2 ग्रह बना रहे हैं Priyanka Gandhi की कुंडली को निर्बल, जानिए आने वाला समय प्रियंका के लिए कितना बुरा?

2 ग्रह बना रहे हैं Priyanka Gandhi की कुंडली को निर्बल, जानिए आने वाला समय प्रियंका के लिए कितना बुरा?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह लगभग 5.30 बजे पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी और पुलिसवालों के बीच लंबी बहस हुई। कांग्रेस भी उप्र में अगले चुनाव के लिए प्रियंका गांधी के भरोसे हैं। क्या कहते हैं प्रियंका गांधी के ग्रह, क्या आने वाले दिनों में कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने में वे कोई विशेष भूमिका अदा करेंगे। जानते हैं प्रियंका गांधी की सूर्य कुंडली से-

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…


दिसंबर 2021 बेहद चुनौतीपूर्ण

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में हुआ। उनकी कुंडली में गुरु स्वग्रही है, जो सूर्य और बुध के साथ है। प्रियंका की कुंडली में चंद्र वृश्चिक राशि में है, जिस पर शनि की पूर्ण दृष्टि है। यह एक नकारात्मक कॉम्बिनेशन माना जाता है। इस कारण प्रियंका जो भी मेहनत करती है, उसका पूरा लाभ प्रियंका गांधी को नहीं मिल पाता है। अभी प्रियंका की सूर्य कुंडली के हिसाब से जन्म के शनि के ऊपर से राहु और चंद्र के ऊपर से केतु का ट्रांजिट हो रहा है। यह समय उनके लिए इतना अच्छा नहीं है। दिसंबर 2021 में भी ग्रहों का कुछ योग इशारा करता है कि इस दौरान प्रियंका को बेहद सावधानी रखना चाहिए। आपकी कुंडली में यदि चंद्रमा, शनि या राहु के साथ है या चंद्र पर राहु या शनि की दृष्टि है, तो यह एक नकारात्मक युति कही जाएगी। इससे बचने के आसान उपाय आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से जान सकते हैं। आप अभी हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें


उप्र में प्रियंका के भरोसे है कांग्रेस

कांग्रेस में मच रही उथल-पुथल के बीच हाल ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा था कि उप्र में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में ना तो राहुल गांधी और ना ही प्रियंका गांधी ने किसी तरह का कोई स्टेटमेंट दिया है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की है। हाल ही नवजोत सिंह सिद्धु और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह विवाद से कांग्रेस का अंतर्कलह सबके सामने है।

कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation