Alia bhatt: नेगेटिव पब्लिसिटी भी फायदा देगी

Alia bhatt: नेगेटिव पब्लिसिटी भी फायदा देगी

एक एथेनिक आउटफिट्स के एड में काम करके Alia Bhatt कुछ लोगों के निशाने पर है। खासतौर पर उन्हें कंगना रानौत ने खरी खोटी सुनाई है।  आलिया भट्ट इस विज्ञापन में दुल्हन के लिबास में अपने पिता से कन्यादान की जगह कन्यामान रखने को कहती है। इस विज्ञापन में आलिया के डॉयलॉग से कथिततौर पर कुछ लोग भड़क गए हैं। आलिया इससे चर्चा में आ गई है। हालांकि आलिया काफी समय से केवल रणबीर कपूर के साथ होने के कारण ही चर्चा में है। आलिया को लंबे समय से एक अच्छी फिल्म का इंतजार है। खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। देखते हैं आलिया भट्ट की सूर्य कुंडली क्या कहती है।


फायदा देती है नेगेटिव पब्लसिटी

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ है। वे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। नेगेटिव पब्लिसिटी भी उनके लिए फायदा लेकर आ जाती है। दरअसल उनकी कुंडली में चंद्र और राहु साथ में है, जो उन्हें कई बार ऐसा कुछ करने के लिए प्रेरणा देते हैं, जो विवाद का कारण बन जाता है। हालांकि कुंडली में उच्च का शुक्र हमेशा उन्हें नेम एंड फेम देने की कोशिश करता है। यही वीनस (शुक्र) उनके विवादों के बाद भी उन्हें लोगों से प्यार मिलता है।


ब्रह्मास्त्र का इंतजार

आलिया को अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार है। दरअसल कुछ समय से आलिया को कोई हिट फिल्म नहीं मिली है। ब्रह्मास्त्र में वे पिछले दो सालों से सालों से काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर हैं।

पढ़िए आज का राशिफल केवल माय पंडित पर



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation