Punjab Elections 2022 को लेकर क्या कहते हैं Bhagwant Mann की कुंडली के ग्रह?

Punjab Elections 2022 को लेकर क्या कहते हैं Bhagwant Mann की कुंडली के ग्रह?

पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए खूूब पसीना बहा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पास भगवंत मान (Bhagwant Mann) के सिवा ऐसा और कोई पंजाबी नेता नहीं है, जिसे पूरे पंजाब में जाना जाता हो। पंजाब में मुख्यमंत्री पद के दावेदार और मूल रूप से कॉमेडियन भगवंत मान 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) का सबसे बड़ा नाम है। वह पंजाब से आप के इकलौते सांसद भी है। पंजाब की सियासत में आए दिन गर्माहट देखने को मिल रही है, चाहे बात कांग्रेस की हो या फिर बीजेपी की। हरेक पार्टी अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी पर हमला कर रही है। ऐसे में क्या भगवंत मान (Bhagwant Mann) अपनी पार्टी की सरकार बना पाएंगे या फिर ग्रहों की स्थिति उनके इस मंसूबे में कामयाब होने में अड़ंगा बनेगी। आइए जानते हैं आखिर क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली…

जानिए आपकी कुंडली क्या कहती है, एकदम फ्री…


Bhagwant Mann की कुंडली में मंगल की उपस्थिति दोधारी तलवार

Bhagavat man

17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर में जन्में भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सूर्य कुंडली पर नजर डालें, तो उनकी सूर्य कुंडली में आत्मकारक बुध सूर्य के साथ स्थित है। सबसे (आत्मकारक अर्थात कुंडली में सबसे अधिक अंशों वाला ग्रह जो जातक के लिए सौभाग्यशाली तथा हर प्रकार से अच्छा माना गया है।) संचार का कारक बुध भगवंत मान को बोलने की शक्ति, अंदरूनी चंचलता, बुद्धि और राजनीतिक प्रबंधन कौशल प्रदान करता है। इससे वह किसी भी कठिन मुद्दे को आसानी से समझ सकते हैं। इसके साथ ही उनकी कुंडली में मजबूत मंगल सूर्य और बुध के सामने हैं। मजबूत मंगल सूर्य और बुध को देख रहा है। मंगल इच्छाशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जो भगवंत मान को हठी बनाता है। इसीलिए वह हर कार्य में दृढ़ विश्वास के साथ खड़े होते हैं। उनमें आत्मविश्वास भी भरपूर बनाए रखता है।

मंगल की मजबूत स्थिति दर्शाती है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) अपनी इच्छा पूर्ति के लिए खूब मेहनत करते हैं। वह अपनी बात को बड़ी ही समझदारी और चतुराई से लोगों के बीच रखते हैं। वह लोगों को अपनी बात समझाने में कामयाब भी होते हैं। कुंडली में मंगल की उपस्थिति भगवंत मान (Bhagwant Mann) की बुद्धि को बढ़ावा देती है। हालांकि, यह कभी कभी नकारात्मक प्रभाव भी दे सकता है। जैसे कि वह कभी-कभी हायपर होकर अपने ही काम को बिगाड़ सकते हैं। मंगल के नकारात्मक प्रभाव के कारण वह आवेश में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं, और उसके बारे में कोई सोच विचार नहीं करते हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति दोधारी तलवार की तरह होती है। वहीं कुंडली में वृश्चिक राशि में शुक्र है, जिसके कारण वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा भगवंत मान (Bhagwant Mann) की कुंडली में चंद्रमा की उपस्थिति उन्हें मजाकिया और विनोदी बनाता है। हालांकि, चंद्रमा के साथ शनि और केतु की युति उनके सोचने की क्षमता को प्रभावित करती है लेकिन इसकी वजह से कई बार वह बेवजह विवादों में फंस जाते हैं। आइए जानते हैं Punjab Elections 2022 के दौरान क्या ग्रह सत्ता हासिल करने में भगवंत मान की मदद करेंगे?

साल 2022 में आपके लिए क्या लेकर आ रहे हैं ग्रह नक्षत्र… जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट


Punjab Elections 2022: क्या सीएम बन पाएंगे Bhagwant Mann, क्या कहते हैं ग्रह ?

अगर आने वाले समय को लेकर बात की जाए, तो भगवंत मान (Bhagwant Mann) के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Elections 2022) में बृहस्पति का गोचर काफी शुभ रहेगा। Punjab Elections 2022 में उनकी सीट जीताने में बृहस्पति उनकी मदद करने वाला है। हालांकि, उनकी कुंडली में राहु का प्रभाव भी है, जो भगवंत मान को विवादों में धकेल सकता है। लेकिन, वह अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण वह अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से परास्त कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी कुंडली के नकारात्मक पक्ष पर नजर दौड़ाएं, तो Punjab Elections 2022 के दौरान कुंडली में शनि का प्रभाव पड़ने वाला है, जो उनके लिए अच्छा नहीं है। यह उनकी जीत को मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए जीत हासिल करने के लिए भगवंत मान (Bhagwant Mann) को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। हालांकि, ज्यादा शालीनता उनके राजनीतिक भविष्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए उन्हें अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच आक्रमक रवैया अपनाने की जरूरत है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) की कुंडली में कुछ अच्छे ग्रहों के संयोजन के कारण उन्हें Punjab Elections 2022 में सफलता मिल सकती है, लेकिन पंजाब का मुख्यमंत्री बनने में नकारात्मक ग्रह अड़ंगा लगाएंगे। इसलिए कहा जा सकता है कि पंजाब का सीएम बनने की पर्याप्त संभावना नहीं है।

जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें…


Punjab Elections 2022 में सीएम के चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी ‘आप’

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका भगवंत मान निभा रहे हैं। अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए भगवंत मान खूब मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी तक सीएम पद के दावेदार का नाम उजागर नहीं किया है। इसके लिए पार्टी टेली वोटिंग का भी सहारा ले रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) का मानना है कि जनता जिसे चाहेगी, उसे अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर जाएं, तो भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनें, इस बात के कम आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुंडली के हिसाब से उन्हें सफलता जरूर मिलेगी, और वह अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी भी पड़ने वाले हैं। वह काफी हद तक पंजाब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब भी हो पाएंगे, लेकिन प्रदेश की सत्ता उनके हाथ नहीं लग पाएगी। फिलहाल खबरें आ रही है कि AAP (आम आदमी पार्टी) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Elections 2022) में सीएम के चेहरे के साथ चुनाव लड़ने वाली है। आप इकलौती पार्टी है जो पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Elections 2022) में सीएम के चेहरे के साथ चुनाव में जा रही है।