोई एक विकल्प ही चुनना पड़ता है। वृश्चिक राशि के जातकों में चंद्रमा आकर्षक और करिश्माई व्यक्तित्व वाला होता है।


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का नकारात्मक बातें

वृश्चिक राशि के जातक तनावपूर्ण परिस्थितियों से घिरे रहते हैं। जब भी जीवन नीरस लगने लगता है तो ये जातक कोई न कोई नाटकीयता से भरा अजीब प्रयास कर लेते हैं। ठीक वैसे ही जब समय के साथ कुआं सूख जाता है तो आप कोई न कोई दूसरा तरीका निकालते हैं, उसे भरने के लिए। ठीक वैसे ही ये जीवन की नीरसता को दूर करने का अस्थाई तरीका निकालते हैं। यदि कोई गलती करता है तो ये उसका बदला लेना चाहते हैं। ये केवल आध्यात्मिक विकास पर फोकस करते हैं।

अगर इन्हें कोई आहत करता है तो ये बुरी तरह नाराज हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के चंद्रमा वाले व्यक्ति जब नकारात्मकता को हटाने में जुट जाते हैं तो तो फिर सकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है। ये व्यक्ति अपने मन के विचार किसी से न तो साझा कर पाते हैं, न ही विश्वास कर पाते हैं। ये दूसरों के प्रति उत्तेजित हो जाते हैं। ये निराशा से बहुत डरते हैं।

प्यार के मामले में ये बेहद सजग होते हैं। इतने सजग की अपने हमसफर की परीक्षा तक ले लेते हैं। जांचते हैं कि वह कितने विश्वास लायक है, कहीं कोई विश्वासघात तो नहीं कर देगा। ये जातक अपने दोस्त, परिवार के प्रति ज्यादा सुरक्षात्मक हो सकते हैं, ईर्ष्या भी कर सकते हैं। अति विश्वास हठ या जिद्द की सीमा से भी अधिक होता है। यह हठ सफलता की राह में रोड़ा साबित हो सकता है। ये किसी भी आलोचना को सही तरीके से नहीं लेते हैं, उसका सकारात्मक जवाब नहीं देते हैं। बदला लेने की भावना प्रबल रहती है, जवाबी कार्रवाई करने में विश्वास करते हैं।


वृश्चिक राशि में चंद्रमा वालों का प्रसिद्ध हस्तियां

लेडी गागा
जेनिफर लोपेज
क्रिस इवान
विल स्मिथ

वृश्चिक चंद्र राशि के व्यक्तित्व कमाल के हैं! आपका व्यक्तित्व भी कहीं ऐसा तो नहीं है? अधिक जानने के लिए अपना निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण प्राप्त करें।


अंत में

इस राशि का चंद्रमा अत्यधिक विकसित सहज और मानसिक क्षमताओं को जोड़ता है। ये जीवन के रहस्यों को गहराई तक जानने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ये गहरा अंतर्ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।