कर्क की प्रियंका और कन्या के निक, कैसा होगा दोनों का रिलेशनशिप

कर्क की प्रियंका और कन्या के निक, कैसा होगा दोनों का रिलेशनशिप

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि वायरल होती तलाक की खबरों पर ना प्रियंका ने और ना ही निक ने रिएक्ट किया। हालांकि प्रियंका की मां ने दोनों के बीच तलाक की खबरों का खंडन किया है। वैसे यह बात सभी जानते हैं कि निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। राशिचक्र के हिसाब से प्रियंका की राशि कर्क और निक जोनस की राशि कन्या है, देखते हैं कर्क और कन्या राशि के बीच अनुकूलता कैसी रहती है।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान के लिए बात कीजिए हमारे ज्योतिष विशेषज्ञ से…


कर्क राशि और कन्या राशि के बीच compatibility

कन्या राशि के लोग हमेशा अपने कर्क पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करते हैं। अक्सर यह जोड़ी रिलेशनशिप में स्टेबल और प्रोग्रेसिव रोल प्ले करती है। अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच भी कैमिस्ट्री अच्छी ही रही है। कर्क और कन्या दोनों ही राशि के लोग अपने संबंधों को अन्य चीजों से ज्यादा महत्व देते हैं और अपने स्ट्रेंथ और वीकनेस को सुधारना उनके लिए पहली प्रायोरिटी होती है। कर्क राशि के लोग कन्या राशि के लोगों की सलाह को स्वीकार करते हैं। कर्क हमेशा कन्या राशि के अपने पार्टनर को संभालने के लिए नए और इनोवेटिव विचार लेकर आता है। इस हिसाब से कर्क राशि की प्रियंका चोपड़ा और कन्या राशि के निक जोनस के बीच कोई विशेष परेशानी नहीं दिखती है। हालांकि इन संबंधों में कुछ नुकसान भी है।

(कैसी रहेंगे आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध, पढ़िए माय पंडित पर अनुकूलता)


कर्क राशि और कन्या राशि के बीच संबंधों के कुछ नुकसान भी

कन्या राशि के लोगों का मूड स्विंग होता रहता है। कई बार कर्क राशि के लोग इससे ऊब जाते हैं। कर्क राशि के लोग अट्रेक्टिव पर्सनेलिटी के होते हैं और वे कई बार बहुत जल्दी में डिसीजन लेते हैं, कन्या राशि के लोगों को यह बात पसंद नहीं आती है। कर्क राशि के लोग पिछली बातों को नहीं भूलते हैं, कन्या राशि के लोग हमेशा आगे की सोचते हैं। कर्क राशि की प्रियंका और कन्या राशि के निक जोनस के बीच अच्छी कैमिस्ट्री अब तक सभी ने इंस्टा फोटो में देखी ही है। तलाक की खबरों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के जिमिंग वीडियो पर पॉजिटिव कमेंट किया है।