कैट्स आई यानी लहसुनिया रत्न के ज्योतिषीय लाभ


लहसुनिया रत्न का परिचय

लहसुनिया रत्न जिसे कि अंग्रेजी में कैट्स आई स्टोन के नाम से भी जानते हैं, यह एक बहुत ही मूल्यवान रत्न है। बिल्ली की आंखों की तरह दिखने से इसका नाम कैट्स आई स्टोन भी पड़ा है। इस रत्न की यह खासियत है कि एक निश्चित सीमा के भीतर यह असाधारण शक्ति, गर्माहट और ऊर्जा का एहसास कराता है। बाकी जो आकर्षक रत्न या फिर हीरे मौजूद हैं, इनसे तुलना की जाए तो यह असाधारण तरीके से उनसे भिन्न है। जिस दिन से इसे पहना जाए, उसी दिन से इसके फायदों का एहसास होना शुरू हो जाता है। संस्कृत भाषा में इसे बालसूर्य और विदुर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, हिंदी और उर्दू भाषा में इसे लेहसुनिया या लहसुनिया कहा जाता है। इस मूल्यवान पत्थर के विशेषज्ञ यह बताते हैं कि जो लोग इस रत्न को धारण करते हैं, उनकी प्रतिबद्धता के साथ उनकी बुद्धिमता में भी बढ़ोतरी होती है। साथ ही किसी भी चीज को ढूंढने की उनकी क्षमता में भी सुधार आता है।

कैट्स आई दरअसल केतु ग्रह का रत्न है। बिल्कुल राहु की तरह केतु के विनाशकारी प्रभाव को यह मिटाने का काम करता है। ज्योतिषी बताते हैं कि इस रत्न को यदि धारण किया जाए तो किसी की भी जिंदगी फलने-फूलने लगती है। यह एक अशांत रत्न है, जो अपने अंदर से प्रकाश को नहीं गुजरने देता है। लहसुनिया रत्न केतु के सकारात्मक प्रभाव पर अपना असर डालता है। आमतौर पर कन्या, वृश्चिक, मकर, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के साथ इस रत्न की अच्छी जमती है। फिर भी बिना किसी ज्योतिष से चर्चा किए आपको इस रत्न को धारण नहीं करना चाहिए।


क्या केतु के लिए रत्न अच्छा है?

केतु को चंद्रमा का दक्षिणी छोर माना गया है। यह एक छाया ग्रह है, जो कि नाग के शरीर के रूप में भी जाना जाता है। यह उन सभी चीजों के महत्व को बताता है, जिन्हें अपनी पिछली जिंदगी में आपने प्रभावी तरीके से हासिल किया है। साथ ही उन चीजों से आपको इसमें जोड़ नहीं दिया जाता है। एक अलौकिक और अभौतिक अंतर्ज्ञान की अनुभूति आपको इससे होती है। सामान्य लालसा से यह आपको पृथक होने में मदद करता है। इस तरह से इसका अर्थ अलग रहने वाला, ध्यान से आचरण करने वाला और गोपनीयता बरतने वाले होता है।

भय या फिर भ्रम पैदा करने के लिए सामान्य तौर पर केतु को जिम्मेवार माना जाता है। ज्योतिष के अलग-अलग स्थानों में इसके अलग-अलग परिणाम होते हैं। आपकी कुंडली में यदि केतु अनुकूल रूप से बैठा हुआ है, तो आपके जीवन में जितनी भी बाधाएं आती हैं, उन्हें दूर करने में यह मददगार होता है। धर्म का अनुपालन करने के लिए यह आपको प्रेरित करता है। वहीं, यदि यह प्रतिकूल रूप में आपकी कुंडली में बैठा होता है तो आपके स्वास्थ्य से जुड़ीं समस्याएं यह लेकर आता है। यह संक्रमण का कारण बनता है। आपकी जिंदगी में दुख लेकर आता है। यही वजह है कि कैट्स आई रत्न को धारण करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। राहु या केतु दशा की अवधि जो लोग झेलते हैं, इस रत्न को धारण करने से इसके बुरे प्रभाव से वे कम प्रभावित होते हैं। साथ ही कई अन्य प्रकार से भी यह उपयोगी होता है। तो आइए जानते हैं लहसुनिया रत्न और इसके फायदों के बारे में।


लहसुनिया रत्न के ज्योतिषीय लाभ

बिल्ली की आंखों से इस रत्न की खासी समानता होती है। यही वजह है कि इस रत्न का नाम कैट्स आई रत्न रखा गया है। रत्न की यह खासियत होती है कि किसी की जिंदगी में यह सुधार लाने की ताकत रखता है। यह न केवल किसी व्यक्ति के दिमाग में अभूतपूर्व बदलाव करता है, बल्कि उसकी अंतर्दृष्टि को भी और बेहतर बना देता है। इसमें एक कमाल की ताकत होती है, जिसकी उपस्थिति की वजह से हमारी परेशानियों के दिन लदने शुरू हो जाते हैं। लहसुनिया एक केतु ग्रह का रत्न है। हमारे जीवन पर जो छाया ग्रहों का हानिकारक प्रभाव होता है, उसे समाप्त करने की इसमें क्षमता होती है।

लहसुनिया रत्न की यह खासियत है कि इसमें बहुत सी रहस्यमय शक्तियां छिपी हुई हैं। यह न केवल जीवन में शांति लाता है, बल्कि सद्भाव वाला माहौल भी बनाकर एक अच्छी जिंदगी जीने में आपकी मदद कर सकता है। किसी व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक असंतुलन को बनाने में और उसकी आर्थिक दशा को सुधारने में भी यह सहायक होता है। जिंदगी की प्रतिकूलताओं को यह धीरे-धीरे दूर करता जाता है और जिंदगी को सरल बना देता है। अंगूठी या फिर पेंडेंट के रूप में इस रत्न को पहन लेने से शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यहां तक कि कई वंशानुगत बीमारियों में भी राहत मिलने लगती है। क्रिस्टल ज्योतिष के मुताबिक कैट्स आई रत्न उन व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है, जो राहु या केतु की दशा से गुजर रहे हैं।


लहसुनिया रत्न के कुछ अन्य लाभ

लहसुनिया यानी कि कैट्स आई रत्न पाने के अन्य लाभ निम्नवत हैं:-

आध्यात्मिक ज्ञान पाने में सहायक

केतु की वजह से जीवन में दुर्भाग्य आ जाता है। इससे हमेशा दर्द बना रहता है। निराशा और तनाव का वातावरण बन जाता है। ऐसे में कैट्स आई रत्न पहनने से स्थिति में सुधार होने लगता है। यह सद्भाव और सौहार्द लेकर आता है। किसी भी व्यक्ति को यह सांसारिक संबंधों को तोड़ने के लिए प्रेरित करता है और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद करता है। केतु का प्रभाव इतना गहन होता है कि यह किसी की प्रगति में काफी मदद करता है। खासकर यदि वह व्यक्ति एक प्रचारक के रूप में या फिर खोजकर्ता के रूप में निकल चुका है, तो उसे इससे काफी मदद मिलती है।

यात्रा के लिए उपयोगी

क्रिसोबैरल या फिर कैट्स आई रत्न खासकर उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है, जो परिकल्पना, सट्टेबाजी और शेयर विनिमय जैसे मामलों से जुड़े हुए हैं। रोमांच पसंद करने वालों और यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह रत्न बड़ा ही लाभकारी होता है।

तनाव को करता है दूर

लहसुनिया रत्न की यह खासियत है कि आपकी मानसिक समस्याओं को यह दूर करता है। आपके दिमाग को यह शांति प्रदान करता है। तनाव और घबराहट में बहुत राहत प्रदान करता है। जो लोग इसे धारण करते हैं, वे आश्वस्त हो जाते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण चीजें जिंदगी से कम होने लगती हैं। इससे जिंदगी में आशा का संचार हो जाता है।

चिकित्सा में मदद

लहसुनिया यानी कि कैट्स आई रत्न धारण कर लेने से किसी भी व्यक्ति की जिंदगी से बीमारियां दूर होने लगती हैं। उनकी जीवनशैली पहले से बेहतर हो जाती है। पैसों का दुरुपयोग नहीं होता है। मनहूसियत जिंदगी से दूर हो जाती है। खोई हुई समृद्धि भी वापस मिलने लगती है। कोई दुर्भावना भी यदि रख रहा हो तो उसके खिलाफ भी यह शक्ति काम करती है। यहां तक कि भूख न लगने जैसी स्थिति में भी इस रत्न को धारण करने से सुधार आता है।

सौभाग्य की रक्षा

लहसुनिया रत्न धारण कर लेने से जिंदगी से दुर्भाग्य का बाहर निकलना शुरू हो जाता है। कठिन भाग्य के असर से भी यह रत्न काफी हद तक बचाता है।

धन और समृद्धि लाने वाला

कैट्स आई रत्न पहन लेने से जिंदगी में संपन्नता आ जाती है। सुख-समृद्धि के द्वार खुलने लगते हैं। विशेषकर जो धन कभी खो गया था, एक बार फिर से उसकी प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। कोई व्यवसाय यदि बंद पड़ा हुआ है, तो उसके भी पुनर्जीवित होने की संभावना बढ़ जाती है।

याददाश्त में बढ़ोतरी

लहसुनिया रत्न पहनने वालों की स्मृति तीक्ष्ण होती चली जाती है। उनकी याददाश्त बेहतर होने के साथ ही उनकी एकाग्रता में भी अभूतपूर्व सुधार आने लगता है।

ग्रहों के बुरे प्रभावों को दूर करने वाला

ज्योतिष के मुताबिक केतु की दशा सबसे लंबी दशाओं में से एक होती है और इसके प्रभाव की वजह से कोई भी गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकता है। यह बीमारी लंबे अरसे तक चल सकती है। ऐसे में यदि कैट्स आई रत्न को धारण कर लिया जाए, तो ऐसे में ग्रहों के अशुभ प्रभाव समाप्त होने लगते हैं।

भय और निराशावाद का खात्मा

लहसुनिया रत्न धारण कर लेने से जिंदगी से भय और निराशा का माहौल कम होने लगता है। इससे उस व्यक्ति को जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। वह सामान्य रूप से सकारात्मकता से भरी जिंदगी इसके बाद नियमित तौर पर जी पाता है।

सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी

कैट्स आई रत्न धारण कर लेने के बाद दिमाग की स्थिति तो बेहतर होती ही है, साथ में अंतर्दृष्टि भी सुधर जाती है। अविष्कार करने की भावना आती है। सीखने की क्षमता भी पहले से बढ़ जाती है। लहसुनिया रत्न धारण करने से पहले हालांकि पारिवारिक ज्योतिष से संपर्क कर लेना बहुत ही जरूरी होता है, ताकि आप अपनी कुंडली में केतु के स्थान के मुताबिक इसके फायदों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।


कैट्स आई रत्न धारण करने के चरण

लहसुनिया यानी कि कैट्स आई रत्न को यदि आप सही तरीके से पहनते हैं, तो इस रत्न से आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं।

 

  • इस रत्न को धारण करने से पहले आपको किसी जानकार ज्योतिष से संपर्क कर लेना चाहिए, ताकि वे आपको इस रत्न के माध्यम से अधिकाधिक लाभ दिलाने में मदद कर सकें। साथ ही यह जांच भी कर सकें कि यह मूल रत्न है भी या नहीं।
  •  इसके बाद मंगलवार की सुबह आप इस रत्न को धारण करने की शुरुआत कर सकते हैं।
  • रात को सोने के वक्त आपको ऐसे अंगूठी (रत्न) को निकालकर शहद मिले हुए दूध में 10 से 20 मिनट के लिए रख देना चाहिए।
  • इस रत्न को उंगली में अंगूठी के रूप में पहना जाता है।
  • इस रत्न का वजन लगभग 3 से 6 कैरेट होता है और चांदी की अंगूठी के अंदर इसे सबसे अच्छी तरह से इस्तेमाल में लाया जाता है।

अंत में...

लहसुनिया यानी कि कैट्स आई रत्न यानी के फायदे के बारे में हमने यहां जान लिया है। हमने यह भी जाना है कि अदृश्य ग्रहों के अशुभ प्रभावों से निपटने में यह किस तरह से उपयोगी है। फिर भी जब आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए या तो किसी विश्वसनीय स्टोर पर जाएं या सीधे हमसे संपर्क करें। इसके अलावा कैट्स आई रत्न पाने के लिए अपने ग्रहों की स्थिति के बारे में लोगों को पता होना चाहिए।