असफलता की कहानी राशियों की जुबानी

असफलता की कहानी राशियों की जुबानी

एक सफल जीवन प्राप्त करने के लिए, अपनी राशि अनुसार दिए गए संकेतों को ध्यान से पढ़ें। इस आर्टिकल में आप जानेगें की आपकी सफलता में ऐसी कौन सी आदतें हैं, जो बाधा उत्पन्न करती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातक जिद्दी होते हैं, और अपने दोस्तों पर आसानी से गुस्सा हो जाते हैं। मेष राशि के जातकों को जल्दी जल्दी गुस्सा होने से बचना चाहिए। विचार अलग होने की वजह से यह लोग एक टीम के रूप में काम करना पसंद नहीं करते। आपको हमेशा हर चीज की जल्दी रहती है। जिसकी वजह से आप जरूरी पेंडिंग वर्क करना भूल जाते हैं। इसके अलावा, आप स्ट्रैट फॉरवर्ड होते हैं, इसलिए आपको पसंद नहीं होता है की कोई आपके पीठ-पीछे बात करें। आपको याद रखना चाहिए कि आपकी स्पष्टता अन्य लोगों की भावनाओं को भी ठेस पंहुचा सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

मेष राशि के जातकों की तरह, वृषभ राशि वाले लोग भी जिद्दी होते हैं, और इनका स्वभाव भी कठोर होता है। इन लोगों को अपनी यह आदत छोड़ देना चाहिए। एक और आदत जो आपको सफल होने से रोक रही है, वह है आपका आलसीपन हैं। अपने आलस की वजह से अपने विचारों पर काम नहीं करते हैं। केवल अपने सहयोगियों या साथी के नक्शे कदम पर चलना पसंद करते हैं। आम तौर पर, आप टीम वर्क में भाग नहीं लेते हैं। यदि आप गलती से भी टीम वर्क में भाग ले भी लेते हैं। तो आप यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके पास दुनिया का सबसे आसान काम हो।

मिथुन राशि ( Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वाले बहुत बातूनी होते हैं। वैसे बात करना सबको अच्छा लगता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा बातें किसी को भी पसंद नहीं आती है। आपको अपनी बातों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। ज्यादा बात करने की वजह से आप कोई भी चीज सीक्रेट नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से आप असफल होते हैं। आप इतने चंचल होते हैं कि ज्यादा देर तक किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

कर्क राशि (Cancer zodiac)

कर्क राशि वाले जातक जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं। वैसे आप इमोशनल होने में बहुत प्यारे लगते हैं, लेकिन यह सभी कर्क राशि वालों के लिए सामान्य बात है। यदि आप वास्तव में सफल होना चाहते हैं, तो आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना आना चाहिए। साथ ही, आपके साथ एक और समस्या यह है की आपका मिजाज लगातार बदलता रहता है। जिसके कारण भी आप अपने जीवन में असफल होते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। आपके दोस्त भी गिने-चुने होते हैं। उन्हीं के साथ आप पार्टी करना या बाहर जाना पसंद करते हैं।

सिंह राशि ( Leo zodiac )

सिंह राशि वाले शक्तिशाली होते हैं, लेकिन कभी भी दूसरों के काम की सराहना नहीं करते हैं। एक शेर होने के नाते, आप बस चाहते हैं कि आप जिस किसी को आदेश दें, वो उसे पूरा करें। यही आपके असफल होने की वजह है। आप हमेशा हर काम के लिए खुद को श्रेय देना पसंद करते हैं, चाहे वो काम आपने पूरा किया हो या नहीं। आपक अनावश्यक रूप से खर्चीले होते हैं, और यह एक बुरी आदत है और इसलिए आपको इसके बारे में सोचना चाहिए।

कन्या राशि ( Virgo zodiac )

कन्या राशि के लोग दोस्त तो बहुत आसानी से बना लेते हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके मन की बात पढ़ें। अपने ख़ास दोस्तों को भी सीक्रेट नहीं बताते हैं। आप अपना काम पूरा करने के लिए कई तरीके जानते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिए आप हमेशा पुरानी स्ट्रैटेजीज़ को अपनाते हैं। आप शर्मीले स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं, इसलिए आप किसी भी टीम मीटिंग में बातचीत करने से हमेशा बचते हैं। आप किसी की भी सलाह को गंभीरता से नहीं लेते है। चाहे वो आपके भाई या दोस्त ही क्यों ही न हो। जिसकी वजह यह है की आप एक अच्छे लिसनर नहीं है।

तुला राशि (Libra zodiac)

तुला राशि वाले लोग केवल अपनी ही परवाह नहीं करते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी एक सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। यह आपके लिए अच्छी बात है, लेकिन आपको किसी की भी जरूरत से ज्यादा चिंता करना बंद कर देना चाहिए। तुला राशि वाले अच्छे और बुरे लोगों में अंतर नहीं कर पाते, क्योंकि आप हर किसी से मिलने वाले लोगों को समान सम्मान देते हैं। आपको यह समझ नहीं आता हैं कि कहां बोलना है, और कहां नहीं, इसलिए आप चुप रहना पसंद करते हैं। आप थोड़े आलसी भी हैं क्योंकि आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio zodiac)

कोई भी आपको आसानी से समझ नहीं पाता हैं, क्योंकि आप हमेशा बदला लेने में खुद को व्यस्त रखते हैं। बदला लेने के लिए आप किसी भी हद को पार करने से नहीं डरते हैं। वृश्चिक राशि वाले अन्य लोगों के सीक्रेट्स जानते हैं, जिसकी वजह से आप इन सीक्रेट्स का इस्तेमाल उनके खिलाफ करते हैं। आप आलसी भी होते हैं। जिसकी वजह से नया जोखिम लेने से डरते हैं। यह लोग अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करना पसंद नहीं करते है।

धनु राशि (Sagittarius zodiac)

एक चीज जो आपको निश्चित रूप से बदलना चाहिए, वह है आपका ओवर र्कान्फिडन्स। धनु राशि के लोग टीम वर्क में भाग लेकर खुद को व्यस्त तो रखते हैं, लेकिन आपके साथ बुरी बात यह है कि आप काम के दौरान दूसरे लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। अन्य लोगों की तरह आप भी अपने दोस्तों के साथ लंबी बातचीत करना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से आप काम के प्रति अपनी एकाग्रता खो देते हैं। इसके अलावा, आप अपने पुराने साथियों के साथ दोस्ती रखना पसंद नहीं करते हैं। आप नई जगह, नये दोस्त में विश्वास रखते हैं।

मकर राशि (Capricorn zodiac)

आप अपने करीबी दोस्तों और सहकर्मियों से अपनी प्रशंसा सुनना पसंद करते हैं और इसलिए आप सातवें आसमान पर रहते हैं। यही चीज आपको असफल बनाती है। मकर राशि वाले दूसरों की परवाह नहीं करते हैं, और यह लोग नहीं चाहते कि कोई आपको अनावश्यक आदेश दे। इसके अलावा यह कोई भी अपनी बुरी आदत को सुनना पसंद नहीं करते। यदि आपको पता चल जाता है, की कोई आपकी बुराई कर रहा है तो आप आसानी से अपना आपा खो देते हैं। आप अपने जीवन में आने वाले किसी भी नए व्यक्ति से बात करने से डरते हैं, यही वजह है की आपके ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius zodiac )

इस राशि वालों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह रहती है कि इनको हमेशा यही लगता है कि वो हर बात पर बिलकुल सही होते हैं। यद्यपि, आप टीम वर्क का हिस्सा बनना तो पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें उनके हिस्से के योगदान का श्रेय देना पसंद नहीं करते हैं। यह लोग आलसी भी होते हैं, क्योंकि आप अपने कम्फर्ट जोन में आराम करना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के जातक सपने तो बड़े देखते हैं, लेकिन वास्तव में आप कड़ी मेहनत नहीं कर पाते। यानी की आप ख्याली पुलाव बनाने में माहिर होते हैं। आपकी यही आदत सफलता के रास्ते का रोड़ा होती है।

सफलता का सही रास्ता चुनने के लिए, अभी हमारे ज्योतिषियों से सलाह लें, किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से बात करें!

मीन राशि ( Pisces zodiac )

मछलियां तैरना पसंद करती हैं, क्योंकि वे पानी के बिना जिंदा नहीं रह सकतीं। ठीक वैसे ही मीन राशि के जातक भी अपने कंफर्ट जोन के अंदर रहना पसंद करते हैं। यदि मीन राशि वाले लोग अपनी जिन्दगी में सफल होना चाहते है, तो उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करना होगा। आपका आत्मविश्वास टुकड़ों में होता है, इसलिए आप चुनौतीपूर्ण समय में आप इसे अपने साथ नहीं रख पाते। आप आसानी से किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा कर लेते हैं, जो कभी भी आपकी दुनिया का हिस्सा बनना भी नहीं चाहता। आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करने से पहले नहीं सोचते हैं।

सभी राशि वाले जातकों के लिए उपयोगी ज्योतिषीय उपाय

  • व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा करें।
  • पितृ दोष को दूर करें। (पितृ दोष पूजा करें)।
  • भागवत गीता पढ़ें। (हिंदुओं की पवित्र पुस्तक)।
  • समय -समय में विष्णु पूजा या लक्ष्मी पूजा करते रहें।
  • अशुभ ग्रहों का प्रभाव जानने के लिए अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करवाएं।

निष्कर्ष

आपको यह पढकर आश्चर्य हो रहा होगा, कि हमें आपकी इन आदतों के बारे में कैसे पता चला। तो चलिए हम आपको बताते है, कि यह सब हमें हमारे टॉप ज्योतिषियों के कारण पता चला है। जिन्होंने हमें आपके साथ सफलता का रहस्य साझा करने के लिए प्रेरित किया। ये आपकी वो बुरी आदतें जो आपके जीवन में सफल नहीं होने देती हैं। तो बताइए इस साल आप कौन सी आदतें बदलने जा रहे हैं? अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।