Engineer’s Day 2021: जानिए इंजीनियर बनने के लिए कौन से ग्रह है जिम्मेदार

Engineer’s Day 2021: जानिए इंजीनियर बनने के लिए कौन से ग्रह है जिम्मेदार

देश में 15 सितंबर को Engineer’s Day (इंजीनियर्स डे) मनाया जाता है। 15 सितंबर के दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। उन्हीं की याद में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर बता रहे हैं कि आखिर वे कौन से ग्रह हैं, जो आपको इंजीनियरिंग कॅरियर के लिए मदद करते हैं। यदि आप अपने या अपने बच्चों के लिए इंजीनियरिंग कॅरियर के बारे में सोच रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं  इंजीनियर बनने के विशेष ज्योतिषीय लक्षण-


शनि और मंगल बनाते हैं इंजीनियर

  • यदि आपकी कुंडली में शनि और मंगल की युति है, तो आप इंजीनियरिंग कॅरियर के लिए कोशिश कर सकते हैं।
  • यदि कुंडली में शनि मंगल की और मंगल शनि की राशि में है तो भी इंजीनियरिंग को कॅरियर ऑप्शन के रूप में चुना जा सकता है।
  • शनि और मंगल की आपसी कोई भी दृष्टि हो, तो व्यक्ति इंजीनियर बन सकता है। हालांकि यह जरूर नहीं कि व्यक्ति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई ही की हो, शनि और मंगल के संबंध व्यक्ति के दिमाग को इंजीनियर की तरह सोचने वाला बनाते हैं। चाहे वह बड़ा इंजीनियर हो या छोटा मैकेनिक।

आगे आपको या आपके बच्चे को क्या करना है? एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण हमारे विशेषज्ञ पंडितों से जरूर करवाएं


अन्य ग्रह भी करते हैं इंजीनियर बनने में मदद

शनि और मंगल की युति के कारण व्यक्ति इंजीनियर बनता है, लेकिन अलग-अलग फील्ड के इंजीनियर बनने के लिए इन ग्रहों के साथ अलग-अलग ग्रहों का कॉम्बिनेशन जरूरी होता है। जैसे राहु परमाणु और एवीएशन इंजीनियरिंग के लिए व्यक्ति की मदद करता है। साउंड या वीडियो इंजीनियर बनने के लिए शुक्र की मदद लगती है।

(अपने दिन को बनाए सबसे यादगार, दिन शुरू करने से पहले पढ़ें-  आज का राशिफल)