जाने कन्या राशि में चन्द्रमा का प्रभाव (moon in virgo)

तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
आवेग: भेदभावपूर्ण


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का व्यक्तित्व विवरण

कन्या राशि के व्यक्तियों के पास जन्म के साथ ही शुद्ध और बौद्धिक आभा होती है। वे चीजों को गंभीरता से संभालते हैं और वे तुच्छ या अव्यवहारिक चीजों से नफरत करते हैं। हो सकता है कि वे ज्यादा मिलनसार न हो, लेकिन वे दूसरों की मुश्किलों को खुद पर लेकर सोच पाते हैं। उनकी इसी सहज प्रवृत्ति की वजह से लोग उन्हें पसंद करते हैं। वे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं और अगर उन्होंने कुछ काम किया है, तो वे इसे पूरी मेहनत के साथ किसी को धोखा देने की सोचे बिना करते हैं। कन्या राशि के व्यक्तियों के आसपास के लोग उन्हें बहुत विश्वसनीय और वफादार मानते हैं।

कन्या राशि वालों का झुकाव आदर्शवाद या पूर्णता की ओर रहता है, जिससे वे अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा तनाव में आते हैं। उनका दिमाग तब शांति की स्थिति में आता है, जब वे चीजों के नकारात्मक पक्ष की बजाय सकारात्मक पक्ष को ज्यादा देखते हैं और ये समझ पाते हैं कि उन्हें दूसरों से ज्यादा खुद को कब महत्व देना है। बुध ग्रह, जो कि बुद्धि के लिए जिम्मेदार है, ज्यादा सोच विचार वाली कन्या राशि को नियंत्रित करता है। बुध और चंद्रमा एक तटस्थ संबंध साझा करते हैं।
जब चंद्रमा कन्या राशि में होता है, तो व्यक्ति अक्सर धार्मिक क्रियाकलापों में लिप्त रहते हैं, दूसरों की मदद करने के प्रति दयालु होते हैं। कई बार उनकी भावनाओं का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। वे इतने भी भावुक नहीं होते कि दुखद अंत वाली रोमांटिक फिल्म को देखकर रो दें, लेकिन इतने कठोर भी नहीं कि बिना पलक झपकाए किसी सीरियल किलर डॉक्यूमेंट्री को देख सकें। वे अपने मुताबिक अनुमान लगाने के बजाय तार्किक दृष्टि से चीजों को समझते और देखते हैं। जो कुछ भी कन्या राशि वाले कहते या करते हैं, वह सहज ज्ञान और तर्क पर आधारित होता है। वास्तविकता को वैसा ही स्वीकार करना जैसी वे हैं, कन्या राशि वाले लोग ऐसे ही होते हैं।

हो सकता है कि कन्या राशि के लोगों को हीन भावना से जूझना पड़े, वे बहुत आसानी से चोट खा सकते हैं। वे मदद करना पसंद करते हैं और जरूरतमंद लोगों की देखभाल करते हैं। संक्षेप में कहें तो उनकी भावनाओं को समझना थोड़ा जटिल काम है।


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का काम और व्यावसायिक जीवन

हर कारोबारी माहौल में कन्या राशि के पास सबसे मूल्यवान संसाधन होते हैं, क्योंकि उनके पास काम की अच्छी समझ होती है। और वे यह जानते हैं कि अपना काम अच्छी तरह से कैसे किया जाए। वे ऐसी गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, जिसमें विस्तार पर ध्यान देने के साथ-साथ दूसरों की सहायता करना भी शामिल है। वे उत्कृष्ट लेखाकार, सचिव और नर्स होते हैं। कन्या राशि की सफलता किसी के अधीन काम करने या किसी के साथ काम करने में हैं, अगर वे अपने मालिक खुद बनते हैं, तो सफल नहीं हो सकते।

12 राशियों में से सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं कन्या राशि वाले, इसलिए उन्हें हर कीमत पर गंदे और अस्वास्थ्यकर माहौल में काम करना बंद कर देना चाहिए। कार्यस्थल पर अपने कागजों को ठीक से रखना और डेस्क को सुव्यवस्थित बनाए रखना, उन्हें काम में अधिक कुशल बनाएगा। ये जातक तेजी से सीखने वाले और दार्शनिक होते हैं। शिक्षण, ज्योतिष, खगोल विज्ञान, व्यवसाय और गणित उनके लिए सबसे उपयुक्त व्यवसाय हैं।


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का वित्तीय प्रबंधन

कन्या राशि के लोग अपने संसाधनों को लेकर सतर्क रहते हैं और निवेश करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। कन्या राशि वाले अपने एक-एक पैसे को खर्च करने पर नजर रखते हैं। उनका ज्यादा कंजूस होना उन्हें अधिक पाने से रोक सकता है। कन्या राशि के व्यक्तियों को डिजाइनर लग्जुरियस ब्रांड या पांच सितारा होटल में निवेश करने पर विचार करना चाहिए, भले ही यह महंगा सौदा साबित हो। यह उन्हें ज्यादा धन पाने में मदद करेगा।


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का प्रेम और संबंध

क्या कन्या राशि वाले आकर्षक होते हैं? जी हां, बिलकुल। कन्या राशि के लोगों का नाक-नक्श और कद-काठी आकर्षक होती है। ऐसे लोगों के पास शब्दों का भी जादू होता है, जो उन्हें एक शानदार वक्ता और बात करने में अच्छा बनाता है। कन्या राशि अपनी आभा में ईमानदारी और पवित्रता का भाव रखते हैं।

कन्या राशि के लोग विनम्र, सुव्यवस्थित और सहज होते हैं, जो उन्हें दीर्घकालिक और गंभीर रिश्ते की तलाश में आदर्श रोमांटिक साथी बनाते हैं। कन्या राशि को बहुत ज्यादा उम्मीदें रहती हैं, जिसके कारण वे अपने भविष्य के साथी की स्थिति और प्रतिष्ठा पर अत्यधिक महत्व देते हैं। जैसे ही वह भरोसेमंद साथी उन्हें मिलता है, उनके जीवन में रोमांस का प्रवेश होने लगता है।

कन्या राशि के पुरुष, अच्छी तरह से तैयार होने वाली महिला के प्रति आकर्षित होते हैं, जो बहुत सलीके से कपड़े पहनती हो। पुरुष उनके प्रति खींचे चले जाएंगे, अगर वे बुद्धिमान, यथार्थवादी, ईमानदार, वफादार और विनम्र भी होती हैं। पुरुषों को उन स्त्रियों की तलाश होती है, जो उनके आदर्श की कसौटी पर खरी उतरें। लेकिन वे उसे और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं, भले ही वह पहले से ही बेहतर क्यों न हो।
दोस्तो, इस बात पर ध्यान दें कि कन्या राशि की औरतों की भी यही ख्वाहिश होती है। कन्या राशि वाले किसी ऐसे पुरुष या महिला के प्यार में पड़ सकते हैं, जो उनकी उम्मीद से भी कई ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। कन्या राशि के लोग सहवास के दौरान भी ज्यादा बेहतर होते हैं, जो उनकी बड़ी खूबी है।

जो नहीं मिला, उसकी बजाय जो मिल रहा है, उस पर ध्यान केंद्रित करना कन्या राशि वालों के लिए सुखी प्रेम संबंधों का आधार है। कार्यशालाओं और अध्ययन समूहों में भी प्रेम पनप सकता है।

रोमांस एक ठंडी हवा के झोंके के रूप में आता है। जाने अपने प्रेम जीवन के विषय में निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण के साथ।


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का सकारात्मक पहलू

कन्या राशि के जातक जमीनी और स्थिर होते हैं, लेकिन वे बदलाव स्वीकार कर लेते हैं। अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वे आम तौर पर एक धीमा और स्थिर दृष्टिकोण रखते हैं। कन्या राशि वाले भरोसेमंद, दयालु, सौम्य और जवाबदेह होते है। वे यथार्थवादी हैं और खुले दिमाग के भी। उनके पास बेहतर समझ, जिज्ञासु दिमाग और प्रभावी कल्पना शक्ति भी होती है।

कुछ भी करने से पहले कन्या राशि वाले स्थिति का विस्तृत विश्लेषण करते हैं। इससे उन्हें इस चीज में मदद मिलती है कि वे तार्किक रूप से कैसे परिवर्तन लाएं। वे सही और गलत की अवधारणाओं के अच्छे जानकार होते हैं। वे काफी साफ सुथरे, व्यवस्थित और चुस्त होते हैं, जानते हैं कि चीजों को कैसे किया जाना चाहिए। वे संतुलित जीवन शैली जीने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहते हैं।

कन्या राशि वाले जो भी करते हैं, वे उसका हमेशा अच्छा प्रतिफल चाहते हैं। उनमें खुद को और उस स्थिति को सुधारने की गहरी इच्छा होती है, जिसमें वे हैं। अपने तर्कसंगत स्वभाव और मदद करने की प्रवृत्ति की वजह से आसपास मौजूद लोगों में से कन्या राशि वाले सबसे ज्यादा मददगार होते हैं। वे सादगी की सराहना करते हैं और अपने रोजमर्रा के कामों से भी प्यार करते हैं। वे जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अपने प्रियजनों के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।


कन्या राशि में चन्द्रमा वालों का नकारात्मक पक्ष

आपकी पहचान आदर्शवादी होना या पूर्णता की तलाश है, इसी वजह से आप बहुत आसानी से तकलीफ में आ जाते हो, क्योंकि अन्य लोग आपके सर्वोत्तम प्रयासों की सराहना नहीं करते। अपने जुनून और आदर्श के पीछे भागने के कारण आप कई बार थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप किसी भी चीज में समझौता नहीं कर पाते और परिणामस्वरूप आप जीवन में विशिष्ट अवसरों से चूक जाते हैं। कन्या राशि वाले वास्तव में अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते।

हर कोई जानता है कि अगर कन्या राशि वाले अपने आस-पास के लोगों को नहीं जानते या पसंद नहीं करते हैं, तो वे अलग-थलग रहना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां तक कि जब वे तनावपूर्ण स्थिति में होते हैं, तब भी ध्यान नहीं देते, वे आत्ममुग्ध होते हैं। यदि आप एक साधारण जीवन जीते हैं, तो आप एक दिनचर्या के गुलाम बन जाएंगे। जितना हासिल कर सकते हैं, वो नहीं कर पाएंगे।

जब आपके जीवन में सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, तो आप कुछ और करने की संभावना नहीं रखते। आप अपनी तय कार्य सूची के अनुसार सब कुछ होने की उम्मीद करते हैं, इसलिए जब चीजें योजना के अनुसार नहीं होती, तो आप निराश और बेचैन हो जाते हैं। आपके पास एक ऐसी तय कार्य सूची होगी, जिससे आप चिपके रहते हैं। नतीजतन, रास्ते में मिलने वाली कई चीजें आपको अत्यधिक तनाव में ले जाती हैं। आपके पास अपने और दूसरों पर कठोर होने की क्षमता है। आप लगातार लोगों को निर्देशित करते हैं कि चीजों को कैसे संभाला जाए। आप उन पर ज्यादा अधिकार नहीं जमाना चाहते, लेकिन जिस तरह से आप इस मसले को संभालते हो, वो कुछ लोगों को परेशान कर सकता है।


कन्या राशि में चन्द्रमा - प्रसिद्ध व्यक्ति

नताली पोर्टमैन
ज़ेन मलिक
एलोन मस्क
ब्लेक लाइवली

अपने नि:शुल्क जन्मपत्री विश्लेषण पर एक नजर डालकर जीवन में बेहतर निर्णय लें।


कन्या राशि में चन्द्रमा : अंतिम शब्द

यदि आप कन्या राशि के हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से सेवा-उन्मुख, तार्किक और यथार्थवादी होंगे। आप में लोगों की मदद करने के लिए एक असाधारण इच्छा है, सेवा करने के लिए अपनी प्रेरणा और समस्या को सुलझाने के कौशल के कारण। मन और शरीर के बीच संतुलन कायम करना आपकी अपनी आत्म-संतुष्टि के लिए आवश्यक है। इसके अलावा कहां आपको दिमाग लगाना है और कहां शांत रहना है, यह आपको सीखना पड़ेगा।

निरंतरता के साथ आप किसी भी काम को बेहतर कर सकते हैं, अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज और व्यवस्थित बनाने वाली छोटी-छोटी चीजें करना आपको आने वाले समय में अच्छे स्वास्थ्य की राह पर ले जाएगा।