Novak Djokovic: ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना पूरा!
नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ग्रैंड स्लैम जीतने के अपने ख्वाब को पूरा करने के दिन रात मेहनत करते हैं। US OPEN 2021 में उन्होंने अपने खेल में अपनी मेहनत का बखूबी प्रदर्शन किया है। आखिर क्या कहती है नोवाक जोकोविच की सूर्य कुंडली। क्या जोकोविच आगे टेनिस में रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स तोड़ पाएंगे।
जोकोविच: समय टफ, लेकिन टेक्निक्स अच्छी
नोवाक जोकोविच का जन्म सर्बिया के बेलग्रेड शहर में 22 मई 1987 को हुआ। उनकी कुंडली में बृहस्पति मीन राशि में है। बृहस्पति ज्ञान और नई टेक्निक्स का कारक है। इसलिए जोकोविच हमेशा अपने खेल में नई-नई टेक्निक्स का प्रयोग करते हैं। वहीं गुरु के साथ चंद्र भी है, जो कुंडली में गजकेसरी योग बनाता है। हालांकि गुरु और चंद्र के साथ राहु की युति कभी-कभी खेल और कॅरियर में सडन फॉल लाती है, लेकिन राहु उन्हें सपने पूरा करने के लिए उकसाता है और वे फिर मेहनत करने लगते हैं। हालांकि कुंडली के हिसाब से अभी समय कुछ टफ है, इसलिए आगे उन्हें नंबर एक के खिताब को बरकरार रखने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा। इस दौरान उन्हें अपने गुस्से पर भी कंट्रोल करना होगा।
आज का दिन आपका कैसा है? पढ़िए aaj ka Rashifal माय पंडित पर
शानदार फार्म में है जोकोविच
साल 2021 में फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जैसे प्रतिष्ठित खेलों को जीतकर नोवाक जोकोविच ने अपने फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है। खास बात यह है कि जोकोविच 1969 के बाद कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने की ओर बढ़ रहे हैं। रॉड लीवर ने 1969 में सत्र के सभी चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे। इसके बाद अस्सी के दशक में स्टेफी ग्राफ 1988 में ऐसा करने वाली महिला खिलाड़ी थीं। कैलेंडर ग्रैंड स्लैम के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें फाइनल में जीतने होंगे। 2021 में यूएस ओपन में महिला खिलाड़ियों में emma raducanu चर्चा में है।
2022 कैसा होगा आपके लिए, क्या कह रहे हैं सितारे, पढ़ें यहां…