Maria Ressa को मिला शांति का नोबेल , जानिए क्या कहती है कुंडली

Maria Ressa को मिला शांति का नोबेल , जानिए क्या कहती है कुंडली

Nobel Peace Prize Winner 2021 की घोषणा हो चुकी है और इस बार यह पुरस्कार फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को दिया जाएगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए इन्हें यह सम्मान दिया गया है। मारिया एंजेलिता रेसा न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर और सीईओ हैं। मारिया एक फिलिपिनो-अमेरिकी पत्रकार, लेखिका और पहली स्वतंत्र फिलिपिनो नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने 2012 में इसकी स्थापना की थी। रेसा ने अपने देश में सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी के लिए आवाज उठाई थी।


सकारात्मक ग्रहों के गोचर से अच्छा होगा आने वाला समय

2 अक्टूबर 1963 को जन्मी मारिया रेसा की सूर्य कुंडली में गुरु और शनि स्वग्रही है, जबकि सूर्य और गुरु एक-दूसरे पर दृष्टि डाल रहे हैं, जो उन्हें नोबल पुरस्कार दिलाने में कारक सिद्ध हुए हैं। शनि, चंद्र और गुरु का एक-एक करके सकारात्मक गोचर हो रहा है जिसकी वजह से अब से ढाई साल तक मारिया अच्छा और उत्कृष्ट काम करती रहेंगी।    

हाल ही में मारिया को मानहानि के मामले में छह साल कैद की सजा सुनाई गई थी। मारिया एक निडर पत्रकार है और उन्‍हें पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation