Ranbir Kapoor: OTT के नए स्टार

Ranbir Kapoor: OTT के नए स्टार

वैसे तो बड़े परदे पर रणबीर कपूर ने काफी नाम कमाया है, लेकिन जल्दी वे OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करते नजर आएंगे। रणबीर ईरोज के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करने वाले हैं। अभी यह तय नहीं है कि उनका यह डिजिटल डेब्यू डिजिटल के किस प्लेटफॉर्म के लिए होगा। लेकिन ओटीटी पर एक लव स्टोरी में काम कर रहे हैं। इस लव स्टोरी में चार कहानियां होंगी, जो एक-दूसरे के साथ लिंक्ड होंगी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहने वाले रणबीर कपूर के लिए आने वाला समय कैसा है। खबर है कि वह जल्द ही आलिया भट्ट से शादी भी करने वाले हैं।  यह जानते हैं रणबीर की सूर्य कुंडली…


पर्सनल लाइफ को लेकर रहेंगे चर्चा में

28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर की कुंडली में शुक्र, सूर्य, बुध, शनि एक ही भाव में है। फिल्म इंडस्ट्री के कारक शुक्र का तीन ग्रहों के साथ होना, शुक्र को कुछ कमजोर बनाता है, इसलिए रणबीर कपूर को अभी तक कोई बहुत बड़ी हिट नहीं मिली है। उनकी सभी औसत या औसत से कुछ ऊपर रही है। कपूर खानदान का नाम जुड़ा होने के कारण कथित तौर पर उन्हें यह नेम और फेम मिला है। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर वे चर्चा में बने रहेंगे। निजी जीवन भी सामान्य ही है। आने वाले समय की बात करें, तो 19/11/2021 के बाद उन्हें बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर हो सकता है।


ब्रह्मास्त्र का इंतजार

पिछले कई दिनों से रणबीर कपूर के फैन्स को उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार है। इससे पहले वे आखिरी बार बड़े परदे पर संजू में नजर आए थे। इसके बाद से केवल ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त रहे। इस दौरान में आलिया भट्ट के साथ अपने कथित रिलेशंस को लेकर काफी चर्चित रहे। ब्रह्मास्त्र के अलावा उनकी शमशेरा और लव रंजन जैसी फिल्में भी आने वाली है।

रणबीर-आलिया की जोड़ी को लेकर आप हमेशा चर्चा करते हैं, लेकिन जानिए कैसी रहेगी आपकी अपने पार्टनर के साथ जोड़ी- पढ़िए राशि अनुकूलता खास माय पंडित पर…