जानें भाग्यांक 5 वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व

जानें भाग्यांक 5 वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व

भाग्यांक 5: अंक ज्योतिष का सबसे भाग्यशाली अंक

भाग्यांक 5, अंक ज्योतिष में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला अंक है। यह अंक, एक व नौ के ठीक बीच में आता है। इसे मध्य की राशि या अंक कहा जाता है। यह भाग्यशाली अंक माना जाता है।

भाग्यांक 5 पर बुध की दृष्टि मजबूत हो जाती है, तो यह जातकों को अत्यधिक लाभ प्रदान करता है। पांच भाग्यांक वाले लोग साहसी होते हैं और ये लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। वे काफी उत्साहित होते हैं। नई संस्कृतियों को जानना और नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। ये लोग बेहद जिज्ञासु होते हैं। ये विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी निभाना पसंद करते हैं। ये रोमांचक जीवन जीना पसंद करते हैं और जीवन में हमेशा कुछ नया तलाश करते रहते हैं।


अंक ज्योतिष से जुड़े रोचक तथ्य

ऐसा माना जाता है कि यह एक प्राचीन दार्शनिक पाइथागोरस हुआ करते थे, जिन्होंने लगभग 2,500 साल पहले अंक शास्त्र की अवधारणा का आविष्कार किया था। आप चकित होंगे कि ज्यामिति का अंक ज्योतिष से कैसे संबंध हो सकता है। पाइथागोरस के चतुर दिमाग उनकी क्षमता को विस्तार दिया। वे गणित व अध्यात्मिक भावनाओं को एक साथ ले आए। उनका मानना था कि इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे संख्याओं के माध्यम से समझाया नहीं जा सकता।

उन्होंने अंकों के पीछे छिपे आध्यात्मिक अर्थ होने की बात का पुरजोर समर्थन किया और उसे समझाने के लिए गणित का उपयोग किया।

अगर आपका भाग्यांक 5 है, तो किस राशि के जातक के साथ अनुकूल रहेंगे जानिए अपनी अनुकूलता एकदम फ्री…


भाग्यांक 5: एक जादुई नम्बर, अनोखा आकर्षण

अंक ज्योतिष की मानें तो भाग्यांक 5 का अपना अनूठा आकर्षण है, जो जातकों को बाकी लोगों से अलग बनाता है। जिस तरह एक चुम्बक लोहे को अपनी तरफ आकर्षित करता है, उसी तरह इन लोगों के व्यक्तित्व का आकर्षण दूसरे लोगों को अपनी तरफ खींचता है। ये बिना किसी को ठेस पहुंचाएं अपनी बात को आसानी से कह देते हैं। इनके काम करने के अपने तरीके होते हैं, ये अपनी तरह से काम को आगे बढ़ाते हैं। आपका चुंबकीय व्यक्तित्व आपके संबंधों को प्रभावित नहीं करता है, आपके संबंध लंबे समय तक चल सकते हैं।


भाग्यांक 5: गजब का आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कान

भाग्यांक 5 के लोग सबसे अलग होते हैं। ये न केवल पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं बल्कि करिश्माई व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आप आत्मविश्वासी हैं और खतरे का डटकर मुकाबला करते हैं। ज्ञान पाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, सहज होते हैं। इनके पास एक अद्भुत योग्यता होती है, कि ये अपने नए तरीकों से काम करना पसंद करते हैं। आप अपने जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह सजग होते हैं, समय और जरूरत के मुताबिक उन्हें पूरा कर देते हैं।

इस भाग्यांक से जुड़े जातक तेज-तर्रार होते हैं, पैसा कमाने के मामले में बहुत ही तेज होते हैं। आप अगर मिट्टी को छू लेते हैं तो सोना बना देते हैं। हर काम को सफलता से पूरा करने का हुनर रखते हैं। आप किसी भी हालात में हिम्मत नहीं ख्रोते हैं। असफलता के बाद भी आगे बढऩे का हौंसला रखते हैं। आप अपने शरीर पर कम ध्यान देते हैं। आप अपनी चतुराई का उपयोग हर समस्या के समाधान के लिए करते हैं।

किसी भी तरह की समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से बात कर पाएं समाधान,पहला कॉल फ्री…


भाग्यांक 5: भारी पड़ सकती है जोड़-तोड़ की आदत

दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है। हर इंसान में किसी तरह की, कोई न कोई कमी जरूर होती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती है। यदि आप भाग्यांक 5 के साथ पैदा हुए हैं, तो आपके पास धीरज की कमी है, आप अधीर हो जाते हैं, आपको इस स्थिति पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आप आसानी से चिड़चिड़े हो जाते हैं। आप पर भावनाएं हावी रहती हैं, ऐसे में आप एक ही व्यक्ति पर टिके रहने में मुश्किल महसूस करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने साथी को बदलते रहना पसंद करते हैं। इसका आशय यह है कि आपको एक साथी के साथ सेटल होने में समय लगता है। आपके साथ ताकत और कमजोरी साथ-साथ चलती है। इनका संतुलन बिगडऩा आपके लिए परेशानी पैदा कर देता है। आपको अपने मन पर नियंत्रण करना सीखना होगा। नहीं तो नकारात्मकता आप पर पूरी तरह हावी हो सकती है।

