वृषभ राशि वालों के बारे में रोचक तथ्य


संक्षेप में: वृषभ राशि से जुड़े तथ्य (In a Nutshell: Facts About Taurus Zodiac Sign)

वृषभ वास्तव में एक बहुत ही मजबूत पृथ्वी राशि चक्र है। बैल इनका प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि बैल ही इस राशि के प्रतीक के रूप में दर्शाया जाता है। वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव बड़ा ही शांत किस्म का होता है। सुकून से भरे वातावरण में रहना इन्हें पसंद होता है। ये अपने आसपास सुखद वातावरण बना कर रखना चाहते हैं। सभी चीजों में खुशियां भरना इन्हें पसंद होता है। अपने आसपास ये विनम्रता से भरा हुआ माहौल बनाकर रखते हैं, जहां पर कि एक अलग तरह की ही सुगंध का एहसास होता है। वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का नियंत्रण होता है। शुक्र एक प्रेम से भरा हुआ मोह लेने वाला ग्रह है। धन के साथ सुंदरता पर भी इसका नियंत्रण होता है। ज्योतिष में जितनी भी राशियां मौजूद हैं, इनमें वृषभ राशि को सबसे कामुक सूर्य राशि के रूप में जाना जाता है। इस मास में जन्म लेने वाले जातक ब्रह्मांडीय होते हैं। उन्हें विलासिता पसंद होती है। आराम प्रदान करने वाली जितनी भी भौतिक चीजें होती हैं, इनमें इन्हें बड़ा ही आनंद मिलता है। भौतिक सुखों का लुत्फ उठाते हुए इन्हें चीजों को अभिव्यक्त करने में भी खुशी मिलती है।

वृषभ राशि वालों का यह स्वभाव होता है कि खुशियों को वे अपनी रोजाना की जिंदगी के लिए बहुत ही जरूरी मानते हैं। यदि उन्हें अच्छी तरह से लाड़-प्यार मिले तो इससे वे खुद को बहुत संतुष्ट महसूस करते हैं। इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि जितनी भी राशियां है, इन सभी में वृषभ राशि के जातक सबसे महान लोगों में से एक होते हैं। यह वास्तव में कोई गलतफहमी नहीं है, बल्कि यह एक वास्तविकता ही है कि वृषभ राशि के जातकों को यदि उनकी ही दुनिया में छोड़ दिया जाता है, तो पूरा दिन वे उसमें आराम से बिता लेते हैं। उन्हें इस वातावरण में कामुकता की जरूरत होती है। वे पूरी तरह से इसमें डूब जाते हैं। वहीं, जब पैसों की बात आती है, तो वृषभ राशि वाले इसे लेकर बड़े ही जागरूक होते हैं। उन्हें ज्यादा खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। उन्हें यह मालूम होता है कि एक रुपये की कीमत क्या है। वृषभ राशि के जातक कठिन मेहनत करने से कभी भी नहीं डरते हैं। वे हमेशा काम करने के लिए अपनी बाजुओं को उठा लेते हैं। हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। साथ ही वे बड़े ही महत्वाकांक्षी भी होते हैं। हालांकि इनमें लचीलापन भी खूब होता है। ये किसी भी चीज को लेकर ध्यान केंद्रित कर लेते हैं। वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा को ये अधिक महत्व देने वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके बचत खाते में धन का निरंतर प्रवाह हमेशा बना रहता है।

वॉल स्ट्रीट का भी तो प्रतीक बैल ही है। निवेश पर प्रतिफल को लेकर वास्तव में वृषभ भी बड़े ही चिंतित रहते हैं। कोई भी खेल, जो लंबी अवधि तक चले, इसमें वे पारंगत होते हैं। चाहे पेशेवर मोर्चा हो या फिर रोमांटिक रिश्ते, इन सभी में इन्हें विशेषज्ञता हासिल होती है। वैसे, इस विशेष राशि के जो लोग होते हैं, इन्हें अपनी स्थिरता के लिए यदि किसी भी तरह का खतरा होता है, तो वे इसे ज्यादा हल्के में कभी भी नहीं लेते हैं।

एक ज्योतिष राशि के रूप में वृषभ राशि वालों को एक ऐसी निश्चित राशि माना गया है, जिनके स्वभाव में वफादारी होती है। इनके स्वभाव में दृढ़ विश्वास देखने के लिए मिलता है। वैदिक ज्योतिष बताता है कि जो स्थिर राशियां होती हैं, वे सिस्टम के लिहाज से बड़ी ही सुरक्षात्मक होती हैं। जो भी प्रक्रियाएं चल रही होती हैं या जो भी प्रणालियां मौजूद हैं, उन्हें अपने स्वरूप में बनाए रखने में वृषभ राशि वाले बड़ी ही उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में वे विश्वसनीय होते हैं। विश्वसनीयता को वे प्राथमिकता देते हैं। साथ ही निरंतरता को भी उतना ही महत्व देते हैं। एक और चीज यह भी हम बता सकते हैं कि वृषभ राशि वालों की एक निश्चित प्रतिष्ठा होती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि वृषभ राशि के जातक जिस बात को ठान लेते हैं, आसपास के लोग उन्हें इसकी वजह से जिद्दी समझ लेते हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि यह जो बुल है, अपने जीवन में कई बार प्रतिकूल परिस्थितियों से भी इसे दो-चार होना पड़ सकता है। घर हो, काम हो या फिर इनके रिश्ते, ये इन सभी चीजों में जरूरत से ज्यादा समय तक चिपके रह सकते हैं। इसकी वजह यह है कि इन्हें हमेशा अपनी बात को साबित करने की जरूरत होती है।

भले ही इनमें कितनी भी कमियां क्यों न मौजूद हों, वृषभ राशि के जातक बड़े ही भरोसेमंद दोस्त होते हैं। प्यार में भी इन पर भरोसा किया जा सकता है। रिश्ते में इन पर विश्वास किया जा सकता है। ये अपनी जिंदगी में जो भी करते हैं, उसके लिए ये पूरी तरीके से समर्पित होते हैं। उन चीजों पर ये पूरा ध्यान लगाकर रखते हैं।

प्यार के लिए चाहिए पूरी ज्योतिषीय सलाह?

विशेषज्ञों से बात करें सिर्फ रु. 1/मिनट में


वृषभ राशि के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के साथ जो भी समस्याएं होती हैं, उनमें से एक यह भी है कि जब वे अपनी इच्छाओं और भावनाओं को प्रकट कर रहे होते हैं, तो इसमें वे काफी कमजोर होते हैं। विशेषकर जब प्यार और रिश्ते की बात आती है, तो इनमें चीजों को व्यक्त करने में वे काफी पीछे रह जाते हैं।

किसी भी काम को वृषभ राशि के जातक बड़ी ही ईमानदारी से करते हैं। नैतिकता इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ये ऐसे लोगों को काफी पसंद करते हैं, जो सीधे तौर पर किसी भी चीज को करने के लिए आगे आते हैं।

वृषभ राशि वालों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता कि कोई मूर्खता से भरी हुई टिप्पणी करे। वे इसका विरोध करते हैं। वे नहीं चाहते कि किसी मूर्खतापूर्ण टिप्पणी की वजह से कोई भी चीज स्पष्ट तौर पर समझ में नहीं आए। वे काफी व्यंग्यात्मक भी होते हैं। लोगों का मूल इरादा क्या है, वे अपने दिमाग में वास्तव में क्या सोच रहे हैं, इन सारी चीजों को वृषभ राशि वाले जातक आसानी से पढ़ सकते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति बड़े ही शालीन होते हैं। अपनी जिंदगी में धन और स्थिरता से वे किसी भी सूरत में समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। अपनी बुद्धिमता को भी वे सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

वृषभ राशि वाले जातक जिन्हें प्यार करते हैं, जिनके प्रति उनका स्नेह अधिक होता है, उनके बारे में वे बड़े विस्तार से सोचते हैं और यह उनकी आदत भी है। वैसे वास्तव में वे कभी भी उन्हें न तो फोन करते हैं और न ही उन्हें मैसेज भेजते हैं। वे यह उम्मीद पालते हैं कि सामने वाला ऐसा करेगा। वृषभ राशि वालों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता कि वे एक ही बात को दोबारा समझाएं। ऐसा यदि करना पड़े, तो वे नाराज हो सकते हैं। किसी भी चीज की बार-बार व्याख्या करना या फिर दोबारा उसके बारे में लिखना, इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। वैसे लोग जो अपनी बात को उनके सामने नहीं कह सकते, जो अपनी बातों को उनके सामने ठीक तरीके से नहीं रख सकते, ये उन्हें गूंगा मान सकते हैं।

वृषभ राशि वाले चीजों को ज्यादातर बड़े ही व्यक्तिगत रूप में लेने वाले होते हैं। यही वजह है कि उन स्थितियों में इन्हें आघात पहुंच सकता है, जब कोई इनके साथ कुछ गलत करने की कोशिश करता हुआ दिख जाए। इसलिए ऐसे लोगों को यह सलाह दी जाती है कि जब वे अकेले हैं, तो इस दौरान उन्हें अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बना कर रखना है। जब वे लोगों से घिरे होते हैं, तो इस दौरान अपनी बातों को रखते हुए इन्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत होती है।

इनका आदर्श वाक्य वास्तव में बहुत ही सरल है- “बातें मत करो, काम करो। कहो मत, दिखाओ। वादा मत करो, साबित करो।”

वृषभ राशि कर्क, कन्या और मकर राशि के साथ सबसे ज्यादा अनुकूल है।


वृषभ पुरुषों के बारे में तथ्य (Facts about Taurus man)

जो पुरुष वृषभ राशि से नाता रखते हैं, अपने जीवन में वे काफी स्थिर रहते हैं। शायद ही कभी उनके साथ ऐसा होता है कि वे अपना आपा खो दें। वैसे, जब भी उनके अपने जीवन स्तर में या फिर रहन-सहन में किसी तरह के बदलाव की बात आती है, तो यह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इन चीजों में बदलाव से वे दूर ही भागते हैं। उनकी जिंदगी जो धीमी गति से चल रही होती है, उन्हें यह पसंद होता है और वे इसी में आनंद लेते हैं। जल्दबाजी करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। वृषभ राशि वाले पुरुषों के लिए एक सुरक्षित जीवन बहुत मायने रखता है। वे चाहते हैं कि उनका जीवन स्थिर बना रहे। साथ ही अपने परिवार को वे सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि अपने जीवन के रिश्तो में वे वास्तव में किस बिंदु पर मौजूद हैं। उनके लिए यदि कोई चीज सबसे अधिक प्राथमिकताओं में से एक है, तो वह है स्थिरता की भावना। जब विवाह की बात आती है, तो वृषभ राशि वाले पुरुषों को एक ऐसा साथी पसंद होता है, जो वास्तव में दोनों ही पक्षों को फायदा पहुंचाने वाला हो। वृषभ पुरुषों के लिए उनकी आदर्श पत्नी वह होगी, जो परिवार की अच्छी तरीके से देखभाल तो करे ही, साथ में पैसों का भी बहुत ही अच्छी तरीके से ध्यान रखे।

जानना चाहते हैं कि ग्रह आपके व्यक्तित्व को कैसे प्रभावित कर सकता है?
मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण


वृषभ महिलाओं के बारे में तथ्य (Facts about Taurus woman)

वृषभ राशि वाली महिलाओं के लिए सबसे पहला तथ्य यह होता है कि वृषभ राशि की महिलाएं बहुत ही सुंदर होती हैं। जब वे कामुक सुख उठा रही होती हैं, तो इसमें उन्हें बड़ी ही शांति महसूस होती है। बहुत सी काम करने वाली जगहों पर या फिर स्कूलों में आपने वृषभ राशि की महिलाओं को काफी कठिन मेहनत करते हुए देखा होगा। वे प्रायः ऐसा करती हुई दिख जाती हैं। पैसों को लेकर इनके पास कमाल की क्षमता मौजूद होती है, जिसकी वजह से ये बहुत ही अच्छी तरीके से इन्हें मैनेज कर सकती हैं। वित्तीय नियोजन के लिए भी इनके पास एक बड़ा ही स्पष्ट और क्रमबद्ध दृष्टिकोण मौजूद होता है। वृषभ राशि वाली महिलाओं का ध्यान बहुत हद तक जीवन की गुणवत्ता पर टिका होता है। वे इन चीजों की अगुवाई करना पसंद करती हैं। यदि कोई नई चीजें हो रही हैं या फिर कोई भी नया बदलाव हो रहा है, तो इनकी यह प्रवृत्ति होती है कि ये बहुत आसानी से इन्हें स्वीकार नहीं करना चाहती हैं। इसकी वजह यह है कि अपने जीवन में ये स्थिरता की भावना को अधिक प्राथमिकता देती हैं। वृषभ राशि की महिलाओं की एक नकारात्मक विशेषता यह है कि उनके अंदर जो गहरी भावनाएं छिपी होती हैं या फिर जो इच्छाएं उनके अंदर दबी हुई हैं, उन्हें व्यक्त करने में ये ज्यादा अच्छी नहीं होती हैं। इसमें वे पीछे रह जाती हैं। यही वजह है कि इन्हें अपने अंदर ही दबाए रखने की वजह से कई बार इन्हें बहुत सी प्रतिकूल परिस्थितियों या फिर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


