बाघ और बंदर राशि वालों की जोड़ी : लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिषी अनुसार किसी भी राशि के साथ कौनसी जोड़ी जमेगी यह पता करना बहुत ही दिलचस्प तरीका है। चीनी ज्योतिष के अनुसार बारह राशि होती है। यह बारह राशि विभिन्न विशेषताओं और व्यक्तित्वों का प्रतीक होती है। प्रत्येक राशि का प्रतिनिधित्व एक जानवर द्वारा किया जाता है, इसलिए आपका जन्म जिस भी महीने में हुआ होगा, उस महीने के जानवर का प्रभाव आपके अंदर होगा। आपकी जन्म राशि का प्रतिनिधत्व करने वाले जानवर का आपके पार्टनर की जन्म राशि का प्रतिनिधित्व करने वाले जानवर के साथ जोड़ी कैसी जमेगी यह पता लगा सकते हैं। इसके अलावा आप यह भी जान सकते हैं की किस महीने में पैदा हुए लोग आपके सबसे अच्छे पार्टनर और बुरे पार्टनर साबित होगे। आज हम यहाँ बाघ और बंदर राशि वालों की जोड़ी के बारें में बताने जा रहे हैं।


बाघ राशि के व्यक्ति के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार, बाघ को शाही राजा माना जाता है, और यह किसी की भी फ़ालतू बकवास को स्वीकार नहीं कर सकता है। बाघ राशि वाले लोगों को नेतृत्व करना और सभी पर हावी होना पसंद होता है। यह लोग हर स्थिति को अपने नियंत्रण में करने का आनंद लेते हैं। कोई इन्हें कंट्रोल करें, यह बात इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होती है। बाघ राशि वाले लोग अपने जीवन की हर स्थिति में सबसे आगे रह कर नेतृत्व करने का आनंद लेते हैं। जब भी इनके सामने कोई खतरनाक स्थिति होती है, तो यह केवल खुद पर भरोसा करते हैं। बाघ राशि वालों को किसी भी मुसीबत में जीत हासिल करने की अकल्पनीय शक्ति मिली होती है। यह लोग इस बात को दिखाना पसंद करते हैं, कि कोई भी चीज जो अज्ञात और अकल्पनीय है, उसे भी यह लोग आसानी से पा सकते हैं। हालांकि इन लोगों के साथ एक समस्या होती है, जब भी कोई चीज यह लोग हासिल कर लेते हैं, तो कुछ समय बाद उस चीज से यह ऊब जाते हैं, फिर इनको उस चीज से कोई मतलब नहीं होता है। इनका जूनून उसे हासिल करने तक ही होता है।

बाघ राशि वाले लोगों को अच्छे दोस्त बनाने में मज़ा आता है। इन लोगों के पास अपना ख़ास स्वाद और बात करने से लिए शानदार स्पीच होती हैं। जब बाघ राशि वाले पुरुषों की बात आती है, तो यह लोग काफी साहसी, आशावादी, गंभीर और विवेकपूर्ण होते हैं। यह लोग बहुत भी विवेकी होते हैं। बाघ राशि वालों के नकारत्मक पक्ष की बात करें, तो यह लोग थोड़े तानाशाह भी हो सकते हैं। आपनी बात मनवाने के लिए यह तानाशाही भी दिखा सकते हैं। इनके पास निर्णय लेने की कमाल की शक्ति होती है। आप कह सकते हैं कि इनका निर्णय हमेशा सही होता है। किसी भी तरह की कोई त्रुटि नहीं होती है। बाघ राशि वाले लोग थोड़े शक करने वाले भी होते हैं। यह अपने आसपास के लोगों पर बहुत शक करते हैं। जिसकी वजह से यह लोग रोमांस और पारिवारिक सुख की कमी महसूस करते हैं। यह लोग अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इन लोगों का स्वभाव इमोशनल होता है। आप इन लोगों को परेशान होने पर आंसू बहाते हुए देख सकते हैं, और जब वे खुश होते हैं तो बच्चों की तरह हंस भी सकते हैं।

जब रिश्तों की बात आती है तो बाघ राशि वाले पुरुष अपने पार्टनर से ईर्ष्या और असुरक्षित महसूस करते हैं। यदि इनका पार्टनर किसी ख़ास पद या बड़े लोगों के सम्पर्क में है तो, इनकी असुरक्षा की भावना और भी बढ़ जाती है। यह कदम-कदम पर शक करने लगते हैं।

यह अपनों के लिए जरूरत से ज्यादा सुरक्षात्मक हो सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ स्थितियों में ये लोग झगड़ों में भी शामिल हो सकते हैं। बाघ राशि वाले लोग किसी भी महिला के दिमाग में क्या चल रहा है। इस बात का अंदाजा आसानी से लगा लेते हैं। यह लोग देखने में बहुत आकर्षक और सुंदर होते हैं।

बाघ राशि वाली महिला हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड से अपडेट रहती हैं। यह लोग देखने में काफी आकर्षक होती है। बाघ राशि वाली महिला का स्वभाव बहुत ही जिंदादिल और खुशमिजाज वाला होता हैं। यह महिलाएं बहुत धैर्यवान, दृढ़ निश्चयी और प्रतिभाशाली भी होती हैं। वे किसी भी स्थिति में सफल हो जाती है, क्योंकि इनके पास दृढ़-इच्छाशक्ति होती है।

बाघ राशि वाली महिलाओं के नकारात्मक पहलू की बात करें, तो ये कुछ स्थितियों में कभी बहुत विद्रोही, तो कभी जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो जाती है। यह अपने रिश्तों के प्रति लापरवाह भी हो सकती है। ये महिलाये दो प्रकार से किसी भी चीज पर रिएक्ट करती है। पहला या तो यह किसी भी तरह के नये बदलाव को टाल देती है, या फिर यह किसी भी पुराने तरीकों को छोड़ना पसंद करती हैं। बाघ राशि वाली महिलाएं अपने परिवार को अच्छी तरह से मैनेज करने में काफी सक्षम होती है। ये महिलाएं अपनी जिन्दगी का पूरा आनंद लेना चाहती है। ये महिला उत्साही और खुशमिजाज व्यक्तित्व वाली होती हैं। यह महिलाएं स्वभाव से चंचल होती हैं। इनको बच्चों से प्यार होता है। आपने अक्सर इन्हें बच्चों के साथ खेलते हुए देखा होगा।

बाघ राशि वाली महिलाएं खुद से बेहद प्यार करती है, इसलिए यह लोग दूसरों के प्रति बहुत अधिक मोहित नहीं होती है। यह मजबूत और विचारों वाली होती है। ये महिलाए दिखने में नाजुक और कोमल नजर आती है, लेकिन वे अंदर से शक्तिशाली और प्रभावशाली होती हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में इनकी सोच सिर्फ और सिर्फ अपने तक ही सीमित हो सकती है। अपना फायदा सबसे पहले देखती है। बाघ राशि वाली महिलाएं अपने जीवन में पुरुषों को वश में करना चाहती हैं, पर यह हमेशा अपने रिश्तों के प्रति काफी वफादार होती है।

अपनी लव लाइफ के थोड़ा और करीब जाने के लिए, हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श करें। वो भी 1 रूपये प्रति मिनट की दर से।


कैसा व्यवहार करते है प्यार में बाघ राशि के लोग

लव और रिलेशनशिप में बाघ राशि वाले जातक नेचुरल और रोमांटिक होते हैं। वे बहुत वफादार और अपने पावर के प्रति कमिटेड होते हैं। हालांकि, यह लोग अपने रिश्तों में प्रधानता चाहते हैं। यह लोग स्वाभाविक रूप से नेता होते हैं। यह लोग सिडक्शन के खेल का आनंद लेते हैं। बाघ राशि वाले जातक अपने पार्टनर को अपने सामने सबमिशन करने के लिए बहकाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। यह अपने पार्टनर की प्रशंसा और वफादारी जीतने के लिए किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा और लड़ाई भी कर सकते हैं।

बाघ राशि वाले लोग न केवल दृढ़-इच्छा शक्ति वाले होते हैं, बल्कि प्यार और रिश्तों में ये अपने पार्टनर के साथ बेहद नाजुक और कोमल होते हैं। यह लोग भावुक भी हो सकते हैं।


बंदर राशि वालों के लक्षण

चीनी राशि के अनुसार बंदर राशि वाले जातक बातों के धनी, चतुर और फुर्तीले व्यक्ति होते हैं। यह लोग स्वभाव से बहुत लचीले और आसानी से किसी भी स्थिति से घुल-मिल जाते हैं। यह लोग बहुत सक्रिय व्यक्ति होते हैं। यह बंदर राशि प्रतिभा और दृढ़ता का प्रतीक है। बंदर राशि के तहत पैदा हुए व्यक्ति खुद को आगे बहुत अच्छी तरह से ले जाते हैं और यह काफी लोकप्रिय होते हैं।

जब बंदर राशि वाला पुरुष आपके आसपास होता है, तो कभी भी बोर नहीं हो सकते हैं। इस राशि वालों के अंदर लोगों का मनोरंजन करने की कमाल की खूबी होती है। यह अपने आस पास बहुत ही लोकप्रिय होते हैं। इनको जिन्दगी जो भी देती है, यह उसके लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

यह लोग अपने माहौल में आराम और शांति से रहते हैं। बंदर राशि वाले लोग अपनी जिन्दगी में वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जो वे चाहते हैं। यह लोग स्वभाव से बहुत दृढ़ निश्चयी होते हैं। इस राशि वाले लोग बहुत बुद्धिमान, चतुर और साथ ही कम्युनिकेशन में माहिर होते हैं। इन लोगों का सेन्स बहुत ही कमाल का होता है। यह किसी भी स्थिति को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। उस हिसाब से रिएक्ट करते हैं। इनका दिमाग तेज और सक्रिय होता है। इन लोगों के नकारात्मक पक्ष की बात करें, तो यह लोग सेल्फ सेंटर्ड भी हो सकते हैं।

बंदर राशि वाली महिला देखने में बहुत ही आकर्षक होती है। हालांकि, यह महिला कब क्या कर दें, कह नहीं सकते। कहने का मतलब है है कि ये अप्रत्याशित और मुखर होती है। यह जीवन की हर घटनाओं से अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है। बंदर राशि वाली महिला सभी चीनी राशियों में से सबसे ज्यादा लचीली मानी जाती है।

बन्दर राशि वाली महिला अपनी बुद्धि और अद्वितीय मनोरंजक गुणों से लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। यह लोग प्रतिभाशाली और बहुत ही अनोखे विचारों वाली होती है, वो विचार भले ही थोड़े शरारत भरे हो सकते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है। एक बंदर राशि वाली महिला की यह विशेषता है कि वे अपने पार्टनर को हमेशा जीवन सही निर्णय लेने में मदद करती है, क्योंकि वह हर स्थिति को स्पष्ट रूप से देख और समझ सकती है।

जिन्दगी में खुद को सही तरीके से समझने के लिए अपनी निशुल्क कुंडली अभी प्राप्त करें।


कैसा व्यवहार करते है प्यार में बंदर राशि वाले

बंदर राशि वाले जातक बहुत ही सरल स्वभाव वाले और लचीले होते हैं। किसी भी रोमांटिक रिश्ते में यह लोग अपने पार्टनर को आसानी से आकर्षित करते हैं। यह लोग देखने में भी बहुत खुबसुरत होते हैं। बंदर राशि वाले लोग सादगी में विश्वास करते हैं, और वे ऐसे साथी की तलाश में रहते हैं जो सरल, दयालु और सहज हों। बन्दर राशि वाले लोग कंपलीकेटेड और डिफिकल्ट लोगों से दूर रहते हैं।

बंदर राशि वाले जातक बहुत ही मिलनसार होते हैं। हालांकि, यह लोग काफी दूरदर्शी होते हैं। इस वजह से किसी के साथ लम्बे समय का कमिटमेंट करने से पहले हर पहलू पर अच्छे से विचार करते हैं। यह लोग भविष्य के संबंधों, पारिवारिक मामलों, बच्चों आदि के बारे में अच्छे से सोचेंगे। तभी जाकर हाँ कहेगे। हालांकि इन लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरत से ज्यादा सतर्क न हों। हर चीज के लिए अधिक सतर्कता इनके हितों के लिए लाभ की वजाय हानिकारक हो सकती है।

यह कोई निर्णय तभी लेते हैं जब वे किसी भी चीज से पूरी तरह से आश्वस्त हो जाते हैं। उसके बाद जिन्दगी भर उस चीज के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। यह लोग अपने पार्टनर की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं, और वे अपने पार्टनर की सभी जरूरतों और आवश्यकताओं के प्रति बहुत सतर्क भी हो सकते हैं। बंदर राशि वाले लोग अपने पार्टनर के लिए हमेशा बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं। बदले में, वे सिर्फ अपने पार्टनर से पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता की अपेक्षा करते हैं।


बंदर राशि की पत्नी और बाघ राशि का पति

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर राशि वाली पत्नी और बाघ राशि वाला पति दोनों लोग एक दूसरे से बहुत अलग होते हैं। इन लोगों के गुण बिलकुल एक दुसरे से विपरीत होते हैं। बंदर राशि वाली पत्नी और बाघ राशि वाला पति यह दोनों लोग स्वभाव से बहिर्मुखी और जोश से भरे हुए तो होते हैं, लेकिन यह लोग बहुत घमंडी व्यक्तित्व वाले भी होते हैं। बंदर राशि वाली पत्नी दिमागदार और बहुत आत्मविश्वासी होती है। जिसकी वजह से बाघ राशि वाला पति उस पर किसी भी तरह से हावी नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से वो इनका तिरस्कार करता है।

बंदर राशि वाली पत्नी किसी भी तरह से अपने बाघ राशि वाले पति को उसकी हरकतों के लिए नीचा नहीं दिखाती। जबकि बाघ राशि वाले पति हर समय ध्यान का केंद्र बनना चाहता है, और जब वह स्पॉट लाइट में आ जाता है। तो उसके पास एक ताकत आ जाती है। जब उसकी बंदर राशि वाली पत्नी अपने लिए समानता की मांग करती है, तो वह तुरंत नाराज हो जाता। यह दोनों राशि वाले व्यक्ति वैसे तो बहुत खर्चीले होते हैं, लेकिन पैसों के मामलों में बंदर राशि वाली पत्नी अधिक व्यावहारिक होती है। यह दोनों लोग अपने-अपने तरीके से काफी स्वतंत्र और बहुत बुद्धिमान हैं, पर दोनों के एक रिश्ते के टिकने की संभावना कम है। यह लोग आपस में एक-दूसरे को जिन्दगी में कोई लाभ नहीं दे सकते हैं।


बाघ राशि की पत्नी और बंदर राशि का पति

बाघ राशि वाली पत्नी और बंदर राशि वाले पति का रिश्ता भी बहुत अनुकूल नहीं माना जाता है। हो सकता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश न हों। इन दोनों राशि वाले लोग मजबूत व्यक्तित्व के होते हैं। यह लोग रिश्ते में अपनी – अपनी जगह की मांग करते हैं। एक दुसरे की जिन्दगी में किसी भी तरह की तांक-झाँक बर्दाश्त नहीं कर पाते। इन दोनों का व्यक्तित्व एक दूसरे पर हावी होने वाला है। जिसकी वजह से इनके रिश्तों में हमेशा परेशानी आती है। बाघ राशि वाली पत्नी और बंदर राशि वाले पति दोनों ही अहंकारी और अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। यह लोग किसी भी चीज में सबसे पहले अपना हित और स्वार्थ देखते है। जब बाघ राशि वाली पत्नी को अपने रास्ते नहीं मिलते, तो वे रिश्ते को नर्क बना देती है।

बंदर राशि वाले पति वैसे तो बेहद सहज और लचीले होते हैं, लेकिन इन लोगों के पास अपना काम निकलवाने का कमाल का हुनर होता है। यह लोग एक-दूसरे पर बहुत शक करते हैं। जिसकी वजह से इनका रिश्ता खराब होता है। इस राशि वाले दोनों पत्नी और पति अपने पार्टनर पर वर्चस्व बनाए रखने के लिए एक दुसरे से अधिक मुखर हो जाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप यह दोनों एक दूसरे कंट्रोल करने के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं।

अपनी जिन्दगी को खुलकर जीने में ज्योतिषी भी मदद करता है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।


निष्कर्ष

हमें आशा है की आपको बाघ और बंदर राशि वालों की जोड़ी के बारें में ख़ास बातें, पढकर मजा आया होगा। बाघ और बंदर राशि वालों की जोड़ी को एक परफेक्ट मैच नहीं माना जाता है, लेकिन, कौन कहता है कि प्यार में परफेक्ट होना हमेशा जरूरी है? आखिरकार, यह प्यार है, कोई आर्किटेक्चर प्रोजेक्ट नहीं।