जेड स्टोन (Jade Crystal) होता है बड़ा शक्तिशाली

आप में से कुछ लोगों रत्नों की शक्ति के बारे में पता होगा। वे जानते होंगे कि कैसे क्रिस्टल और रत्नों में शक्तिशाली गुण होते हैं, ये कई समस्याओं को समाधान की शक्ति रखते हैं। जेड स्टोन यानी हरिश्ताम उन पत्थरों में से एक है, जो स्वस्थ होने में, सेहतमंद रहने में मददगार साबित हो  सकता है। ये रत्न ऊर्जा को संतुलित और नियंत्रित करने के लिए पहचाने जाते हैं, इसलिए ये चमत्कारिक पत्थर या रत्न पहनने वाले के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह रत्न हमारे जीवन में सौभाग्य और भाग्य ला सकता है। यह कीमती रत्न आपसे कुछ भी नहीं मांगता है। यदि आप इसका उपयोग करते हैं, तो यह पत्थर आपके जीवन में साहस, प्रेम और खुशी ला सकता है। मूल रूप से, इस रत्न में दो अलग-अलग सिलिकेट मिनिरल्स होते हैं, जो नेफ्राइट और जेडाइट होते हैं। ये क्रिस्टल  गहरे और राजसी हरे रंगों में लोकप्रिय रूप से पाए जाते हैं, इन्हें जेड ग्रीन कहा जाता है। यही कारण है कि जेड ग्रीम कलर के कारण इसे जेड स्टोन कहा जाता है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।  


जेड स्टोन अर्थ और उसका इतिहास

जेड स्टोन एक हरे रंग का रत्न होता है, जो एक सजावटी तौर पर पहचाना जाता है। न्यू जेड को आमतौर पर सर्पेन्टाइन (सर्पीलाकार) के रूप में जाना जाता है। यह ज्ञान, शांति और पवित्रता का प्रतीक है। आप अपने डेटिंग पार्टनर से भाग्य और वांछित प्यार को आकर्षित करने के लिए इसे चुंबक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, यह उसे आसानी से रिझा सकता है। ये सेमी प्रिसियश स्टोन ज्यादातर गहरे और चटक रंगों में पाए जाते हैं।  लेकिन, उनमें से कुछ लाल, बैंगनी, काले, नीले, पीले, नारंगी, गुलाबी और सफेद रंग में हो सकते हैं।

पुराने समय में पूर्वी सभ्यता में जेड पत्थर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था। विशेष रूप से चीन में यह रत्न वास्तव में श्रद्धा का प्रतीक और और प्रसिद्ध था। कुछ चीनी किवदंतियों की मानें तो जेड स्टोन का उपयोग करने का बहुत महत्व हैै। इस आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के बाद में इस पत्थर को गहनों और आभूषणों से जोड़ा गया। इस पत्थर के गहन विश्लेषण से पता चला कि यह जेड स्टोन चीन ही नहीं दुनिया के विभिन्न भागों में बेहद लोकप्रिय था।

पुराने समय में स्पेन के लोगों ने मूत्राशय और गुर्दे की बीमारियों को ठीक करने के लिए जेड क्रिस्टल का इस्तेमाल किया करते थे। उनका मानना था कि यह शरीर के अंगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके बाद में उन्होंने इसका नाम ‘पिदरा दे इजदा रखा, जो कि कमर पर लगाने वाले पत्थर का नाम है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के आदिवासी अपने मुखौटों में जेड स्टोन्स लगाते थे। उनका मानना था कि इसमें रहस्यमय शक्तियां हैं, इसलिए वे देवताओं का आह्वान करते हुए उन्हें जल चढ़ाते हैं।

क्या आप रत्नों के बारे में जानते हैं, आइए जानते हैं उनके प्रभाव के बारे में ?


जेड स्टोन के लाभ

विज्ञान के कुछ सिद्धांत हमें जेड स्टोन के फायदों को समझने में मदद करते हैं। ये सिद्धान्त कहते हैं कि इस क्रिस्टल से प्राप्त लाभों को प्लेसबो प्रभाव नाम से जाना जा सकता है। विज्ञान के सिद्धान्त लोगों को ज्यादा प्रभावी नहीं लगे। उनके अनुसार इस रत्न में जादुई उपचार की शक्तियां होती हैं और इससे कोई नुकसान होने की संभावना न के बराबर होती है। नीचे जेड स्टोन पहनने के उल्लेखनीय लाभ दिए गए हैं।

  • जेड स्टोन किसी व्यक्ति के जीवन में भाग्य को आकर्षित कर सकता है। इसलिए लोग इसे ‘लक स्टोन या ‘हैप्पीनेस स्टोन’ कहते थे।
  • लेमन और ब्लू रंगों में जेड पत्थर प्राकृतिक उपचारक के तौर पर काम में लिए जाते  हैं। यह आपके जीवन के कठिन दौर में शांति और सुकुन ला सकता है।
  • यह स्टोन किडनी, ब्लैडर, तिल्ली और कंकाल प्रणाली जैसे कई अंगों की स्थिति और बीमारी को ठीक कर सकता है।
  • कोई अपने पार्टनर के साथ सुखी और स्वस्थ संबंध बना सकता है।
  • इसमें आपको परिपक्वता देने और ताजा ऊर्जा से भरपूर करने की क्षमता होती है।
  • ऐसा कहा जाता है कि यह रिश्तों में ईमानदारी को बढ़ावा देता है और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता है।

जेड स्टोन के अन्य उपयोग

नीचे जेड रत्न के कई उपयोग हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।

  • जेड स्टोन को धन, अच्छा भाग्य और कल्याण  लाने के लिए अपने घर या कार्यस्थल के दक्षिण-पूर्व कोने में रखा जाना चाहिए।
  • यह आपको पैसा कमाने के लिए एक आशावादी दृष्टिकोण विकसित करने में मदद कर सकता है, इसलिए इसका उपयोग प्रोफेशनल वर्कर्स को करना चाहिए। इसे पहनकर वे अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच सकते हैं।
  • जेड स्टोन एक ताबीज की तरह काम करता है, इसलिए आपको कोई भी वित्तीय लेनदेन करने से पहले इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जब काम पर फोकस और पारदर्शिता लाने की बात आती है तो यह रत्न भी सहायक होता है।
  • यह आपकी मानसिक स्थिति को मजबूत करता है ताकी आप बेहतर निर्णय ले सकें। फैसला लेने की क्षमता का विकास हो सके।
  • व्यवसाय से जुड़े किसी भी सौदे या मामले को शुरू करने से पहले लोग जेड स्टोन से मेडिटेशन करते हैं। यह उनकी एकाग्रता को बढ़ाता है।
  • जेड क्रिस्टल के आभूषण पहनना फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • यदि हमारा हृदय चक्र असंतुलित रहता है, तो हम दूसरों के साथ सही व्यवहार करने में हमें परेशानी सी महसूस होती है। ऐसे में जेड स्टोन का उपयोग करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
  • जेड स्टोन में तरंगें या वाइब्रेशंस होती हैं, जो हृदय में मौजूद रुकावटों को स्थानांतरित कर सकते हैं। ये  हृदय चक्र के माध्यम से ऊर्जा के एक बहुत ही स्वस्थ प्रवाह को बढ़ावा दे सकते हैं और इसे शुद्ध कर सकते हैं।

2021 में अपने स्वास्थ्य की संभावनाओं के बारे में जानें, अपनी निशुल्क जन्मपत्री देखें


समापन

आखिर में इस खास लेख में हमने पाया है कि  जेड स्टोन कई मायनों में प्रभावी और असरदार होता है। इसमें वह ताकत है जो स्टील की तुलना से भी कहीं अधिक हो सकती है। इसलिए हम अनुमान लगाते हैं कि प्राचीन सभ्यताओं ने इसका इस्तेमाल किया था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सबसे कठिन और अद्भुत खनिजों में से एक है। लेकिन इस रत्न का इस्तेमाल करने से पहले आप यह तय कर लें कि आपके पास कोई अनुभवी ज्योतिषी हों, जिनसे राय लेकर आप इसका इस्तेमाल कर सकें। इस लेख को खत्म करने का समय अब आ गया है, उम्मीद है कि इस स्टोन से जुड़ी जो जानकारी हमने आपको दी है, आप उसका खयाल जरूर रखेंगे।