क्या टी-20 विश्व कप खेल पाएंगे वरुण

क्या टी-20 विश्व कप खेल पाएंगे वरुण

टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले भारतीय टीम को एक जोरदार झटका लग सकता है। खबर है कि वरुण चक्रवर्ती को पैर में चोट आई है। वरुण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते हैं। गुरुवार को कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में वरुण ने अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन लेकिन इस मैच के बाद वरुण मैदान से बाहर लंगाड़ाते हुए गए थे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण को पैर में चोट आई है। अपने परफॉर्मेंस को लेकर हमेशा चर्चा रहने वाले वरुण चक्रवर्ती की सूर्य कुंडली क्या कहती है, आइए जानते हैं…

उमरान मलिक की रफ्तार ने सबको चौकाया, जानिए IPL के बाद कैसा होगा करियर


आने वाला समय बेहद अच्छा

वरुण चक्रवर्ती का जन्म कर्नाटक के बीडर में हुआ है। उनकी कुंडली में स्वग्रही सूर्य, स्वग्रही शनि उनकी कुंडली को बेहद मजबूत बनाते हैं। शनि का स्वग्रही होना उनके धैर्य को मजबूत बनाता है। वे अपनी मेहनत में फेल होते हैं, लेकिन मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं। आने वाला समय उनकी कुंडली के अनुसार बेहद अच्छा होने वाला है। वे जल्दी ही चोट से बाहर आ जाएंगे।

कैसा रहेगा 2022 आपके लिए, जानें भविष्यफल के साथ


फैन्स को काफी उम्मीदें

वरुण की चोट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर उन्हें चोट आई होगी, तो ये भारत के लिए चिंता की बात हो सकती है। क्योंकि वरुण टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं। भारतीय फैंस को वरुण से काफी उम्मीदें है। IPL-2021 में वरुण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि 17  तारीख से टी-20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है, जो 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा।

क्या कोई समस्या कर रही परेशान, बात करें विशेषज्ञ ज्योतिष से