क्या है कन्या के कॅरियर के सबसे बेहतर विकल्प

हर राशि से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण खासियत होती हैं। जहां तक बात कन्या राशि की है, यह पृथ्वी तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण राशि है। आप जीवन के किस क्षेत्र में सफल होकर अपना कॅरियर बनाएंगे, इसके लिए अपने ग्रह की गणना का अध्ययन करना जरूरी है।

ज्योतिष बताता है कि आपके सितारे किस तरफ इशारा कर रहे हैं, यह जानकर कॅरियर को आसान बनाया जा सकता है। हालांकि यह कोई वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं है पर इसे अपनाया जा सकता है।


कन्या राशि के लोग नौकरी पेशे में कैसे होते हैं?

कन्या राशि के जातक एकजुट होकर मेहनत करने वाले और भरोसेमंद होते हैं। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक दूसरों की मदद करने में माहिर होते हैं। वे हर बात पर विस्तार से ध्यान देते हैं। वे हर काम को व्यवस्थित रूप से करने में यकीन रखते हैं, अगर किसी काम में गड़बड़ी नजर आती है तो ये नाराज हो जाते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आता है। कन्या राशि में जन्मे लोग अनोखे और अचूक होते हैं। वे चाहें तो शांत बैठे लोगों को एक उत्साहित भीड़ का रूप दे सकते हैं। यह सब इनमें प्राकृतिक रूप से होता है। ये हर काम शांति से पूरा करना पसंद करते हैं।

स्वस्थ खाने व जीवन शैली में इनकी रुचि होती है। कई बार कन्या राशि की विशेषताएं ही समस्या का कारण बन जाती हैं। इनकी आदर्शवादी मानकों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है। वे अधिक न्यायिक होते हैं। ये आलोचना करते हैं, इसका प्रभाव अन्य लोगों पर भी पड़ता है।
जब कन्या राशि के जातक कोई काम करते हैं पूरी क्षमता के साथ करते हैं। ये पूरा ध्यान उसी काम पर लगाते हैं। वे एक साथ ज्यादा काम नहीं कर पाते। ऐसे में ज्यादा काम संभालने में सफल नहीं हो पाते हैं।


कन्या राशि के पुरुष, महिलाओं की नौकरी और व्यापार

कन्या राशि के जातक जल्द आते हैं, और तब तक काम करते हैं, जब तक काम पूरा नहीं हो जाता है। वे अपने काम की राह में आने वाली हर बाधा को पार करने के लिए कटिबद्ध होते हैं। इन्हें व्यवसाय में एक व्यवस्थित सोच रखने की जरूरत होती है। यह इसलिए होता है क्योंकि इस राशि के जातक एक योजना बनाकर काम करना पसंद करते हैं।

कन्या राशि के लोग अपने कार्यस्थल पर हर काम को सही तरीके से व्यवस्थित करके पूरा करते हैं। यह उनके चरित्र के मुख्य लक्षणों में से एक होता है। यह काम के मामले में पूरी तरह पेशेवर होते हैं, यह इनकी क्षमताओं को बढ़ाता है और इनकी अहमियत को बनाए रखता है। कन्या राशि का जो जातक अपने कौशल को निखारने का प्रयास करेगा, वह जीवन में बहुत उन्नति करेगा। वे किसी भी ऐसी बात को अपनाने से बचेंगे जो उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है।

इनका गंभीर आचरण या व्यवहार इनके लिए कार्यस्थल पर परेशानी का कारण बन सकता है। इस राशि के जातक आदर्शों के साथ जीते हैं, ये अपने लिए उच्च मानक तय कर लेते हैं। ऐसे में अपने साथ वालों को खुश रखना इनके लिए मुश्किल हो जाता है। ये लोग हमेशा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं, बेहद मेहनती भी होते हैं, फिर भी इन्हें सबसे मामूली ही माना जाता है। ये जो भी कॅरियर चुनते हैं, उसमें पूरी तरह खुद को समर्पित कर देते हैं। उनका यह नजरिया ही कार्यस्थल पर इन्हें मूल्यवान पहचान भी दिलाता है।

राशि चक्र के लक्षणों के साथ, आपका लग्न और चंद्र राशि आपके व्यक्तित्व को आपकी नौकरी या पेशे पर भी प्रभावित करती है। अपने निजीकृत निशुल्क जन्मपत्री के साथ विस्तार से जाने!


