शनि की साढ़े साती से पीड़ित है अनुष्का शेट्टी

शनि की साढ़े साती से पीड़ित है अनुष्का शेट्टी

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली अनुष्का शेट्टी ने कुछ दिनों पहले अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने निर्देशक Mahesh Babu P और uvcreationsofficial के साथ अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस फिल्म में उनके साथ और कौन-कौन से कलाकार है और इस फिल्म का नाम क्या होगा, इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं शेयर की गई है, लेकिन यह तय है की अनुष्का इस फिल्म का हिस्सा होगी। 2005 में अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शेट्टी ने तमिल और तेलुगू को मिलाकर लगभग 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन बाहुबली फिल्म में निभाए गए उनके रोल से वे पूरे भारत के साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। चलिए देखें अनुष्का के सितारे इनके कॅरियर और निजी जिदंगी के बारे में क्या कहते हैं… 

(अपने जीवन की परेशानियों को दूर करें, अपनी कुंडली का अध्ययन एक बार जरूर करवाएं, बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से)

 


अनुष्का शेट्टी के कर्म स्थान पर है शनि का नकारात्मक प्रभाव

7 नवंबर 1981 को जन्मी अनुष्का उर्फ स्वीटी शेट्टी कुंभ राशि की जातक है, और फिलहाल कुंभ पर शनि की साढ़े साती चल रही है। जब किसी जातक पर शनि की साढ़े साती चल रही होती है तो उस जातक की पूरी मेहनत का अच्छा फल मिलना मुश्किल होता है। हालाँकि इस अवधि में शनि व्यक्ति को अनुशासित बना देता है। अनुष्का की सूर्य कुंडली में इस साढ़े साती के प्रभाव से उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है लेकिन उन्हें बाहुबली के बाद से अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाया है। हालांकि अभी अनुष्का शेट्टी की कुंडली के हिसाब से  जन्म के चंद्र के ऊपर से गुरु का ट्रांजिट हो रहा है लेकिन उनके प्रोफेशन के भाव को शनि डिस्टर्ब कर रहा है। फिलहाल बाहुबली जैसी पिछली सफलता को दोहरा पाना उनके लिए मुश्किल नजर आ रहा है।  

शनि ग्रह को अपने पक्ष में बनाएं, नौकरी, व्यवसाय में उन्नति पाएं। करवाएं शनि पूजा अभी।


अनुष्का शेट्टी है भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

अनुष्का शेट्टी का असल नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अनुष्का रखा। प्रभास के साथ आई फिल्म बाहुबली की वर्ल्डवाइड सक्सेस के बाद अनुष्का भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गई है। हालांकि 2020 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई उनकी फिल्म silence को भी सराहना मिली थी। वैसे तो अनुष्का ने साऊथ की फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है, लेकिन बाहुबली के वक्त इनके ग्रह-नक्षत्रों से मिला सपोर्ट इन्हें दुनिया भर में लोकप्रियता दिलाने में काफी मददगार रहा। तब से ग्रह लगातार इनके थोड़े पक्ष में बने हुए हैं लेकिन देखना होगा इनकी नेक्स्ट बड़ी फिल्म में इन्हें इसी तरह का सपोर्ट मिल पाता है या नहीं।   

जानिए 2022 आपके लिए कैसा होगा, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2022



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer