UP Election 2022: अखिलेश यादव के सितारे क्या दिला पाएंगे सत्ता

UP Election 2022: अखिलेश यादव के सितारे क्या दिला पाएंगे सत्ता

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा (UP Election 2022) के चुनाव है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आए दिन भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। साल 2022 में सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव पूरी ताकत से जुटे हैं। वहीं, हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा की फ्लाइट में मुलाकात हुई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होने चुनाव को लेकर कोई बातचीत नहीं की। कांग्रेस भी UP Election 2022 को लेकर सक्रीय हो गई है। लेकिन, अभी यह कहना मुश्किल होगा कि अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ हाथ मिलाएंगे या नही। आइए जानते हैं क्या कहती है अखिलेश यादव की सूर्य कुंडली…

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…


अखिलेश यादव की कुंडली में कोई विशेष योग नहीं

1 जुलाई 1973 को सैफई गांव में जन्में अखिलेश यादव की राशि मिथुन है और मिथुन राशि में शनि, केतु और चंद्र का संयोजन है। जो उनको मजबूती प्रदान करता है। हालांकि, उनकी कुंडली में कोई विशेष योग नहीं है, जिससे सत्ता की कुर्सी तक का सफर एकदम साफ दिखाई दै। वह एक राजनीतिक परिवार में पैदा हुए हैं, इसी वजह से राजनीति में हैं। आने वाले समय उनके लिए सामन्य रहेगा।  आपके लिए 2022 कैसा है? कौन से विशेष योग दिलाएंगे आपको प्रसिद्धि, जानिए अभी…

 


अखिलेश यादव कर रहे 400 सीटों का दावा

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी और बीजेपी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। हमे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव से पहले अखिलेश यादव रथयात्रा निकाल रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उनके दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खूब जोर लगा रहे है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