Vivek Sagar Prasad को सफल बनाएंगे आगे ग्रहों के गोचर

Vivek Sagar Prasad को सफल बनाएंगे आगे ग्रहों के गोचर

टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर प्रसाद फिलहाल जूनियर भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। खेलों के महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विवेक को 24 नवंबर से शुरू हुए FIH Hockey Junior World Cup में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ओडीसा में चल रही जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। अब तक फ्रांस, कनाडा और पौलेंड के साथ हुए तीनों मेचों में भारतीय टीम ने दो मैच में जीत दर्ज की है। जबकि, शुरुआती मैच में फ्रांस से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय जूनियर हॉकी टीम का सामना एक दिसंबर को पिछले चरण की उप विजेता रही बेल्जियम टीम से होगा। आइए जानते हैं ऐसे में क्या भारतीय टीम के कप्तान विवेक सागर प्रसाद के ग्रह उनका साथ देंगे…

क्या जीवन में आपको भी मिलेगी प्रसिद्धि, हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से करवाएं कुंडली का विश्लेषण, अभी बात करें…


कमजोर शनि विवेक सागर के धैर्य में करता है कमी

25 फरवरी 2000 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में विवेक सागर का जन्म हुआ था। इस हिसाब से कुंडली पर नजर दौड़ाई जाएं, तो उनकी राशि तुला है। वहीं कुंडली में शनि कमजोर है, जो उनके धैर्य में कमी लेकर आता है। खेल के मैदान में धैर्य की जरूरत होती है। शनि के कमजोर होने की वजह से उनके धैर्य की कमी को लेकर उन्हें परेशानी ला सकती है। अक्सर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शनि का कमजोर उसके कमजोर धैर्य और कम मेहनत को दर्शाता है। इसे मजूबत बनाने के लिए शनि पूजा सबसे उत्तम उपाय है। शनिपूजा के जरिए हम शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं। 

यदि बात करें Vivek Sagar Prasad के आगे के सफर की, तो उनकी कुंडली सामान्य है, लेकिन फिर भी उनके लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है। उनकी कुंडली में जन्म के सूर्य, बुध के उपर से गुरु का सकारात्मक गोचर हो रहा है, जो उनके लिए बेहतरीन समय लेकर आएगा। यहीं गुरु आगे भी शुभ ग्रहों के ऊपर से गुजरेगा। जो उन्हें चर्चा में रखेगा।

क्या आपके काम नहीं बन रहे हैं। या आपको शनि की महादशा या शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो बिना देरी किए शनि पूजा करवाएं। आपकी जीवन खुशियों से भर जाएगा।


राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर रह चुके हैं विवेक सागर

24 नवंबर से शुरु हुए जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत के अलावा बेल्जियम, अर्जेंटीना, कनाडा, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, मिस्र, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड, फ्रांस, स्पेन, चिली और अमेरिका की टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम के कप्तान विवेक सागर प्रसाद की बात की जाए, तो विवेक को मध्यप्रदेश सरकार ने डीएसपी की नौकरी दी है। यह पद उनको टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य दिलाने की बदौलत दिया गया है। साल 2019 के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने विवेक सागर को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर भी चुना था। 

साल 2022 आपके लिए कौन सी खुशियां लेकर आएगा, जानिए राशिफल..