प्यार और रिश्ते के क्रम में वृषभ के तथ्य (Taurus Facts About Love & Relationship)

वृषभ राशि वाले जातक जब प्यार में होते हैं, तो इन्हें अचानक से किसी भी तरह का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। साथ ही अचानक होने वाले बदलाव से भी ये चिढ़ जाते हैं। वृषभ राशि के पुरुष बड़े ही सीधे-सादे स्वभाव वाले होते हैं। यदि इनकी साथी उनकी जीवनशैली के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा लेती है, तो ये उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वृषभ राशि वाले पुरुषों को ऐसा साथी पसंद होता है, जो उनकी बातों को समझते हैं जो धैर्य रखते हैं। अपने जीवन में वे इन्हें काफी हद तक प्रोत्साहित भी करते हैं। वहीं, दूसरी ओर वृषभ राशि की महिलाओं की बात करें तो वे ऐसे पाटनर की ओर आकर्षित होती हैं, जो दूसरों का तो बहुत अच्छी तरीके से ख्याल रखते ही हैं, साथ में अपना भी बहुत ही अच्छी तरीके से ख्याल रख सकते हैं। इन्हें ऐसे पुरूष पसंद आते हैं, जो जिम्मेवारी से भरे होते हैं। कहने का मतलब यह है कि जिन पुरुषों को अपने रिश्ते और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का अच्छी तरीके से एहसास होता है, वैसे पुरुष इन्हें बहुत पसंद आते हैं। वृषभ राशि की महिलाओं की पसंद उदार और परिपक्व पुरुष भी होते हैं। यदि इनके साथ एक वृषभ महिला का रिश्ता जुड़ता है, तो ये इनके लिए बड़े ही आदर्श पति साबित हो सकते हैं।

नमस्ते पाठकों, प्यार और रिश्ते की समस्याओं से घिरे हुए हैं? वक्त आ गया है ज्योतिषीय मार्गदर्शन के जरिए इन्हें हराने का अभी डाउनलोड करें MyPandit App


वृषभ: कॅरियर और व्यवसाय (Taurus: Career and Business)

जब पैसे और काम की बात आती है, तो वृषभ राशि वालों को सबसे अच्छी नौकरी ही लगती है। किसी तरह के व्यापार में जाने की बजाय वे नौकरी करना अधिक पसंद करते हैं। वृषभ राशि के जातकों को वैसी नौकरी पसंद नहीं आती, जहां पर कि सैलरी तो बहुत अच्छी मिल रही हो, लेकिन वह स्थिरता की गारंटी नहीं दे रही हो। इन्हें वैसी ही नौकरी पसंद होती है, जहां पर कि भले ही वेतन कम मिले रहा हो, लेकिन इस नौकरी में उन्हें सुरक्षा की गारंटी मिल रही हो। यही वजह है कि वृषभ राशि के जातक सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। जब भी सरकारी नौकरियों के लिए रिक्तियां आती हैं, तो यहां पर वृषभ राशि वाले बड़े पैमाने पर नजर आ जाते हैं। सार्वजनिक संस्थानों और सरकार के साथ जो जुड़ी नौकरियां होती हैं, उन्हें ये अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसकी वजह यह है कि इन नौकरियों में इन्हें सुरक्षा की गारंटी मिल जाती है। इस तरह की जो नौकरियां होती हैं, काफी हद तक ये नीरस भी होती हैं। फिर भी वृषभ मूल के जातकों को कभी भी इसकी वजह से किसी तरह की अप्रत्याशित स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव है। इसकी वजह पूरी तरह से स्पष्ट है।

