गोमेद रत्न (Garnet Gemstone) से जुड़ी यह जरूरी जानकारी, जो आपको अवश्य पता होनी चाहिए !

रूबी के ही समान दिखने वाला गोमेद रत्न (Garnet Gemstone) अपने आप में ऊर्जा का भंडार माना जाता है और काफी कम कीमत पर बाजार में मिल जाता है। इस रत्न को जुनून, आनंद और क्रिएटिव एनर्जी प्रदान करने वाला माना गया है। इस रत्न को धारण करने से आपके जीवन में दृढ़ इच्छाशक्ति, जीवनशक्ति और ऊर्जा मिलती है। इस सेमीप्रिसियस रत्न को धारण करने वाले में एक अलग ही ऊर्जा, एक अलग ही भावना देखने को मिलती है जिसके जरिए वह जीवन में कामयाबी प्राप्त कर सकता है। गोमेद रत्न खरीदने के लिए यहां क्लिक करें


गोमेद रत्न का परिचय

गोमेद शब्द “ग्रैनेटस” से बना है, जिसका अर्थ है अनाज। यह मालुम गग्रानम, अनार के गहरे लाल बीजों के साथ जुड़ा हुआ है, जो देखने में गोमेद क्रिस्टल्स के रंग, आकार और चमक के समान दिखाई देते हैं।

जहां तक गोमेद रत्न की रासायनिक संरचना का प्रश्न है, यह मैग्नीशियम, एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह-क्रोमियम, टाइटेनियम और मैंगनीज से मिल कर बना होता है, हालांकि स्थान के आधार पर इन सभी यौगिकों का अनुपात भिन्न-भिन्न हो सकता है।

अगर आप भी इस रत्न को पहनने के लाभ के बारें में जानना चाहते हैं जो तैयार रहें। इस ब्लॉग में हम इस सेमीप्रिसियस रत्न की कुछ रोमांचक विशेषताओं के बारे में जानेंगे।


गोमेद बर्थस्टोन की विशेषताएं

गोमेद रत्न आमतौर पर अफ्रीकी देशों में बहुतायत से पाया जाता है। यही से पूरे विश्व को इसकी सप्लाई की जाती है। अफ्रीका के अलावा, यह रत्न ब्राजील, कनाडा, भारत, मेडागास्कर, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ स्थानों पर भी मिलता है। प्रचुरता से उपलब्ध होने के कारण गोमेद रत्न काफी सस्ता है।

गोमेद कई रंगों में पाया जाता है परन्तु इसका सर्वाधिक लोकप्रिय रंग लाल भूरा होता है। इसके अलावा गोमेद सॉफ्ट पिंक, लाल, हरे, चमकीले बैंगनी, बैंगनी, बैंगनी कलर्स के विभिन्न शेड्स, पीले रंग में मिलता है। कुछ जगहों पर काले तथा भूरे रंग के भी गोमेद रत्न मिलते हैं हालांकि अधिकतर लाल रंग का ही पाया जाता है और अधिकांश लोग गोमेद को लाल-भूरे कलर्स के शेड में ही खरीदना पसंद करते हैं। गोमेद रत्न खरीदने के लिए यहां क्लिक करें


गोमेद रत्न धारण करने के फायदे

प्राचीन काल में इस रत्न का प्रयोग बीमारियों के उपचार तथा सजावटी आभूषण बनाने के लिए किया जाता था। पारंपरिक ज्योतिष विज्ञान में भी इस रत्न के कई उपयोग बताए गए हैं। आप भी गोमेद रत्न को धारण कर यहां बताए गए लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।

  1. गोमेद रत्न व्यक्ति की क्रिएटिव एनर्जी और मैनेजमेंट स्किल्स को डवलप करता है।
  2. गोमेद को मानव शरीर में प्लीहा अंग से संबंधित माना गया है। इस प्रकार, यह हमारे परिसंचरण तंत्र को शक्तिशाली बनाता है और हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है।
  3. गोमेद व्यापक रूप से हमारे शरीर की चयापचय प्रणाली को उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है।
  4. यह रीढ़ की हड्डी और कोशिका से संबंधित विकारों का भी उपचार कर सकता है।
  5. यह रक्त, हृदय और फेफड़ों को शुद्ध और सक्रिय करने में मदद करता है।
  6. इस रत्न का उपयोग करके कोई भी डीएनए को पुन: उत्पन्न कर सकता है।
  7. गोमेद रत्न धारण करने से आपको अपार साहस और शक्ति प्राप्त होती है और आप आध्यात्मिक राह पर आगे बढ़ते हैं।
  8. यह आपको भावनात्मक रूप से सक्रिय कर सकता है और आपको आनंद प्रदान करता है।
  9. यह आपकी कामुक इच्छाओं को भी उत्तेजित कर सकता है।
  10. गोमेद आपकी कल्पनाशक्ति और क्रिएटिविटी को बढ़ाता है।
  11.  गोमेद पहनने वाले का स्वास्थ्य सदैव उत्तम रहता है। वह आसानी से बीमारियों से ग्रसित नहीं होता है।

गोमेद रत्न धारण करने से पहले जानने योग्य जरूरी बातें

पश्चिमी ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार गोमेद रत्न उन व्यक्तियों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है जिनका जनवरी माह में जन्म हुआ है। इसलिए, यदि आपका जन्म जनवरी महीने में हुआ है, तो आप इसे धारण कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु आपको कोई भी रत्न या रत्न धारण करने से पहले अपने ज्योतिषियों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। रत्न धारण करने से पूर्व अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण करवाना आवश्यक माना जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि गोमेद को हेसोनाइट या गोमेद के विकल्प के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है कि वैदिक ज्योतिष में हेसोनाइट या गोमेद को राहु ग्रह की अनुकूलता के लिए धारण करने की सलाह दी जाती है। यदि यह रत्न आपके लिए अनुकूल रहता है तो यह आपके जीवन को सुख और समृद्धि से भर देता है। परन्तु यदि गोमेद या हेसोनाइट आपकी जन्मकुंडली के हिसाब से ठीक नहीं है तो आपको इस रत्न को किसी भी रूप में पहनने से बचना चाहिए।

सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी कुंडली का विश्लेषण करें, हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें


संक्षेप में...

गोमेद रत्न को पहनने के अपने आप में कई फायदे होते हैं। विशेषकर, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका जन्म जनवरी माह में हुआ है। गोमेद रत्न आपको लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस रत्न की मजबूती और ताकत के चलते एशियाई जनजातियों द्वारा इसका उपयोग गोलियों के रूप में भी किया जाता था। इनके अलावा, यदि आपका साथी या प्रिय व्यक्ति बीमार है, तो आप उसे गोमेद रत्न पहनने का सुझाव दे सकते हैं। परन्तु, ऐसा करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेना सुनिश्चित करें।

 इसके फायदों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह रत्न जल्द ही आपके रोजमर्रा के गहनों का हिस्सा बन सकता है।