वैवाहिक जीवन में भाग्यांक 5 क्या आपका साथ रहा है अभी अपनी कुंडली का मिलान कीजिए…


भाग्यांक 5: प्यार को लेकर होते हैं वफादार

भाग्यांक 5 वाले व्यक्तियों के पास वो आंखें है, जिनसे वे दुनिया की सुंदरता देख सकते हैं। ये प्यार, कामुकता, सेक्स और खाना आदि की तलाश में लगे रहते हैं। भाग्यांक 5 वाले लोग जीवन का भरपूर आनंद लेना पसंद करते हैं। जब रिश्तों की बात आती है, तो आप सबसे वफादार और तेज तर्रार साथी साबित होते हैं। आप जल्दबाजी में लगे रहते हैं, ऐसे में कई बार आपको अपने काम के लिए पछताना पड़ सकता है। एक ऊर्जावान और बहिर्मुखी व्यक्तित्व होने के बावजूद आप लोगों को अपने साथ जोड़े रखते हैं।

अपनी वार्षिक रिपोर्ट के आधार परजानिए कैसा होगा आपका आने वाला साल…


भाग्यांक 5: अंक तीन हो सकता है बेस्ट पार्टनर

आपका व्यक्तित्व और स्वतंत्र प्रवृति आपको सबसे अलग बनाती है। आप ऐसे साथी में तलाश में रहते हैं जो आपके जैसा ही हो, बिल्कुल सहज हो। ऐसे में भाग्यांक 3 के जातकों से बेहतर भाग्यांक 5 के व्यक्ति के लिए कोई दूसरा पार्टनर नहीं हो सकता है। उनका खुशमिजाज व्यक्तित्व आपके सभी डर दूर कर देगा। अगर आप अपने मन के डर को दूर कर देते हैं तो भाग्यांक एक और साथ के जातक के साथ भी आपके संबंध बेहतर बन सकते हैं। इन दोनों में ही ऊर्जा आपकी तरह ही होती है। भाग्यांक एक के लोग अच्छे लोग होते हैं, वे अपना लक्ष्य हासिल करने तक आराम नहीं करते हैं। वहीं भाग्यांक 7 वाले लोग एक ईमानदार व्यक्तित्व और दार्शनिक विचारों वाले होते हैं। ये आत्मनिरीक्षण दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।


भाग्यांक 5: कॅरियर में अगर डर गए तो

भाग्यांक 5 के जातकों के कॅरियर के बारे में बात करें तो इस मामले में आपका डर कॅरियर व जीवन में अस्थिरता पैदा कर सकता है। आपकी ऊर्जा और उत्साह आपको एक नौकरी पर नहीं टिकने देता है। आपकी महती महत्वाकांक्षा आपको एक काम पूरा नहीं करने देती और दूसरी तरफ आगे बढ़ा देती हैं। आप में शब्दों के साथ खेलने की अनूठी प्रतिभा होती है। आप संवाद के क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।

भाग्यांक 5 के लोग उत्साही, ऊर्जावान और धन-प्रेमी होते हैं। इस प्रकार कमीशन से जुड़ी नौकरियों में अच्छा कर सकते हैं। जाने माने दलाल और एजेंट बन सकते हैं। वे एक ट्रैवल एजेंट के रूप में भी अच्छा नाम कमा सकते हैं। किसी व्यवसाय को बदलने की बजाय व्यवसाय में नए विचारों व नवाचारों को शामिल करना चाहिए। वे अच्छे राजदूत, खगोल विज्ञान विशेषज्ञ बन सकते हैं।


अंक 5: अंक ज्योतिष खोल सकता है जीवन के कई राज

अपने जीवन के लिए सही दिशा तलाशने के लिए अंक ज्योतिष सबसे सही तरीका है। अंक ज्योतिष हमारे जीवन के कई राज खोल सकता है। भविष्य को लेकर हमारी राह प्रशस्त कर सकता है। इसके लिए हमें सबसे पहले अपना भाग्यशाली अंक या अपने भाग्य का अंक जानना होगा। उसे पता लगाने के बाद ही हम कुछ सही स्थिति को पहचान सकते हैं। भाग्यांक को जानना अधिक मुश्किल नहीं है। अपने जन्म की तारीफ की मदद से यह जाना जा सकता है। इसकी एक विधि होती है, जिसमें जन्मतिथि में शामिल अंकों जोड़ा जाता है। अंत में आना वाला इकाई अंक ही हमारा भाग्यांक होता है।

मान लीजिए कि आपकी जन्मतिथि 4-6-1975 है। इसमें माह 6, है, जो 6 रहेगा। जन्म तिथि, 4 यानी अंक-4 ही रहेगा। वहीं अंत में, साल 1975 को 1+9+7+5=22 कर दिया गया जो आगे 2+2=4 हो जाएगा।

अंत में हम सभी परिणामों को जोड़ लेंगे एकल संख्या 6+4+4=14 है। अंत में, हम 1+4 जोड़ते हैं और भाग्यांक 5 आता है।


भाग्यांक 5: लकी कलर, जो चमकाएगा किस्मत

भाग्यशाली 5 के लिए ग्रे और गोल्डन कलर बहुत लकी माना जाता है। वहीं आपको काला, कॉफी ब्राउन और सभी गहरे रंगों से बचना चाहिए। हरा रंग भी आपके भाग्य के लिए अच्छा नहीं है।


भाग्यांक 5 से जुड़ी हस्तियां

  • एंजेलिना जोली,
  • बेयोंसे नोलेस,
  • आमिर खान,
  • दीपिका पादुकोण

अंत में

भाग्यांक 5 आजादी और बदलाव का प्रतीक होता है। वे आजाद ख्यालों के होते हैं। ये रोमांच पसंद होते हैं। बेचैन स्वभाव को होते हैं और और जीवन में लगातार बदलाव और विविधता की तलाश में रहते हैं। वे अपने जीवन में उत्साह की तलाश करते हैं।