टाटा की टिगौर: क्या बदल जाएगा ऑटोमोबाइल का भविष्य

टाटा की टिगौर: क्या बदल जाएगा ऑटोमोबाइल का भविष्य

पेट्रोल और डीजल के रातों-रात बढ़ते दामों से वैसे ही आम लोग परेशान है, ऐसे में एक और इलेक्ट्रिक कार की मार्केट में एंट्री से ऑटोमोबाइल्स की दुनिया में बड़े बदलाव आने के आसार है। Tata Tigor EV 2021 में फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर बैटरी को महज एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं इसे घर पर चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगेंगे। नई टाटा टिगौर EV एक बार फुल चार्ज करने पर 306km तक का माइलेज देगी, जो Tata Nexon EV की 312km रेंज के बराबर है।


Tigor EV की लॉन्च से जुड़ी एस्ट्रोलॉजी

लॉन्च की तारीख: अगस्त 31, 2021
लॉन्च का समय: सुबह 11 बजे IST

सितारे कहते है कि इस कार के लॉन्च के समय मंगल और सूर्य की स्थिति अनुकूल बन रही थी। सूर्य की स्थिति टाटा की इस कार के लिए वृद्धि और विकास का संकेत है। जरूरत पड़ने पर टाटा के कर्मचारी एकजुटता और दृढ़ संकल्प दिखाएंगे, जो टाटा को सफलता के चरम पर ले जाने में मदद करेगा। वहीं दूसरी ओर, इस कार की लॉन्च के समय में कुंडली के दसवें घर में चंद्रमा और राहु मिले-जुले परिणाम की ओर इशारा कर रहे हैं। राहु का दसवें घर में होना कई बार खतरनाक भी होता है और कंपनी के लिए नेगेटिव रिव्यु ला सकता है। इससे टाटा को उचित संसाधनों की कमी की वजह से अपने फ्यूचर प्लान को सफल बनाने में थोड़ी समस्या हो सकती है।


क्या हो सकता है इसका भविष्य

सितारों की मानें तो टिगौर के लॉन्च का समय एकदम सही है, और इसके आने के पहले ही इसने बाजार में काफी हलचल मचा दी है, जिससे शुरुआत में इसकी बिक्री में काफी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि, लॉन्च के समय कुंडली में राहु और चंद्रमा की युति की स्थिति के कारण टाटा को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद टिगौर की इलेक्ट्रिक स्पीड बरकरार रहेगी।


किस कीमत पर बिकेगी टाटा की Tigor EV

टाटा प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से इस कार की शुरुआती कीमत 11 लाख 99 हजार रुपए तय की गई है। हालांकि इसके 3 अलग वैरिएंट XE, XM और XZ+ है, जिनकी कीमत अलग-अलग होगी। टाटा डीलरशिप के जरिए इसे सिर्फ 21 हजार रूपए में भी बुक किया जा सकता है। इतनी कम कीमत में एक इलेक्ट्रिक कार के मालिक बनने का मौका किसी भी कार -लवर को खुश करने के लिए काफी है।

इसके अलावा, Tigor EV ने NCAP की सेफ्टी रेटिंग में Tata की दूसरी नामी कारों की तरह ही 4-स्टार स्कोर किया है। क्या आने वाले 2025 तक tata इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल बाजार पर राज कर सकती है? यह तो भविष्य ही बेहतर तय कर सकेगा।