कन्या राशि वालों के लिए 10 कॅरियर विकल्प

निजी सहायक (Personal Executive)

अगर आप कन्या राशि के जातक हैं, तो यह कॅरियर ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप निजी सहायक के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। कन्या के जातक व्यवस्था करने में माहिर होते हैं, ये इस तरह की जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ये डायरियां व्यवस्थित करने, यात्रा आयोजन, रोजमर्रा के काम पूरा करने आदि को लेकर अच्छी तरह से जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। उनकी दक्षता और ध्यान, सही सफलता दिला सकता है।

अकाउंटेंट (Accountant)

कन्या राशि के जातक छोटे-छोटे विवरणों को व्यवस्थित रखने का करना पसंद करते हैं। ये समय का पालन करते हैं और हर चीज सही तरीके से काम करना पसंद करते हैं। जब संख्या या अंकों को इनके साथ जोड़ दिया जाता है तो बतौर कॅरियर ये अकाउंटेंसी को चुन सकते हैं। इस राशि के जातकों को वित्त प्रबंधन करने में संतुष्टि मिल सकती है। ये भले ही अकेली कंपनी में काम करें, या अलग अलग ग्राहकों का काम करें। इन्हें इस काम में आनंद मिलेगा।

सलाहकार(Counsellor)

एक सलाहकार के रूप में कन्या राशि के जातक अच्छी तरह से कॅरियर बना सकते हैं। ये लोगों की बात बिल्कुल शांति और धैर्य के साथ सुनते हैं। ये किसी दूसरे के लिए तर्कपूर्ण समाधान देते हैं। वे दूसरे की परेशानी का कम करने में एक्सपर्ट होते हैं। ये दिल से नहीं दिमाग से सलाह देते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए काउंसलर की नौकरी बिल्कुल सही प्रतीत होती है। इनकी बात तर्कों पर आधारित होती है, जो लोगों को संतुष्ट करती है।

वैज्ञानिक शोधकर्ता(Scientific Researcher)

वैज्ञानिक शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले लोग समाज और लोगों को प्रभावित करने वाली समस्याओं का व्यवहारिक समाधान तलाशते हैं। ऐसे में इस तरह की नौकरी युवाओं की प्रमुख विशेषताओं को बहुत प्रभावित करती है और वे इस तरफ आकर्षित होते हैं। व्यवस्थित काम करने की आदत इस क्षेत्र में उन्हें सफलता दिलाएगी। वे किसी छिपी हुई पहेली का समाधान तलाशने में खुद को समर्पित कर देंगे। शोधकर्ता के रूप में कन्या राशि के जातक विश्लेषण कौशल को अधिक से अधिक समाज की सेवा में इस्तेमाल कर सकेंगे।

गणितज्ञ (Mathematician)

स्पॉटलाइट से दूर समस्याओं का समाधान करना कन्या राशि के जातकों को बेहद पसंद है। एक गणितज्ञ के रूप में काम करना उनके लिए बहुत फायदेमंद और सफलता दिलाने वाला भी हो सकता है। गणित के विश्लेषण और गणित की तकनीकों का इस्तेमाल करना इन्हें पसंद आ सकता है। ये इसके जरिए दुनिया को कई बातों का समाधान दे सकते हैं। इन्हें अंकों से बहुत प्यार होता है। ये व्यावहारिक समस्या को सुलझाने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में ये इस पेशे में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

संपादक(Editor)

कन्या राशि की कुंडली के मुताबिक संपादन करना इस राशि के लोगों के मनमाफिक काम हो सकता है। विस्तृत जानकारी रखना, संगठन पर पकड़ और सशक्त संवाद, इस पेशे के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के पास यह सभी गुण होते हैं। एक संपादक के पास आलोचनात्मक नजर भी होनी चाहिए, जो कन्या राशि के जातकों के पास होती है। समस्या आती है कि ये जातक अपनी मर्जी चलाते हैं, इसका प्रभाव उनके लेखन पर होता है। कन्या राशि के जातक जो संपादन के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उन्हें अपनी पूर्व धारणा या मान्यताओं को अलग रखना चाहिए।

आहार विशेषज्ञ(Dietician)

कन्या राशि के जातक जो एक स्वस्थ जीवन शैली का आनंद लेना चाहते हैं, उनकी रुचि आहार या पोषण के क्षेत्र में हो सकती है। वे अपनी सलाह देकर दूसरों की मदद करने के साथ ही खुद को भी बेहतर बनाने में विश्वास करते हैं कन्या राशि के लोगों के व्यक्तित्व के गुण इस पेशे के लिए बिल्कुल ठीक बैठते हैं। वे अपने क्लाइंट्स के आहार को समझते हैं, वे जानते हैं कि क्लाइंट्स क्या चीज नहीं ले रहे हैं। वे उन्हें स्वस्थ जीवन शैली जीना सिखा सकते हैं।

पशु चिकित्सा (veterinary Doctor)

कन्या राशि का प्रकृति से गहरा संबंध है। इन्हें खास तौर पर जानवरों से बहुत लगाव होता है। वे प्राकृतिक रूप से देखभाल करने में माहिर होते हैं। पशु चिकित्सा में भी ये अपना मुकाम बना सकते हैं। यह इनके लिए एक आदर्श काम हो सकता है। यह राशि इन्हें एक बेहतरीन व्यवस्थित कॅरियर का संकेत देता है। यह राशि इसके लिए साफ और व्यवस्थित कार्य वातावरण को तरजीह देता है। वे इस काम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार रहते हैं। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ये व्यावसायिक तौर पर लाभान्वित हो सकते हैं।

अध्यापक(Teacher)

ये किसी व्यक्तित्व का विकास करने में मददगार साबित हो सकते हैं, ऐसे में कन्या राशि के लिए अध्यापन का कार्य अच्छा काम साबित हो सकता है। यह कार्य उन्हें अपने ज्ञान को साझा करने व छात्रों को व्यावहारिक जीवन में सलाह देने की अनुमति प्रदान करता है। कन्या राशि वालों की अच्छी याददाश्त एक शिक्षक के तौर पर उन्हें सही साबित कर सकती है। शानदार ज्ञान भी उन्हें इस पेशे में जाने की सलाह देता है। वे हर विद्यार्थी की जरूरत के मुताबिक उन्हें पढ़ाने की काबिलियत भी रखते हैं।

लाइब्रेरियन(Librarian)

अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करना, शांतिपूर्ण तरीके से काम करना, अच्छी याददाश्त समेत कई गुणों की वजह से कन्या राशि वाले एक लाइब्रेरियन का काम अच्छी तरह से कर सकते हैं। अपने पुस्तकालय में मौजूद किताबों से वर्गीकृत करना, उन्हें सही तरीके से जमाना और सारी जानकारी याद रखना, इनके लिए रुचिपूर्ण कार्य होता है। इस काम में इन्हें संतुष्टि भी मिलती है, उपयोगकर्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवाना इसके लिए अच्छा काम है।

ग्रहों की स्थिति और पहलू आपकी राशि के साथ-साथ आपके कॅरियर को भी संचालित करते हैं। प्रीमियम जन्मपत्री से अभी जाने!


निष्कर्ष

अगर आप अपने कॅरियर का चयन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कई बातों पर विचार करना जरूरी है। खास तौर पर कॉलेज का चयन करने से पहले, ध्यान देना जरूरी है। यह आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है। जहां तक बात कन्या राशि के जातकों की है, उनके बारे में हम यहां पूरी जानकारी दे चुके हैं। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यही है कि यह जानकारी आपको राह दिखा सकती है, लेकिन किसी भी कॅरियर के चुनाव से पहले कॅरियर काउंसलर की सलाह ली जानी बेहद जरूरी है।