प्रशांत किशोर: जुलाई 2022 के बाद समय अच्छा

प्रशांत किशोर: जुलाई 2022 के बाद समय अच्छा

भारतीय राजनीति में प्रशांत किशोर एक ऐसा नाम है, जो बीजेपी से होते हुए जेडीयू, टीएमसी सहित कई पार्टियों के प्रमुख चेहरे रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। कई कांग्रेस नेता इस बात से सहमत नहीं दिख रहे हैं कि आते ही प्रशांत को पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जाएं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका इसके लिए तैयार हैं। इस पर फैसला सोनिया गांधी को करना है। प्रशांत किशोर की कुंडली की बात करें, तो अभी आने वाला समय उनके लिए संघर्ष का रहने वाला है। देखते हैं क्या कहती है प्रशांत किशोर की कुंडली


प्रशांत किशोर- कुंडली के ग्रह अच्छे, संघर्ष ज्यादा

प्रशांत किशोर का जन्म इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार 20 मार्च 1977 को हुआ है। उनकी कुंडली में चंद्र का बुध के साथ होना उन्हें अच्छे विश्लेषणकर्ता बनाते हैं। हम सभी जानते हैं कि 2014 में बीजेपी की जीत के लिए प्रशांत किशोर की रणनीति भी बहुत हद तक जिम्मेदार रही। इसके बाद प्रशांत ने अपने इस एनालिटिक पावर से कई पार्टियों को अच्छी जीत हासिल करने में मदद की। कुंडली में शुक्र और केतु की युति की वजह से वे अक्सर न्यूज में रहते हैं, लेकिन कई बार विवादों से उनका नाता जुड़ जाता है। यदि वे शुक्र को मजबूत करें, तो उनके लिए आने वाली स्थितियां काफी अच्छी हो सकती है। बहरहाल, 2022 जुलाई के बाद का समय एक बार उन्हें खास सुर्खियों में रखने वाला है।


प्रशांत किशोर का राजनीतिक सफर

प्रशांत ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2014 में  बीजेपी के साथ की। इसके बाद वे नीतिश कुमार के साथ जेडीयू में रहे और पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे। प्रशांत ने ममता बैनर्जी का भी साथ उनके विधानसभा चुनाव में दिया। कांग्रेस के पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विशेष सलाहकार रहे। हाल ही अब उन्होंने खुद को राजनीति से अलग करने की घोषणा की थी, लेकिन अब वे कांग्रेस के साथ हो सकते हैं।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer