विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी, जानिए श्वेतांबरी सोनी के साथ कैसा रहेगा उनका जीवन ?

विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी, जानिए श्वेतांबरी सोनी के साथ कैसा रहेगा उनका जीवन ?

मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने सभी से छिपाकर चुपचाप श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली है। हालांकि, यह शादी सितंबर 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इस बात का खुलासा अब हुआ है, उनकी पहली शादी से उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने भी इस बात की पुष्टी की है। इस शादी के बारे में परिवारजनों को भी नहीं पता था। विक्रम भट्ट ने इससे पहले अदिति भट्ट से शादी की थी। दोनों की एक बेटी कृष्णा भट्ट हैं। इसके बाद 1998 में दोनों का तलाक हो गया था। आइए जानते हैं क्या कहती है विक्रम भट्ट की सूर्य कुंडली…

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से


आने वाला समय रहेगा सकारात्मक

27 जनवरी 1967 को मुंबई में जन्में विक्रम भट्ट की कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो आने वाला समय उनके लिए सकारात्मक रहेगा, इस दौरान उनको कोई समस्या नहीं होगी। उनकी कुडंली में उच्च का शुक्र, गुरु की दृष्टि के अंदर है, इस कारण से वह हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। साल 2022 में उनके घर कोई नन्हा मेहमान भी आ सकता है। हालांकि, साल 2023 उनके लिए काफी शुभ रहेगा।

जानिए 2022 आपके लिए कैसा होगा, पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022


सुस्मिता, अमिषा के साथ जुड़ा नाम

विक्रम भट्ट कई बार विवादों में घेरे में आए हैं। कहा जाता है कि उनकी पहली शादी सुस्मिता सेन के साथ अफेयर के कारण ही टूटी है। इसके बाद उनकी नाम अमिषा पटेल के साथ भी जुड़ा है। कहते हैं कि अमीषा पटेल तो विक्रम भट्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही थी। बता दें कि विक्रम भट्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के चाचा और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के भाई हैं।

पढ़िए आज का राशिफल केवल माय पंडित पर



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer