कैसा होगा वरुण धवन का साल 2022…

कैसा होगा वरुण धवन का साल 2022…

डेविड धवन के सुपुत्र वरुण धवन एक ऐसे एक्टर है जिन्हें अब तक मनचाही सफलता तो नहीं मिली लेकिन फिल्में इन्हें बकायदा मिलती रहती हैं। साल 2021 में अपनी शादी के बाद अब साल 2022 में वरुण की दो फिल्में भेड़िया और जग जग जियो रिलीज होंगी। जुग जुग जियो फिल्म में वरुण कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे और इस फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर भी उनके साथ मुख्य भूमिका में होंगे। हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म की एक फोटो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस की है। यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी। चलिए देखते है क्या कहती है वरुण धवन की सूर्य कुंडली….  


गुरु-राहु ने डाली है वरुण धवन की सफलता में अटकलें

24 अप्रेल 1987 को जन्मे वरुण धवन की सूर्य कुंडली में उच्च का सूर्य, उच्च का शुक्र और स्वग्रही गुरु है। इसके साथ फिल्मी बैकग्राउंड से होने की बावजूद भी उन्हें गुरु और राहु के कारण अभी तक अच्छी सफलता नहीं मिल पाई है। अगले साल वरुण की दो फिल्में रिलीज हो रही है। उस समय उनके कर्म स्थान में शनि का परिभ्रमण, जन्म के चंद्र के ऊपर से होगा। साथ ही गुरु का ट्रांजिट इन्हें मिक्स्ड तो पॉजिटिव रिजल्ट दे सकता है।


वरुण धवन की भेड़िया होगी साल के अंत में रिलीज

वरुण की फिल्म भेड़िया की रिलीज डेट फिलहाल टल चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में VFX से जुड़े बहुत से काम अभी बाकी है। फिल्म की एडिटिंग से जुड़ा काम पूरा होते ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी। अब यह फिल्म वर्ष 2022 के आखिर में रिलीज की जा सकती है। भेड़िया में वरुण के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में होंगी। 



Get 100% Cashback On First Consultation