उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र की विशेषताएं और 2021 की वार्षिक भविष्यवाणियां

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र की विशेषताएं और 2021 की वार्षिक भविष्यवाणियां

राशि – मीन
डिग्री विस्तार – मीन 3.20′ से मीन 16.40′
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के भगवान – शनि
देवता – अहिरबुध्न्या (दीप का सर्प)
प्रतीक – अंतिम संस्कार वाले खाट के पिछले पैर
तत्व – ईथर
गण – मनुष्य
गुणवत्ता – तामसिक
दिशा – उत्तर
रंग – बैंगनी
शरीर – घुटने
पशु – गाय
पक्षी – कोट्टानी
वृक्ष – भारतीय बकाइन

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है, जो मीन राशि में 3 डिग्री 20 मिनट से लेकर 16 डिग्री 40 मिनट तक होता है। इसके 4 पद निम्नवत हैं:

पदनवांशसत्तारूढ़ ग्रहप्रमुख क्षेत्र
1 सिंहसूर्यचिड़चिड़ा, चंचल मन, ख्याति, सक्रिय, रोशन, गर्व, लक्ष्य की ओर
2 कन्या बुधमददगार, कर्कश, व्यावहारिक, गणनात्मक, व्यवस्थित रहने वाला, संकीर्ण दिमाग वाला
3 तुलाशुक्र बुद्धि, अज्ञेय, अव्यवस्थित, धीरे सीखने वाला
4 वृश्चिकमंगल गुप्त, रचनात्मक, शरारती, मनोगत, रहस्यमय, गर्म मिजाज वाला

ज्योतिष में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का अवलोकन (Overview of Uttara Bhadrapada Nakshatra in Astrology)

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक अंतिम संस्कार वाले खाट के पिछले पैर हैं, जिन्हें कि ‘बाद के खुश पैर’ भी कहा जाता है। इसके देवता अहिरबुधन्य हैं, जो कि गहरे पानी में रहने वाले नाग हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि ये व्यक्ति काफी गहरी प्रवृत्ति वाले हो सकते हैं। यहां पर एंड्रोमेडे सितारा बड़ा ही प्रासंगिक हो जाता है, जो किसी व्यक्ति को अविश्वसनीय रूप से कमाल का व्यक्तित्व प्रदान करता है। यह सबसे अधिक विकसित और बुद्धिमान नक्षत्रों में से एक है। यह वास्तव में एक बड़ा ही गहरा नक्षत्र है। विशेषकर तब जब मृत्यु, बुद्धि और ज्ञान की बातें होती हैं।

हर चीज की जातकों को बड़ी ही गहराई से समझ हो जाती है। स्वभाव ही उनका बड़ा ही जिम्मेदारी से भरा हुआ होता है। उन्हें ऐसा लगता है कि हर जरूरतमंद लोगों की उन्हें मदद करनी है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनका स्वभाव जलयुक्त है। उनकी भावना दयालुता की है। इसकी वजह नक्षत्र का मीन राशि के अंतर्गत होना है। अत्यंत दयालु प्रवृत्ति के इंसान होने की वजह से उन्हें अपने अस्तित्व के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास होता है। गहराई में रहने वाले सर्प इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये जातक कई बार अकेला महसूस करते हैं और एकांत में भी रहना इन्हें पसंद होता है। जब तक इन्हें किसी भी चीज के लिए विशेष तौर पर आमंत्रण नहीं मिलता, तब तक ये किसी भी सामाजिक समारोह या कार्यक्रम आदि में जाना पसंद नहीं करते हैं।

इतना ही नहीं, कुंडलिनी उर्जा को बढ़ाने की भी इन जातकों में काफी शक्ति होती है इसके कंपन से किसी भी व्यक्ति की पूरी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और ऊर्जा से भरी हुई संरचना भी हिल सकती है। वे पूरी तरीके से एक नए इंसान में बदल जाते हैं। वे पहले से अधिक विकसित होते हैं। उनमें इतना साहस और प्रतिबद्धता होती है कि वे खुद को ऊंची चेतना तक लेकर जा पाते हैं। यह वास्तव में एक बड़ा ही रहस्यमयी और आध्यात्मिक नक्षत्र है। साथ ही ज्ञान और गहन मानसिक क्षमता के लिए भी यह प्रयुक्त होता है।

योद्धा सितारा के नाम से भी इसे जाना जाता है। वह इसलिए कि दूसरों को लेकर ये बड़े ही सुरक्षात्मक होते हैं। इनका यही स्वभाव इन जातकों को अपने परिवार वालों से तहे दिल से आदर और सम्मान दिलाता है। इनके बच्चे भी काफी अच्छे हो सकते हैं। वे बड़े ही त्याग करने वाले होते हैं। खासतौर पर दूसरों की भलाई के लिए तो वे अपनी पूरी जिंदगी खपा कर त्याग करते हैं।

इन जातकों का स्वभाव बड़ा ही मधुर और कोमल होता है। साथ ही यह दयालुता से भरा हुआ होता है। कभी-कभार ये आलसी और उदासीन भी हो सकते हैं। इनके पास ऐसा गुण मौजूद है, जिससे यह किसी भी चीज के सार को आसानी से समझ जाते हैं। ये वास्तव में बड़ी ही प्राचीन आत्माएं हैं। आध्यात्मिकता का इनमें वास होता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में ये बड़ी ही दृढ़ता से आगे बढ़ते हैं।

यह नक्षत्र ज्ञान, बोध और बुद्धि के लिए काफी हद तक प्रख्यात है। ये जातक बड़े ही महान मनोविज्ञानी, ज्योतिषी, उपचार करने वाले, ध्यान के विशेषज्ञ, परामर्शदाता, चिकित्सक, तांत्रिक, बैंकर, वक्ता, कलाकार और धार्मिक संस्थानों वाले हो सकते हैं।

अपने नक्षत्र या जन्म नक्षत्र से भी ज्यादा जानें
अभी डाउनलोड करें MyPandit App!

उत्तराभाद्रपद पुरुषों की विशेषताएं (Characteristics of Uttara Bhadrapada Male)

उत्तराभाद्रपद पुरुषों की यह खासियत होती है कि सभी तरह के लोगों के साथ वे तुलनात्मक संबंध बनाकर रखते हैं। साथ ही अपनी बाहरी सामाजिक स्थिति पर उनका बहुत ही कम ध्यान होता है। इनका स्वभाव दूसरों की देखभाल करना होता है। लोग दिल से इन्हें सम्मान देते हैं। किसी भी तरह की परेशानी दूसरों पर लादना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये कमाल के वक्ता होते हैं। जिंदगी में चाहे किसी भी तरह की बाधा क्यों न आए, इनसे निबटने के लिए ये हमेशा पूरी तरीके से तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं, इनका स्वभाव बड़ा कामुक भी होता है। ये हमेशा एक महिला साथी की तलाश में रहते हैं।

अलग-अलग विषयों को लेकर इनके अंदर ऐसी क्षमता मौजूद होती है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इस नक्षत्र में हर क्षेत्र में जो एकांत वाला स्वभाव होता है, वह नुकसान पहुंचाने वाला होता है। हालांकि, किसी भी मामले में जो चिड़चिड़ापन मौजूद होता है, वह हमेशा के लिए नहीं रहता है। ये किसी भी चीज की प्रतिपूर्ति करने से ज्यादातर बचते हैं। खासकर उनके लिए, जिन्हें इनसे प्यार होता है। वैसे, जब इन्हें चोट पहुंचती है और इनका गुस्सा फूट पड़ता है, तो कोई भी डर से कांपने पर मजबूर हो जाता है।

अपनी तैयारी में इन्हें पूरा भरोसा होता है। आमतौर पर कलात्मक गतिविधियों में भाग लेना इन्हें पसंद होता है। स्थानीय लोगों के बीच इन्हें काफी आदर-सत्कार मिलता है और लोग इनके इर्द-गिर्द मौजूद रहते हैं। अपने आसपास के लोगों के बीच इनकी काफी पूछ होती है। अपनी जिंदगी के 40वें वर्ष में पहुंचने से पहले ये अपनी नौकरी में काफी ध्यान लगाते हैं, मगर निराश करने वाली जगहों पर भी पहुंच जाते हैं।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में पुरुष अपने पिता को काफी सम्मान देते हैं। साथ ही वे शायद ही किसी का एहसान लेते हैं। अपनी कम उम्र में ही इन जातकों को उपेक्षित महसूस होता है। वे अधिकतर समय घर से दूर ही बिताते हैं। अपनी वैवाहिक जीवन का वे लंबे समय तक लाभ लेते हैं। वे इस मामले में भाग्यशाली होते हैं कि उन्हें जो जीवनसाथी मिलती है, वह बड़ी ही अद्भुत होती है। वह उन्हें सम्मान देती है। साथ ही उनकी भरपूर देखभाल भी करती है। इनके बच्चे भी बड़े ही अच्छे होते हैं। शादी से पहले इन्होंने जितनी भी परेशानियों का सामना किया है, शादी हो जाने के बाद उन्हें उतनी ही अच्छी जिंदगी नसीब होती है और संतुष्टि भी मिलती है।

एक उत्तराभाद्रपद पुरुष अच्छी तरह से रहने की सराहना करते हैं। यदि वे ठीक तरीके से नहीं रहें तो ऐसे में वे बवासीर, लकवा, पेट में तकलीफ और हर्निया आदि की चपेट में आ सकते हैं।

उत्तराभाद्रपद महिलाओं की विशेषताएं (Characteristics of Uttara Bhadrapada Female)

उत्तराभाद्रपद की महिलाएं अपने घर के साथ अपने कार्य स्थलों पर भी एक सामान संतुलित होती हैं। वे अपने परिवार के लिए चमत्कार करती हैं। साथ ही बहुत अच्छा भाग्य भी घर में लेकर आती हैं। ये महिलाएं मिलनसार स्वभाव की होती हैं। साथ ही इनका स्वभाव कोमल और दयालु भी होता है। ये हमेशा धरती से जुड़ी हुई रहती हैं। अपने से बड़ों का ये पूरा सम्मान करती हैं। वास्तव में ये बड़ी ही शानदार गृहिणी बनती हैं। अपने बच्चों से इन्हें बहुत प्यार होता है। इनके भाई-बहन भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

उत्तराभाद्रपद की महिलाएं न केवल बहुत कुछ देने वाली होती हैं, बल्कि ये बहुत सी चीजों को आकर्षित भी कर लेती हैं। यही वजह है कि उत्तराभाद्रपद की महिला को धन की देवी लक्ष्मी के रूप में भी जाना जाता है। ये उनके पिछले कर्म या फिर अच्छे कर्म होते हैं, जिनकी वजह से उन्हें इस तरह की समृद्धि नसीब होती है। फिर भी एक बात है कि ये कभी भी दिखावा नहीं करती हैं। ये बड़े ही शान से अपनी जिंदगी जीती हैं। साथ ही इनके जीवन में सरलता भी होती है। अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए इन्हें बहुत बार यात्रा भी करनी पड़ती है। ये किसी की भी परवाह नहीं करतीं और लगातार आगे बढ़ने के लिए उत्साहित रहती हैं। एक सहकर्मी के रूप में ये बड़ी अच्छी तरह से पेश आती हैं। सभी लोगों के साथ ये बातचीत करती हैं, लेकिन अपने करीबी रिश्तों तक ही ज्यादातर सिमट कर रहती हैं। ये अद्भुत वक्ता भी होती हैं। बोलने का इनमें जबरदस्त कौशल होता है। इतना ही नहीं, ये बहुमुखी भी होती हैं और किसी भी स्थिति के हिसाब से सामंजस्य बैठा लेती हैं। साथ ही ये निष्पक्ष रहती हैं। जो सही है, उसके लिए ये निडर होकर खड़ी रहती हैं। ये अद्भुत चिकित्सक, उपचार करने वालीं, कलाकार, संगीतकार, ज्योतिषी, काउंसलर, शिक्षक, शोधकर्ता और वैज्ञानिक आदि भी बन सकती हैं।

पाचन, हड्डी और मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं की ये ज्यादा शिकार होती हैं।

अपने अंदर की असीम क्षमताओं को देखें
पाएं प्रीमियम जन्मपत्री

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भविष्यवाणी 2021 (Uttara Bhadrapada Nakshatra Prediction 2021)

अनुकूल महीने: जनवरी, मई, अगस्त और नवंबर
प्रतिकूल महीने: मार्च, अप्रैल, सितंबर और दिसंबर

2021 में रिश्तों की संभावनाएं (Relationship Prospects in 2021)

फिर से विवाह करने के लिए यह एक अच्छा वर्ष है। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, वे भी शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोचने वाले हैं। यदि आप अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपके विचार पर तो बिल्कुल ही विचार नहीं होने वाला है। शादी के लिए आप पर काफी दबाव भी बन सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, इस वर्ष उन्हें संतान की प्राप्ति होने वाली है।

किसी दोस्त या फिर किसी साथी की तरफ से दिए जाने वाले प्रमाण की वजह से आपकी जिंदगी में हंगामा हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि अपने साथी के साथ आपका रिश्ता डगमगा जाए। हालांकि, कोई भी मामला हो, उसमें अंत में जिन्होंने भी आपको गलत समझा था, अंततः वे समझ जाएंगे कि वे गलत थे। हो सकता है कि अपने साथियों या परिवार के सदस्यों के कई रहस्यों को आप दबाते हुए आगे बढ़ जाएं।

वहीं, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों को इस वर्ष कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोग सभी चीजों के महत्व का आकलन कर सकते हैं। साथ ही आप जीवन, धर्म, ईश्वर और सत्य के बारे में कई मौलिक सवाल करना भी शुरू कर सकते हैं।

2021 में स्वास्थ्य की संभावनाएं (Health Prospects in 2021)

वाहन चलाने के दौरान आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना घटने की आशंका है। चीजें तो इंतजार कर सकती हैं – वे आपके जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल्कुल भी नहीं हैं।

सेहत के लिहाज से आपकी उंगलियां ज्यादा संवेदनशील हो सकती हैं। लीवर से संबंधित समस्याओं की भी आप चपेट में आ सकते हैं। आपको उपवास करना पड़ेगा, ताकि आपके शरीर से जहरीली चीजें बाहर निकल जाएं। चिकित्सा संबंधित समस्याएं होने पर आपको उपहार के रूप में मदद मिल जाएगी। इस वर्ष आपको अपनी सेहत की स्थिति पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।

वर्ष की दूसरी तिमाही में किसी बीमारी के लक्षण आपमें देखने के लिए मिल सकते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, आपको डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए। साल की अंतिम तिमाही में आपके सेहत की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। फिर भी, वर्ष 2021 आपको यह महसूस कराने वाला होगा कि आप यह जान जाएं कि अपने स्वास्थ्य को लेकर आप कितने जागरूक थे।

2021 में कॅरियर और व्यावसायिक संभावनाएं (Career and Business Prospects in 2021)

जो लोग स्वतंत्र रूप से इस बार नौकरी पाने की उम्मीद कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा वर्ष साबित होने वाला है। फिर भी जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इसमें देरी और निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

अचानक से पेशे में चीजों के उलट जाने से आपको हैरानी हो सकती है। आप जिस माहौल में काम कर रहे हैं, वहां पर कुछ लोगों द्वारा पैदा की गई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको मानसिक धैर्य भी प्राप्त होगा। एक नई जिम्मेवारी के पीछे आप भाग सकते हैं, लेकिन इसे लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। अपनी नौकरी से जो आपको थोड़े फुर्सत के वक्त मिलते हैं, संभव है कि इस वक्त को काटकर भी आपको नौकरी में कुछ काम करने पड़ जाएं। फिर भी काम के माहौल में जो आपका दृढ़ निश्चय बना हुआ है, वह आपके पास ही रहने वाला है।

इस वर्ष के दौरान आप जिन लोगों के साथ काम कर रहे हैं, आपके जो प्रमुख हैं या फिर आपके उच्च अधिकारी एवं प्रबंधन में ऊंचे पदों पर बैठे हुए लोग हैं, उन सभी के साथ आपका संबंध सुखद रहने वाला है। आपके प्रयास बड़े ही काम आएंगे। आपको प्रगति मिलेगी। जो कड़ी मेहनत आप कर रहे हैं, उसके लिए आपकी तारीफ भी होगी। आपकी जो नई कंपनियां या नया व्यवसाय है, बाजार में भी उसे अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त होने वाली है। कुल मिलाकर वर्ष 2021 आपको कॅरियर के मामले में एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला है और इस हिसाब से आपके लिए यह एक शानदार वर्ष साबित होने वाला है।

चुनौतियों के लिए रहें तैयार
विशेषज्ञों से पाएं जरूरी सलाह

2021 में वित्तीय संभावनाएं (Finance Prospects 2021)

आपको संपत्ति और पैसों से जुड़े मामलों में कुछ कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, पैसों को लेकर आपका समय खराब भी चल सकता है। फिर भी ये सारी चीजें थोड़े ही वक्त के लिए होंगी। साल की तीसरी तिमाही में चीजें आपको बेहतर नजर आने लगेंगी।

इस बात की भी आशंका है कि कुछ लोग आपको बरगलाने की या फिर ठगने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप छल-कपट जैसी चीजों से खुद को दूर रखें। आपके पास जो भी पैसे या संसाधन मौजूद हैं, उनका निवेश आप ऐसे ही क्षेत्रों में करें, जहां पर कि आपको अल्प अवधि में ही ज्यादा रिटर्न की गारंटी मिल रही हो या जितना उचित तरीके से अपेक्षित हो। इसलिए किसी एक का भी चयन करने के दौरान आप सतर्क रहें। इस वर्ष के दौरान आप जो भी क्रेडिट ले रहे हैं, उन पर मुहर लगने वाली है।

अपने बच्चों की अनावश्यक चीजों पर आपको पैसे का खर्च कम करना पड़ेगा। यदि आप कोई नेक काम कर रहे हैं, तो इस दौरान आपके उद्यम की असली परीक्षा होगी। दूसरों को बहुत सारी चीजें देकर उन्हें हैरान करने की आपकी कोशिश काम नहीं आने वाली है।

इस बात की आशंका है कि आप जितना बचत करना चाह रहे हैं, उतना बचत हो नहीं पाएगा। साथ ही अग्रिम के रूप में जो सब्सिडी दी गई है, समय पर आप उसे वापस कर सकते हैं। कुछ अप्रत्याशित चीजें जिंदगी में घट सकती हैं, जिनके लिए आपको भारी मात्रा में नकदी जुटानी पड़ सकती है। आर्थिक संकट की स्थिति यदि आपकी जिंदगी में पैदा होती है, तो आपको अपने पिता से सांत्वना के रूप में पैसों से मदद मिल सकती है।

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer