21 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश लेंगे गुरु, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ?

21 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश लेंगे गुरु, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ?

नवग्रहों में सर्वाधिक शुभ ग्रह और सभी देवताओं के मार्गदर्शक और गुरु माने जाने बृहस्पति का 21 नवंबर 2021 को मकर से राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश होने जा रहा है। 21  नवंबर से 13 अप्रेल 2021 तक गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों के अनुसार इस परिवर्तन का प्रभाव…


मेष राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मेष (Aries)- आने वाले पांच महीने मेष राशि के लोगों के लिए बेहद सकारात्मक और प्रॉफिटेबल रहेंगे। मेष राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन लाभ भाव में होने वाला है। लव लाइफ के लिए आने वाले कुछ महीने काफी अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ जो मतभेद हो गए थे, वे काफी हद तक कम होंगे। अगले पांच महीनों में आपके अपने भाई-बहनों से रिश्तें काफी अच्छे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ भी आप फ्रैंडली बने रहेंगे। इस दौरान आपके ऊपर कार्यभार काफी बढ़ सकता है, इसलिए ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों को विदेश या घर से दूर किसी बड़ी यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल सकता है।

उपाय : भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र के साथ अपने गुरु मंत्र का जाप हर रोज 108 बार करें।


वृषभ राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए गुरु का कुंभ राशि में जाना काफी शुभ फलदायक होगा। हालांकि जो लोग अपनी लव लाइफ का आनंद ले रहे हैं, उन्हें अपने साथी के साथ बहस करने से बचना चाहिए। परिवार के लोगों का आपको विशेष सहयोग मिलेगा। हालांकि अगले कुछ महीनों के लिए आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा और एक अच्छी अनुशासित दिनचर्या बनानी होगी। इस दौरान आय के नए साधन भी बनेंगे। आप पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी नौकरी और व्यापार में ध्यान देंगे। कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। इंजीनियरिंग विशेषकर सॉफ्टवेयर और सिविल की पढ़ाई करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय : हर गुरुवार शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।


मिथुन राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लिए गुरु ग्रह का 21 नवंबर को होने वाला ट्रांजिट भाग्य में वृद्धि करने वाला होगा। इस दौरान अपने प्रेम जीवन को लेकर आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत होगी। हालांकि यदि आप फैमिली को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। अगले पांच महीनों में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आय बढ़ने से आपको खुशी हो सकती है। नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। हालांकि आपको अपनी माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आपको भी ज्यादा काम की वजह से नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है।

उपाय: गुरुवार को पीले कपड़े पहनें।


कर्क राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

कर्क (Cancer): कर्क राशि में गुरु के राशि बदलने के कारण अचानक से कोई बदलाव आएंगे। यह बदलाव कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों के साथ बहस करने से बचना चाहिए। इस ट्रांजिट के दौरान आप पर काम का भार बहुत ज्यादा रहेगा और आप परिवार को कम टाइम दे पाएंगे। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों के लिए गुरु का यह ट्रांजिट काफी मददगार साबित हो सकता है। अगले कुछ महीनों में आपको अपने गुस्से पर संयम रखना चाहिए। रिलेशनशिप और शादीशुदा जोड़ों के बीच इस दौरान आपसी समझ को लेकर दिक्कत हो सकती है। आप किसी नई जमीन, गाड़ी या कोई फ्लैट खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।

उपाय : रोजाना कम से कम 20 मिनट का ध्यान जरूर लगाएं।


सिंह राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

सिंह (Leo)– सिंह राशि के वे लोग जो इस साल अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं, वे निश्चित किसी रिलेशनशिप में अगले पांच महीने में बंध सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी अच्छे हो सकते हैं। आने वाले कुछ समय में आपके नेटवर्क में कई अच्छे लोग जुड़ेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत पर, विशेषकर पेट-संबंधी किसी भी तकलीफ पर विशेष ध्यान देना होगा। पुराने किसी निवेश से अचानक से फायदा हो सकता है। यदि आपका प्रोफेशन शिक्षा, वित्त, लीगल और हेल्थ या मेडिकल से जुड़ा हुआ हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने आगे की पढ़ाई के लिए कोई अच्छा मार्गदर्शक और उत्साहवर्धन मिल सकता है।

उपाय : किसी गरीब विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग करें।


कन्या राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

कन्या (virgo): कन्या राशि के लिए गुरु का यह ट्रांजिट छठें भाव से गुजरेगा। गुरु की इस राशि परिवर्तन के चलते कन्या राशि के लोगों के अपने परिवार से संबंध काफी अच्छे होंगे। हालांकि इस दौरान गर्दन या पीठ में दर्द की परेशानी हो सकती है। यदि आपने किसी नई कंपनी के लिए लोन के लिए अप्लाई किया है, तो यह अप्रूव हो सकता है। रिलेशनशिप में आ रहे तनाव से आप परेशान हो सकते हैं। विदेश की किसी कंपनी में निवेश से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने उच्च अधिकारीयों का मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके लिए मददगार साबित होगा। विद्यार्थी अपने वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन पाकर आगे बढ़ने का निर्णय लें।

उपाय : अपने घर के बड़ों को उनकी पसंद के कपड़े दान करें।


तुला राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

तुला (Libra) : तुला के लिए गुरु का यह ट्रांजिट किसी खास काम के इंतजार को पूरा करने वाला रहेगा। आपको इस दौरान कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आपके बच्चों से आपके संबंध काफी मधुर होंगे। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ और मजबूत बने रहेंगे। लव लाइफ और विवाहित जीवन में आपसी समझ बेहद अच्छी रहेगी। इस दौरान रोजाना का खर्च काफी बढ़ सकता है। शेयर बाजार या म्यूच्यूअल फंड से आपको लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों को उनके अधिकारी कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होगा। इस ट्रांजिट के दौरान शोधकार्य कर रहे विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।

उपाय : जरूरतमंदों को फल और पीली दाल दान में दें।


वृश्चिक राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

वृश्चिक (Scorpio) – वृश्चिक राशि के लिए गुरु का कुंभ राशि में ट्रांजिट कुछ अप्रत्याशित लेकर आने वाला है। गुरु के इस ट्रांजिट के दौरान आप किसी तरह के लोन या ऋण को उतारने के लिए काफी कोशिश करेंगे। आपको इसमें सफलता भी मिलेगी। इस दौरान आपके अपने भाई और करीबी दोस्तों के साथ आर्थिक मामलों पर किसी तरह के मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में आपके प्रयास काफी सकारात्मक सिद्ध होंगे। नौकरी में आपको वरिष्ठजनों की काफी मदद मिलेगी। आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपके व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको लगातार यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय : गरीबों को जरूरत का सामान दान करें।


धनु राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

धनु (Sagittarius) : धनु राशि के लोगों को गुरु के राशि बदलने के दौरान काफी ध्यान से रहना होगा। घर की जरूरत के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग इस दौरान अपने अधिकारियों के साथ बेहद करीबी से काम करेंगे। इस दौरान घर-परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको बाहर खाने-पीने से बचना होगा। चिंता, थकान और बेचैनी से दूर रहने के लिए आपको योग-ध्यान करना चाहिए। व्यापार में किसी नए पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को ध्यान से अभ्यास करने में दिक्कत हो सकती है।

उपाय: किसी विद्यार्थी की आर्थिक मदद करें।


मकर राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मकर (Capricorn)- गुरु मकर राशि छोड़कर ही कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को काफी फायदा हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस राशि परिवर्तन के बाद आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहद अच्छे रहेंगे। हालांकि घर के बड़ों से आपके संबंधों में कुछ परेशानी हो सकती है। इस अवधि में आध्यात्मिकता, ज्योतिष, तंत्र विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को कुछ टेंशन रह सकती है। हालांकि यह केवल आपके मन का भ्रम रहेगा। इस दौरान ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी में बढ़ोतरी होगी।

उपाय : छोटे बच्चों को मिठाई और उपहार दें।


कुंभ राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

कुंभ (Aquarius) : अगले पांच महीनों तक गुरु इसी राशि में रहेंगे। जो लोग लव लाइफ में है, वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस दौरान आपके अपने परिवार और विशेषकर जीवनसाथी के साथ बेहद अच्छे संबंध रहेंगे। इस दौरान आप अपने काम में और बेहतर बनने के लिए भी कोई ऑनलाइन कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों के स्थानांतरण के भी योग रहेंगे या आपकी जिम्मेदारी में भी बदलाव हो सकता है। इस दौरान आप मोटापे या वजन बढ़ने जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद रहेगी।

उपाय : गौ माता को गुड़ और हरी घास खिलाएं।


मीन राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मीन (pisces) : मीन राशि के लिए गुरु का कुंभ राशि में जाना औसत से अच्छा रहने वाला है। प्रेम में आपको थोड़ी परेशानी उठाना पड़ सकती है। आर्थिक रूप से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे, लेकिन आप किसी तरह की जमीन या घर के लिए कुछ बड़ा खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपके परिवार में आपके संबंध अच्छे होंगे। यदि आप विदेश जाने या वहां व्यापार आदि करने के बारे में कोई योजना बना रहे हों, तो आपको अब प्रयास फिर से शुरू करना चाहिए। आपको सफलता मिल सकती है। आपके खर्च भी ज्यादा होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। तकनीकी विज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

उपाय : गुरु मंत्र का जाप करें।