जावेद अख्तर: नाम से बड़े उनके विवाद

जावेद अख्तर: नाम से बड़े उनके विवाद

बॉलीवुड के चर्चित गीतकार जावेद अख्तर अक्सर कथित रूप से सरकार विरोधी टिप्पणियों के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही उन्होंने आरएसएस को कथित रूप से आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी। इससे पहले भी वे कई बार प्रतिष्ठित मंचों से ऐसी बात कह चुके हैं, जो उन्हें मुंहफट बनाती है। जावेद अख्तर की जन्म की कुंडली में दो-दो दोष बने हुए हैं, अक्सर उनके विवाद का कारण बनते हैं। जानते हैं और क्या कहती है जावेद की जन्मकुंडली


जावेद अख्तर- कुंडली में दो दोष, चिंता का कारण

जावेद अख्तर का जन्म की इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 1945 को मप्र के ग्वालियर में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली पर गौर करें, तो जावेद अख्तर की कुंडली में शनि-राहु शापित दोष और मंगल-केतु का अंगारक दोष बना हुआ है। अक्सर दो दोष के कारण वे बहुत जल्दी विवादों से चर्चा में आ जाते हैं। अभी इस समय उनकी कुंडली में जन्म के सूर्य के ऊपर से शनि का गोचर है। जो कथित रूप से उन्हें सरकार विरोधी बयान देने के लिए प्रेरित करता है। अभी नौ महीने उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, अन्यथा आगे उनके लिए समय दिक्कत भरा हो सकता है।


कंगना से भी जावेद का विवाद

जावेद अख्तर का कंगना रानौत के साथ भी विवाद चल रहा है। कंगना के खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस दर्ज करवाया था। जिसकी सुनवाई पूरी हो गई है। जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह का कमेंट करके चर्चा में बने रहते हैं। देखते हैं इस बार उनके लिए यह नया विवाद क्या सामने लेकर आता है।