वृषभ राशि वाले हमेशा अपनी मूड को शांत बनाए रखते हैं। उनके अंदर पर्याप्त धैर्य होता है, जिसकी वजह से वे इसके साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बैठा लेते हैं। वैसे, वृषभ राशि वाले एक एंटीक स्टोर खोलने के बारे में भी चाहे तो सोच सकते हैं। यदि वृषभ राशि वालों के लिए अन्य कॅरियर विकल्पों की बात करें, तो वे शास्त्रीय कला के क्षेत्र में जा सकते हैं। लेखन में भी उनके लिए अच्छे अवसर मौजूद हो सकते हैं। वे संगीत की ओर बढ़ सकते हैं। कृषि में भी भाग्य आजमा सकते हैं। पशुपालन भी उनके लिए एक अच्छा क्षेत्र हो सकता है। पुरातत्व के क्षेत्र में भी वे चाहें तो अपना कॅरियर बना सकते हैं। वृषभ राशि वालों को चाहे किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बनाना हो, इन सभी के लिए यह बहुत ही जरूरी है कि उनके अंदर दृढ़ता मौजूद रहे। साथ ही धैर्य बनाए रखना भी बहुत ही जरूरी होता है। अब तक पढ़ने के बाद यह तो आप जान ही गए हैं कि वृषभ राशि वालों में दृढ़ता और धैर्य, ये दोनों ही चीजें कूट-कूट कर भरी हुई होती हैं।

आपकी जन्मकुंडली में आपके ग्रहों और भावों की स्थिति से पता चलेगा कि आपके दिमाग, व्यक्तित्व और अस्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ रहे हैं। अभी पाएं निशुल्क जन्मपत्री!


वृषभ राशि वाले मशहूर व्यक्तित्व (Taurus Famous Personalities)

लोकप्रिय महिला वृषभ जातक (Famous Female Taurus)

गैल गैडोट, ऑड्रे हेपबम, केट ब्लांचेट्ट, एडेल एडकिन्स, शेर्लोट ब्रोंटे, क्वीन एलिजाबेथ, मेगन फॉक्स, एंबर हर्ड, जेसिका अल्बा, शिर्ले टेंपल

लोकप्रिय पुरुष वृषभ जातक (Famous Male Taurus)

जॉर्ज क्लूनी, होनोरे दे बाल्ज़ाक, लियोनार्डो द विंची, प्लेटो, लेनिन, रविंद्रनाथ टैगोर, कार्ल हेनरिक, मार्क्स, विलियम शेक्सपियर, डेविड बेकहम, इमानुएल कांत, डेविड ह्यूम


वृषभ: व्यक्तित्व की नकारात्मक विशेषताएं (Taurus: Negative Personality Traits)

वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातकों में कई तरह के नकारात्मक गुण भी मौजूद होते हैं। इनकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ये पूर्वाग्रह से ग्रस्त होते हैं। इतना ही नहीं, ये बड़े ही कंजूस स्वभाव वाले भी होते हैं, क्योंकि ये आसानी से किसी भी चीज में खर्च करने के लिए तैयार नहीं होते। इनकी एक और नकारात्मक विशेषता इनका जरूरत से ज्यादा जिद्दी होना है। किसी भी बात पर ये ज्यादा अड़ जाते हैं और आसानी से मानते भी नहीं हैं। एक और इनकी नकारात्मक विशेषता इनका काफी हद तक निर्भर रहना भी है। दूसरों पर ये इतने ज्यादा निर्भर हो जाते हैं कि इसकी वजह से कई बार इन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जब सामाजिक स्थिति की बात आती है, तो इसमें भी ये ज्यादा सहज नहीं हो पाते हैं। इस तरह की जब स्थितियां होती हैं, तो इनका आत्मविश्वास वास्तव में कम हो सकता है। दूसरों की राय लेने के मामले में भी ये ज्यादा खुलकर सामने नहीं आते। कहने का यह मतलब है कि दूसरों से सलाह लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। इसका बस एक ही कारण है कि इनका स्वभाव बड़ा ही जिद्दी वाला होता है। इसलिए इन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत होती है।


और अंत में (Ending Note)

वृषभ राशि वालों के व्यक्तित्व के बारे में जब हम बातें कर रहे हैं, तो इनमें महिलाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं और पुरुष बहुत ही हैंडसम। इस तरह से वृषभ राशि वाले जातकों के तथ्य अलग-अलग रूप में सामने आते रहते हैं। आइए, हम इस बात को स्वीकार कर लें कि इनकी आत्मा पूरी तरह से शुद्ध होती है और ये बड़े ही वास्तविक भी होते हैं। हमें उम्मीद है कि वृषभ राशि के इन तथ्यों के बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा महसूस हुआ होगा तो चलिए, अब इस ब्लॉग को यहीं खत्म करने का समय आ गया है। चीयर्स!



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer