बाघ और सांप राशि (Tiger And Snake) के बीच कैसा रहेगा तालमेल

चीनी ज्योतिष के बारे में बात करना, उसके बारे में वर्णन करना, उसकी व्याख्या करना अपने आप में बहुत आकर्षक और रोचक बात है। यह एक अद्भुत अनुभव साबित हो सकता है। यह विज्ञान 2000 वर्ष से भी अधिक पुराना है और बहुत ही तथ्यात्मक है। चीनी ज्योतिष में राशि चक्र के प्रत्येक राशि को एक जानवर की मदद से दर्शाया जाता है। इसमें बारह राशियां होती हैं और ये बारह राशियां बारह जानवरों की मदद से प्रदर्शित की जाती हैं।  इन जानवरों में से प्रत्येक पशु में अद्वितीय गुण और लक्षण होते हैं। चीनी राशि चक्र की संगतता इन बारह जानवरों और उनकी अनूठी विशेषताओं पर आधारित होती है।

इस ब्लॉग में हम बाघ और सांप की राशि की अनूठी विशेषताओं के बारे में आपको जानकारी देंगे। वे कैसे एक दूसरे को समर्थन देते हैं, एक दूसरे के प्रति अनुकूलता दिखाते हैं। आइए अब सर्प और बाघ राशि के बारे में बताते हैं।


टाइगर राशि के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार एक बाघ एक राजा की तरह एक बहुत ही शाही प्रवृत्ति का प्राणी होता है और यह किसी की बकवास या अपने प्रति किसी गलत बात को वह सहन नहीं करता है। वह तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने वालों में से एक होता है।  बाघ नेतृत्व करना पसंद करते हैं और वे सभी के प्रभारी होंगे। सभी पर शासन करना पसंद करते हैं। वे नियंत्रण रखने के शौकीन होते हैं। वे हर स्थिति को नियंत्रित करना चाहते हैं। इसके साथ ही अगर कोई उनका विरोध करता है, उनकी बात को नहीं मानता है तो यह इसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं। बाघ अपने जीवन में हर स्थिति के प्रभारी होना पसंद करते हैं, वे हमेशा कमान अपने हाथ में रखना पसंद करते हैं। वे एक गंभीर, मुश्किल और खतरनाक स्थिति में खुद पर भरोसा कर सकते हैं। मुश्किल हालातों से पार पा सकते हैं।

बाघों को हर उस चीज पर विजय प्राप्त करने के लिए अपने आप शक्ति मिल जाती है तो असंभव सी नजर आती है। वे दिखावा करने वाले होते हैं। उन्हें इस बात पर आम तौर पर घमंड होता है कि असंभव से दिखने वाले काम वे आसानी से कर लेते हैं। हालांकि, किसी भी स्थिति, व्यक्ति या वस्तु में रुचि खोना, या उससे ऊबना उनके लिए बहुत ही आसान होता है। वे जल्द ही किसी भी चीज से ऊब जाते हैं। किसी भी खास स्थिति पर कब्जा करने के बाद उसे अपने नियंत्रण में लेने के बाद वे उससे बोरियत महसूस करने लगते हैं, उसमें अपनी रुचि खो देते हैं।

क्या आप यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आप किसके साथ सबसे अधिक संगत हैं? हमारे ज्योतिषियों से रु. प्रति 1 मिनट


प्यार में बाघ राशि का जातक कैसा व्यवहार करता है

चीनी राशि चक्र और राशियों की अनुकूलता के अनुसार जब बाघ रोमांटिक स्थितियों में शामिल होते हैं तो उन्हें प्रलोभन देना या ललचाने जैसा खेल खेलना पसंद होता है। वे सिर्फ अपने साथी को बहकाना पसंद करते हैं। सही बात तो यह है कि अन्य बिल्लियों की तरह बाघ राशि के जातक जानते हैं कि इन खेलों के कुछ अपने नियम होते हैं और वे किसी भी कीमत पर अपने साथी के मन को जीतने की कोशिश करते हैं, वे उसे जीतने की मंशा रखते हैं।

बाघ राशि के जातक अपने प्रियतम की, अपने  साथी की प्रशंसा पाने के लिए, उससे तारीफ हासिल करने के लिए किसी भी तरह के युद्ध में, किसी तरह की लड़ाई में जाने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग स्वाभाविक नेता होता हैं। वे अपने भागीदारों के सामने बहकाने वाली बात भी प्रस्तुत करना चाहते हैं। जिस तरह बाघ राशि के जातक के बारे में आम राय होती है, एक मान्यता होती है, वो उस तरह के कट्टर खिलाड़ी या सख्त रवैये वाले नहीं होते हैं। वे काफी मूडी और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी भी रोमांटिक रिश्ते में, प्रेम संबंध के मामले में वे दिल से जुड़ जाते हैं, बहुत ही सच्चे होते हैं।


सर्प राशि की विशेषताएं

चीनी ज्योतिष और राशियों की अनुकूलता के अनुसार जो लोग सर्प राशि के महीने में पैदा होते हैं, वे काफी प्रतिभाशाली, विनोदी और बुद्धिमान माने जाते हैं। वे काफी कपटी, धूर्त और काले भी हो सकते हैं। हमारे इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जो इन प्राणियों की कई विशेषताओं के बारे में बात करते हैं। ज्यादातर इतिहास उनके बारे में बहुत ही रहस्यमय व्यक्तित्व होने की बात करता है। बताता है कि इनका जीवन रहस्यों से भरा होता है। बहुत सी लोक कथाएं हैं, जो इन जानवरों को बहुत ही नकारात्मक रूप से परिलक्षित करती हैं, उन पर अंधकारमयी होने का दावा करती हैं। इन सभी को नजरअंदाज कर अगर हम गौर से देखें तो पता चलेगा कि ये जानवर बुद्धि के प्रतीक हैं। सर्प मास में जन्म लेने वाले जातक काफी चतुर, बुद्धिमान और सभ्य प्राणी होते हैं।

इस राशि के जातक महान राजनीतिक नेता, विचारक और विश्व के एक बड़े नेता हो सकते हैं। वे अच्छी तरह से शिक्षित होते हैं। वे जीवन और अपने आसपास चल रही हर चीज के बारे में बहुत उत्साहित रहते हैं। ये दिल से रोमांटिक भी होते हैं। ये लोग काफी वाक्पटु प्राणी होते हैं। अपनी बात को चतुरता के साथ रखना इन्हें अच्छे से आता है।    वे आध्यात्मिक प्राणी हैं। वे काफी व्यवस्थित रहने वाले प्राणी होते हैं। वे प्रत्येक कार्य को अपनी गति से और अपने तरीके से पूरा करना पसंद करते हैं। उनका काम करने का अपना तरीका होता है। यद्यपि उन्हें एक रहस्यमयी प्राणी कहा जाता है, ऐसे में यह अनुमान लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाता है कि उनके मन में आखिर चल क्या रहा है।  वे दूसरों को अपनी कमजोरी बताने वाले नहीं होते हैं, अपनी बात अपने अंदर ही संभाल कर रखते हैँ। वे बहुत संदिग्ध भी हो सकते हैं।

एक व्यक्ति जिसके पास भावनाओं से भरा मन है, लेकिन वह नजर नहीं आ रहा है। वह बहुत कुछ आपकी तरह ही लगता है? अपनी निशुल्क जन्मपत्री अभी प्राप्त करें!


प्यार में सांप राशि का जातक कैसा व्यवहार करता है

अगर हम दिल के मामलों की बात करें तो सांप राशि के जातक काफी रोमांटिक होते हैं। चीनी राशि चक्र और अनुकूलता के अनुसार जो लोग सर्प राशि के तहत पैदा होते हैं, वे प्रेम संबंधों में बहुत वफादार, भावुक और उत्साही माने जाते हैं। उनमें साथी को धोखा देने की  प्रवृत्ति नहीं होती है। इसके साथ ही नर सांप विशेष रूप से अपने पूरे जीवन में विपरीत लिंग से बहुत अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं। सांप भावुक प्रेमी होते हैं और जोरदार प्रेम संबंधों में ही संतुष्टि हासिल कर पाते हैं। सांप का व्यक्तित्व काफी ट्रेंडी कहा जा सकता है, यह अलग तरह के प्राणी होते हैं।  इन्हें प्यार में नई चीजें ट्राई करना पसंद होता है। सर्प राशि के जातक अपने साथी के मन को समझने और पढऩे में बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए सांपों के लिए प्रेमियों को आकर्षित करना और संबंध बनाना आसान हो जाता है। रिश्ते की शुरुआत में सांप के साथी या पार्टनर को लग सकता है कि सांप उनके प्रति उदासीन रहता है। वह उनके रुचि नहीं दिखा रहा है। लेकिन रिश्ते में समय के साथ सर्प राशि के जातक  के प्रति उनके साथी का जुनून बढ़ जाता है।  यह सही प्रकार के भागीदारों के साथ ही संभव है। सही पार्टनर मिलने के बाद ही सही तालमेल बैठ पाता है।  

दूसरी ओर मादा सर्प बहुत सीधी सादी और स्पष्टवादी व्यक्तित्व की स्वामी होती हैं। वहीं वे कुछ स्थितियों में अपने भागीदारों के साथ बहुत सख्त भी तरीके से पेश आ सकती हैं। सर्प राशि के जातकों की एक कमी होती है कि वे साथी को लेकर हमेशा चिंतित बने रहते हैं, वे उन पर पूरी तरह छा जाना चाहते हैं, उनके स्वामी बनना चाहते हैं। यही कारण है कि कई बार जब अति हो जाती है तो अत्यधिक प्रेम रुचि के कारण सर्प राशि के जातक का साथी उदास और घुटन महसूस कर सकता है। सांप बहुत ईमानदार और वफादार प्राणी होते हैं। यहां उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे अपने साथी को, अपने हमसफर को थोड़ी स्वतंत्रता दें, उसे अपनी आजादी दे जिससे वह जिंदगी अपने तरीके से जी सके।

आइए अब देखें कि वे एक-दूसरे के साथ कितने संगत या असंगत हैं।


बाघ राशि की पत्नी और सर्प राशि का पति, कैसा रहे तालमेल

चीनी ज्योतिष की राशि के चक्र और अनुकूलता के अनुसार बाघ और सांप राशि के जातक का रिश्ता काफी अस्थिर और अराजक हो सकता है। बाघ महिला और सर्प पुरुष की अनुकूलता की बात करें तो ये दोनों राशियां मजबूत राशियां होती हैं और दोनों ही काफी मजबूत और गर्वित व्यक्ति हैं। ये एक सुढृढ़ व्यक्ति होते हैं। कभी-कभी, वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में असफल हो सकते हैं। वे एक दूसरे की  बात को समझ नहीं पाते और यह कई बार झगड़े का कारण हो सकता है। बाघ राशि की पत्नी और सर्प राशि का पति, दोनों ही एक दूसरे के प्रति अविश्वासी होते हैं। वे एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। सर्प राशि के पति अपने जीवन में बहुत ही परिष्कृत और प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ काफी स्थिर होते हैं। वहीं दूसरी तरफ बाघ पत्नी उत्साह से अपनी बात रखती है, सुनाती है। वह  एक आदर्शवादी और बहुत परोपकारी महिला होती है।

आत्मकेंद्रित सर्प पति को अपनी पत्नी बहुत विलक्षण और बिल्कुल अनारक्षित लग सकती है। वह उसे बहुत ही सामान्य मानता है। दूसरी ओर, बाघ राशि की पत्नी अपने पति के छिपाने के रवैये, बड़ी बड़ी महत्वाकांक्षाओं और अकेला रहने की मंशा से नाराज रहती है। वह अपनी नाराजगी खुले तौर पर जताती भी है। इस संबंध में सार्थक संवाद होना, एक दूसरे से अर्थपूर्ण बात करना, समाधान तलाशना, समस्याएं दूर करना सहायक सिद्ध हो सकता है।

आप अपने बारे में बेहतर तरीके से जान लें, जानकारी प्राप्त करें। अपनी निशुल्क जन्मपत्री अभी प्राप्त करें


सर्प राशि की पत्नी और बाघ राशि का पति, कैसी रहेगी अनुकूलता

बाघ राशि के पुरुष और सर्प राशि की महिला की अनुकूलता की बात करें तो, ये दोनों राशियां एक-दूसरे के इरादों पर शक करते हैं और एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर सकते। इनके बीच हमेशा अविश्वास की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि वे कभी पति-पत्नी कैसे हो सकते हैं? वे दोनों केवल एक दूसरे के नकारात्मक पक्षों को ही देखते हैं। सर्प राशि की पत्नी काफी चतुर और व्यावहारिक होती है। बाघ राशि का पति अपनी पत्नी के जीवन में बाधा डालने की साजिश रचेगा। बाघ राशि के पति को लगता है कि उसकी नाग पत्नी काफी ईर्ष्यालु और पराक्रम  वाली महिला है, वह उस पर नियंत्रण हासिल करना चाहती है, उस पर काबू करना चाहती है। दूसरी ओर, सर्प राशि की पत्नी सचमुच यह समझने में विफल रहती है कि उसका पति आग से खेलना पसंद करता है। उसे खतरे मोल लेना पसंद है। कुछ इस तरह की अजीबो गरीब है सांप और बाघ की अनुकूलता।

पैसों से जुड़े मामले में सर्प राशि की महिला काफी चतुर होती है। वहीं दूसरी तरफ बाघ राशि के पति पैसों के मामले में बहुत ही उदार होते हैं और वे

अपने जीवन को बहुत ही रईसी के साथ जीना पसंद करते हैं, खुले मन से पैसा लुटाते हैं, खर्च करते हैं। चीनी ज्योतिष के अनुसार बाघ और सांप का यह मिलन उनके मतभेदों के कारण बहुत कठिन रास्ता हो सकता है और वे वास्तव में एक साथ बहुत लंबे समय तक नहीं रह सकता है, जीवन में लंबा नहीं चल सकते हैं।

क्या आप जानना चाहते हैं कि क्या आप और आपका साथी चीनी ज्योतिष के अनुसार संगत हैं? सिर्फ एक रुपए प्रति मिनट में एक्सपर्ट से बात करें। 


समापन

आशा है कि आप लोगों को चीनी राशि बाघ और सर्प राशि की अनुकूलता के बारे में समझ में आया होगा। इन दोनों ही राशियों के जातक शानदार व्यक्तित्व होते हैं, लेकिन दो शानदार व्यक्तित्वों को एक साथ रहना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही इनके साथ है। ये काफी अनियंत्रित हो सकते हैं, ये एक दूसरे पर काबू नहीं पा सकते हैं।