क्या Kim Jong-Un भड़काएगा विश्व में युद्ध ?

क्या Kim Jong-Un भड़काएगा विश्व में युद्ध ?

उत्तर कोरिया का तानाशाह Kim jong un एक बार फिर चर्चा में है। उत्तर कोरिया के जगंग प्रांत में ह्वासोंग-8 हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया। दुनिया को शक है कि यह मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है। इस मिसाइल को उत्तर कोरिया की रक्षा विज्ञान अकादमी ने हाल ही में विकसित किया है। अक्सर मिसाइलों का परीक्षण करके Kim Jong-Un चर्चा में रहते हैं। कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि Kim Jong-Un की सनक कभी विश्वयुद्ध भी भड़का सकती है। जानते हैं क्या कहती Kim Jong-Un की सूर्य कुंडली…

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से


Kim Jong-Un पर किसी का जोर नहीं

8 जनवरी 1984 को उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में जन्मे किम जोंग उन की कुंडली देखें, तो कुंडली के ज्यादातर ग्रह एक दूसरे के साथ है। लेकिन चंद्रमा एक दम अलग-थलग है, जो पूर्ण केमद्रुम दोष बनाता है। यही वजह है कि Kim Jong-Un  के विचारों पर किसी का जोर नहीं है। वह सिर्फ अपनी ही चलाता है। हालांकि, किम जोंग उन की कुंडली की अनुसार अभी कोई ऐसा बड़ा ट्रांजिट नहीं है, जो उन्हें किसी युद्ध के लिए नकारात्मक रूप से प्रेरित करें। हालांकि, चर्चा में बने रहने के लिए Kim Jong-Un  हमेशा कुछ न कुछ करता रहता है।

Also Read :- किम जोंग उन की बहन Kim Yo-jong को उत्तर कोरिया की स्टेट अफेयर्स कमीशन का प्रमुख बनाया गया है। आइए जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली…


संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक

आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया और जापान की रक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्धत है। इसे लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक भी बुलाई गई और उत्‍तर कोरिया के हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण की निंदा की गई। वहीं Kim Jong-Un हमेशा ही किसी न किसी कारणवश चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले उसकी मौत की खबर भी आ चुकी है। हालांकि इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…