चीनी ज्योतिष: मुर्गा (Rooster) और बंदर (Monkey) राशि, कैसा रहेगा मेल

चीनी ज्योतिष: मुर्गा (Rooster) और बंदर (Monkey) राशि, कैसा रहेगा मेल

पूर्वी सभ्यता के मुताबिक मुर्गा (Rooster) और बंदर (Monkey) दोनों ही अनोखे प्राणी होते हैं। ये एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत प्राणी होते हैं, बिल्कुल विपरीत ध्रुव की तरह। यह बड़ा सवाल है कि क्या वे दोनों एक साथ रह सकते हैं। मुर्गा (Rooster) जहां व्यवस्थित प्राणी माना जाता है, वहीं बंदर (Monkey) मनमौजी है, समय बद्धता से इसका कोई लेना देना नहीं होता। मुर्गा (Rooster) जहां हर बात का विश्लेषण करता है, उसी के मुताबिक दुनिया को देखता है, आने वाले समय के लिए तैयार रहता है, वहीं बंदर (Monkey) का काम आज को जीने का होता है। कल किसने देखा वाली धारा पर यह जीना पसंद करता है। बंदर (Monkey) हमेशा लाइम लाइट में रहना पसंद करते हैं, वे एक डाल से दूसरी डाल पर कूदते रहते हैं। यानी वे साहसी कार्यों में आगे बढ़ते हैं। क्या होगा जब ये दोनों प्राणी एक साथ आ जाएंगे।
जानें चीनी ज्योतिष इस बारे में क्या कहता है?


चीनी राशि चक्र: बंदर (Monkey) और मुर्गा (Rooster) के लक्षण

चीनी परंपरा के अनुसार मुर्गा (Rooster) एक पूर्णता का और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुर्गा (Rooster) के लक्षण का आशय है योग्य होना,अद्वितीय होना। कई बार इन्हें सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होती है। चीनी ज्योतिष के मुताबिक बंदर (Monkey) फुर्तीले, चंचल और सक्रिय होते हैं। वे वर्तमान को जीने में यकीन करते हैं। वे आज का आनंद लेना ज्यादा जरूरी मानते हैं। वे अच्छे जीवन में अच्छी योजनाएं बनाने के लिए नहीं पहचाने जाते। इन दोनों राशियों को मेल ज्योतिष के लिहाज से बेहद मुश्किल माना जाता है।


पुरुष मुर्गा (Rooster): व्यक्तित्व पर नजर

इस राशि के पुरुष बुद्धिमान होते हैं। उनमें निर्णय लेने की क्षमता होती हैं। ये पुरुष थोड़े कठोर होते हैं। वे हिंसा भड़का सकते हैं और सामने वाले की आलोचना करने से भी नहीं चूकते। अपनी हठी स्वभाव के कारण ये दूसरे से पूर्ण समर्पण चाहते हैं, यही वजह है कि दूसरों के साथ संबंधों में दरार आ सकती है। उन्हें केवल अपने काम से मतलब है, उन्हें दूसरों की परिस्थिति से कोई लेना देना नहीं होता है। संक्षेप में कह सकते हैं कि वे विचारशील नहीं हैं। यद्यपि जब आप उनकी मदद चाहते हैं तो वे करने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं।

वे वित्त प्रबंधन में बेहतर होते हैं। खर्च के मामले में इनका गणित कभी भी कमाई से अधिक नहीं जाने देता है। ये बताते हैं कि घर का हिसाब-किताब किस तरह से मैनेज किया जा सकता है, इस मामले में ये एक कुशल प्रबंधन होते हैं। एक बार चीजें हाथ से निकलने लगती है तो सब गड़बड़ा जाता है। ऐसे में वे अपना संतुलन खो देते हैं। गुस्सा भी हो जाते हैं। परिवार को प्रेम करने के मामले में ये बहुत व्यावहारिक और परिपक्व होते हैं, सर्वगुण सम्पन्न पत्नी इन्हें पसंद आती है। इन्हें रचनात्मक साथी पसंद हैं, वे चाहते हैं कि वह गृहणी बनने की बजाय काम करे। आप अपने बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। शादी के मामले में गृहस्थी पर काबू कर सकते हैं। स्वतंत्रता और बराबरी का हक देते हैं। वे अपने साथी को पूरा सम्मान देते हैं। ये आम तौर पर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।

मुर्गा (Rooster) कारपोरेट घरानों के लिहाज से सही रहते हैं। ये कम उम्र से ही काम शुरू करना पसंद करते हैं। ये काफी सुविधा सम्पन्न रहते हैं। अपने लिए खुद ही मंजिल बनाते हैं और उन्हें हासिल करते हैं। एक टीम में काम करने के लिहाज से ये सही व्यक्ति होते हैं। वे बातें सुनते भी हैं और सही सलाह देते हैं।


महिला बंदर (Monkey): व्यक्तित्व पर नजर

बंदर (Monkey) मजाकिया और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वे सामाजिक प्राणी होते हैं, समूह में रहना पसंद करते हैं। वे रचनात्मक और कलात्मक गुणों से भरपूर होते हैं। मसलन, गायन और अदाकारी। डायना रॉस, माना आशिदा, ऐसी हस्तियां हैं। ऊर्जावान बंदर (Monkey) किसी भी असफलता के बाद रुकते नहीं है, वे अपना काम जारी रखते हैं । वे कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं, धीरज के साथ आगे बढ़ते हैं। समय का प्रबंधन करते हैं। ये लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ते हैं।

ये महिलाएं गर्व से भरी हुई होती हैं, इसमें श्रेष्ठ होने की भावना होती है। लोगों को लगता है कि ये स्वार्थी होते हैं, वे अच्छे साफ सुथरे कपड़े पहनते हैं। स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाते हैं। ये अपने पकड़े और ज्वेलरी दूसरों को दिखाना पसंद करते हैं। ये पैसे का मामले में बहुत तेज होते हैं।

प्यार और परिवार के मामले में वे गतिशील होते हैं। उनमें धैर्य की कमी है और वे जल्द से जल्द अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देते हैं। अगर कोई बंदर (Monkey) राशि की मित्र है, तो आपको रिश्ते के बारे में जल्द ही पता लग जाएगा। आकर्षक होने के नाते, वे अपना साथी भी उसी तरह का चाहते हैं। बंदर (Monkey) एक ऑलराउंडर हैं और उन्हें कोई भी स्थिति मुश्किल नहीं लगेगी। वे किसी भी वातावरण में समायोजित कर सकते हैं।


मुर्गा (Rooster) और बंदर (Monkey): तुलनात्मक अध्ययन

ज्योतिष की नजर से यह बहुत अच्छा मेल नहीं है। इनका तालमेल 50-50 का होता है। शुरुआत में एक दूसरे के लिए समर्पित होना आसान है। लंबा समय बीतने के बाद रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। वे दोनों आत्मकेंद्रित होते हैं और अपने जीवन में अकेले रहने में खुशी महसूस करते हैं। अगर वे साथ रहना चाहते हैं, तो एक बड़ा समझौता करना होगा। वे व्यक्तिगत रूप से अच्छे होते हैं, लेकिन समूह या परिवार के तौर पर ये बेहतर नहीं कर पाते हैं। उन्हें अपनी शैली बदलने की और ज्यादा धैर्यवान होने की जरूरत होगी।


मुर्गा (Rooster) राशि के पुरुष और बंदर (Monkey) राशि की मादा: कैसा रहेगा प्यार

मुर्गा (Rooster) राशि का पुरुष जीवन में बहुत व्यवस्थित और व्यावहारिक होता है। चीनी ज्योतिष के अनुसार, वे प्यार के प्रति अपने दृष्टिकोण में बहुत ही व्यवस्थित होते हैं। वहीं बंदर (Monkey) रिश्ते में किसी बात का इंतजार नहीं करते हैं। वे चाहती हैं कि पुरुष मित्र का ध्यान हमेशा उन पर ही बना रहे। वे चाहते हैं कि पुरुष उन्हें लेकर सुख सुविधाओं की बौछार सी कर दे। इस राशि की महिलाएं चंचल स्वभाव की होती है और घर बसाने से पहले एक से ज्यादा लोगों के साथ प्यार करने में विश्वास करती हैं।

मुर्गा (Rooster) राशि के पुरुष वफादार होते हैं, वे किसी रिश्ते को लंबे समय तक और स्थायी बनाना चाहते हैं। वे अपने साथी से भी कुछ इसी तरह की उम्मीद करते हैं। यह मेल बहुत अच्छा मेल नहीं है। इसमें समझौतों व धैर्य की बहुत अधिक जरूरत होती है। ऐसे में इनमें लगातार विवाद होते रहते हैं। अगर संबंध शारीरिक होते हैं, तो उनमें बहुत कम ही सुख या अस्तित्व में रहने की संभावना होती है।


बंदर (Monkey) राशि के पुरुष और मुर्गा (Rooster) राशि की मादा: कैसा रहेगा प्यार

बंदर (Monkey), जैसा स्वभाव से ही चंचल होते हैं। इन्हें किसी का नियंत्रण पसंद नहीं आता है। ये अपनी साथी के नियंत्रण वाले स्वभाव से परेशान हो जाते हैं। ये अपने ही नियमों की पालना को पसंद करते हैं, किसी और के बनाए कायदों की पालना इन्हें स्वीकार नहीं होती है। ऐसे में यह नियमित रूप से लड़ाई झगड़े का कारण बन जाती है। मुर्गा (Rooster) राशि व्यवस्थित होती है, यह एक काम को योजना बनाकर करती है, जबकि बंदर (Monkey) राशि इसे स्वीकार नहीं करते। ऐसे में हालात में बंदर (Monkey) राशि के पुरुषों पर साथी की मनमानी नहीं चल पाती।

यहां एक बात यह भी है कि बंदर (Monkey) राशि के पुरुष अपने साथी को समझने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, उन पर प्रभाव जमा लेते हैं, लेकिन जब उनकी साथी यानी मुर्गा (Rooster) राशि की महिलाओं को इसका पता चलता है तो वे बेकाबू हो जाती हैं। संबंधों में गिरावट आती है। मुर्गा (Rooster) की महिलाओं को ईमानदार, वफादार और सीधे साथी पसंद हैं, इन गुणों की बंदर (Monkey) की कमी है।

दोनों को आपस में समझ बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत होती है। बंदर (Monkey) को भी संयम और समय की पालना करने की जरूरत है। इससे दोनों को रिश्ते लंबे समय तक बनाने में मदद मिलेगी।


क्या करें कि जब आपका साथी मुर्गा (Rooster) राशि का हो?

मुर्गा (Rooster) राशि के जातक अपने आस पास के लोगों में हर तरह की पूर्णता या परफेक्शन चाहते हैं। उन्हें वांछित सम्मान और स्पेस देना होगा। उन्हें अहसास करवाना होगा कि वे बहुत खास हैं। उन्हें अपनी निजता बहुत प्रिय है, जिसका आपको पूरा सम्मान करना होगा। इनमें से कुछ लोग घमंडी भी हो सकते हैं। वे चाहते हैं कि जब वे बोले तो कोई टोको ना। वे चाहते हैं कि लोग उनसे सलाह लें और उनका पालन भी करें। वैसे तो सब इनके नियंत्रण में रहता है। लेकिन जैसे ही चीजें काबू से बाहर होने लगती हैं तो इन्हें गुस्सा आ जाता है।

ऐसे लोगों को रिश्तों में सहनशीलता दिखाने और धैर्य रखने की जरूरत है। इससे उन्हें मुर्गा (Rooster) राशि के जातक की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। नर मुर्गा (Rooster) को टाइगर, ऑक्स और स्नेक से शादी करनी चाहिए। वे जानते हैं कि मुर्गा (Rooster) राशि के जातक आखिरकार चाहते क्या हैं। वहीं मुर्गा (Rooster) राशि की महिलाएं ऑक्स, स्नेक और ड्रैगन के साथ बेहतरीन समय बिता सकती हैं। ये इस राशि की महिलाओं का पूरा साथ देते हैं और जीवन में आगे बढऩे के लिए मदद करते हैं। मुर्गा (Rooster) राशि के जातक पुरुष को चूहा, खरगोश और घोड़े व श्वान की राशि के जातक से बचना चाहिए।

अपना आदर्श मैच खोजें। हमारी राशि अनुकूलता पर अभी जाने।


क्या करें कि जब आपका साथी बंदर (Monkey) राशि का हो?

अगर आप में बंदर (Monkey) राशि के जातक का गर्म और ठंडा स्वभाव सहने की शक्ति हो तो आप उनके साथ जीवन बिता सकते हैं। बंदर (Monkey) आमतौर पर अति सक्रिय माने जाते हैं। जिनमें भरपूर ऊर्जा होती है। वे एक ही तरीके का अनुसरण नहीं करते हैं। उनके लिए केवल ही बात तय होती है कि कुछ भी निश्चित नहीं है। वे नियमों में बंधे हुए नहीं होते हैं। कई बार वे परेशान कर देते हैं, उनका व्यवहार बच्चों जैसा होता है। उनमें इतनी ऊर्जा होती है कि उन्हें खुद को पता नहीं होता कि उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए। उनकी चंचलता को सही दिशा दिखाने की जरूरत होती है। अगर वे कुछ नया करने में असफल होते हैं तो उन्हें हतोत्साहित करने की जरूरत नहीं है। वे स्वतंत्रता पसंद करते हैं। प्यार, जो बंधनों में बंधा हो, उनके लिए सही नहीं रहता है। एक समय आप जानेंगे कि वे एक जगह नहीं टिक सकते हैं, चंचल स्वभाव प्रेम के मामले में भी नजर आता है। उनके साथ अत्यधिक धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है।

बंदर (Monkey) राशि के जातकों के लिए सबसे बड़ी जोड़ा बैल, श्वान, ड्रैगन और भेड़ राशि के जातकों के साथ बनता है। ये राशियां व्यावहारिक होती हैं और उनके व्यवहार को समझती हैं। उनकी यौन जरूरतों को भी सही तरीके से मैनेज करती हैं। बंदर (Monkey) राशि की महिला चूहा, खरगोश या ड्रेगन राशि के साथ रहना पसंद करती हैं। उन्हें चीता या वराह (शूकर) के साथ नहीं रहना चाहिए।