अंक ज्योतिष में जीवन अंक हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाता है?

अंक ज्योतिष में जीवन अंक हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाता है?

जीवन अंक क्या है, इसका पता कैसे लगाएं ?

भाग्यांक या जीवन अंक, ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण अंक की तरह होता है। यह अंक हमारे व्यक्तित्व से जुड़ी बातों को बताता है। अंक ज्योतिष मानती है कि ये अंक भूत और भविष्य काल के कई रहस्यों को अपने में समेटे हुए होते हैं। इन अंकों को समझकर कई रहस्यों को सुलझाया जा सकता है।

ये अंक हमें अपने आसपास की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अंक ज्योतिष किसी भी प्रकार से सीमित नहीं है, इसके अंकों में इसके ज्ञान में असीम शक्ति होती है। अंक ज्योतिष की मदद से हम अपने अंदर की भावनाओं को, अपने अंदर की दुनिया को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

यह माना जाता है कि अंक ज्योतिष में एक अंक हमारे बारे में बहुत कुछ बता सकता है। हमारे जीवन से जुड़े जीवन मूल्यों और हमें आने वाले समय में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, यह सब बातें अंक ज्योतिष की मदद से जानी जा सकती हैं।

अभी अपनी ऑनलाइन निःशुल्क जन्मपत्री डाउनलोड करें और अपने भविष्य की योजना स्मार्ट तरीके से बनाएं!


बहुत आसान है अपना भाग्यांक जानना

भाग्यांक जानना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि पता होनी चाहिए। जन्मतिथि के अलग-अलग भागों को तब तक जोडऩा है, जब तक इकाई की संख्या न मिल जाए।
उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 12- 07-1986 को हुआ है, तो पहले आपको तीन दिनों, (दिनांक), (महीना), (वर्ष) का एक अलग मान निकालना होगा।
– दिनांक: (12) (1+2=3)
– महीना: (07), एक महीने में कोई बदलाव नहीं क्योंकि यह पहले से ही एक अंक है।
– वर्ष: (1986)- (1+9+8+6=24) 2+4=6)

अब इन तीनों इकाइयों को आपस में जोड़ते हैंं। यानी 3+7+6=16। इसके बाद 1+6=7 जोड़ेंगे तो उत्तर 7 आएगा, यह आपका भाग्यांक होता है।

अंक ज्योतिष के जानकारी अंकों को राशियों के समान मानते हैं।

जीवन पथ संख्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी हमारे अंक ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श लें।


कौन सा अंक क्या बताता है आपके बारे में

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 1

अंक एक एकता का प्रतीक है। इस अंक के लोग पैदाइश लीडर होते हैं। महत्वाकांक्षी और आमतौर पर सफल भी होते हैं। ऐसे लोग आकर्षक, ऊर्जावान, कूटनीतिक होते हैं। लोग इनके आस पास रहना पसंद करते हैं।

जीवन पथ संख्या 1 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 2

अंक दो के लोग लोग स्वभाव से दयालु, देखभाल करने वाले और सहानुभूति रखने वाले होते हैं। आम तौर पर ये लोग कलात्मक होते हैं। इनमें तनावपूर्ण स्थितियों को कम करने का कौशल होता है, उन्हें कला महान कूटनीतिक बनाती है। उनकी अत्यधिक संवेदनशीलता, झगड़े दूर रहना और व्यक्तिगत संबंधों को सहेजने की प्राथमिकता रहती है। ये कभी अपनी तारीफ या पैरवी नहीं करते हैं। लोग भले ही इनकी तारीफ करते हैं।

जीवन पथ संख्या 2 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 3

अंक तीन के लोग आकर्षण का केंद्र बनना पसंद करते हैं। उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर करने में किसी तरह की कोई खास परेशानी भी नहीं होती है। वे अचानक बच्चों की तरह व्यवहार करने लगते हैं, वे जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं। अंक तीन के लोग अपनी मनमर्जी, स्वतंत्रता, बड़ी योजनाओं को छोड़ने आदि के लिए जाने जाते हैं। भाग्यांक 3 में एकाग्रता और प्रतिबद्धता की कमी होती है। उन्हें इस बात की चिंता ज्यादा होती है कि दूसरे लोग उन्हें किस तरह देखते हैं।

जीवन पथ संख्या 3 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 4

भाग्यांक 4 का व्यक्ति, एक भरोसेमंद इंसान होता है। ये हमेशा एक अच्छा दोस्त और सहकर्मी बनाता है। लोग जब इनसे मिलते हैं तो कई उम्मीदें कर बैठते हैं। ये लोग हमेशा नियमों व कानून के हिसाब से ही चलते हैं, नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं। जो लोग अपने लिए अलग नियम बनाते हैं, अलग लीक पर चलते हैं, वे अंक चार वालों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।

जीवन पथ संख्या 4 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 5

भाग्यांक 5 के व्यक्ति बौद्धिक और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं, जो उन्हें उत्कृष्ट पत्रकार और शिक्षक बनने के सारे गुण होते हैं। एक बच्चे के तरह बड़ी सहजता से चीजों को सीखते हैं, अपनी संवाद पटुता और कौशल से सफलता अर्जित करते हैँ। ये अपने शौक पूरे करने में कोई कमी नहीं रहने देते। शॉपिंग या पार्टी करना इन्हें पसंद आता है। रिश्तों के मामले में ये साये की तरह रहते हैं।

जीवन पथ संख्या 5 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 6

अंक छह के व्यक्ति वक्ता या सामाजिक कार्यकर्ता हो सकते हैं। वे अपनी जिज्ञासा और भावनाओं के कारण जाने माने वकील, वक्ता और चिकित्सक बनते हैं। जब खुद की देखभाल की बात आती है तो अंक छह के लोग संघर्षरत रह सकते हैं। छक्के निरंतरता के साथ संघर्ष कर सकते है।

जीवन पथ संख्या 6 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 7

भाग्यांक 7 मन की दुनिया के लिए सबसे बेहतरीन अंक है। ये अत्यधिक कल्पनाशील होते हैं हैं और उनमें एक जीवंत कल्पना समाहित रहती है। वे खुद को हमेशा के लिए व्यस्त रख सकते हैं और शायद ही कभी ऊबते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व के लोग आम तौर पर अंतर्मुखी होते हैं, ये दूसरों के साथ संवाद स्थापित करने या बातचीत करने में मुश्किल महसूस करते हैं। ये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आराम नहीं कर पाते, इन्हें समय मुश्किल से मिल पाता है।

जीवन पथ संख्या 7 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 8

भाग्यांक 8 वाले लोग पैसे के मामले में भाग्यशाली होते हैं। ये अपने ज्ञान के साथ ही धन कमाने में सफल होते हैँ। वे महत्वाकांक्षी होते हैं। आत्मनिर्भरता और आराम हासिल करने के लिए ये आवश्यक प्रयास करने को तैयार रहते हैं। इसके अलावा, अपने वित्तीय कौशल होने के बावजूद ये धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। ये बहुत ही मेहनती होते हैँ।

जीवन पथ संख्या 8 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 9

भाग्यांक 9 से जुड़े लोग आदर्शवादी और सिद्धांतों वाले लोग होते हैं। ये किसी भी लाभ के लिए अपने सिद्धांतों का त्याग नहीं करते हैं। ये आमतौर पर फैशनेबल, रजामंद होने वाले और दयालु होते हैं। उनकी जीवन शैली आम तौर पर संबंधों को निभाने में मददगार साबित होती है। ये दीर्घकालिक संबंधों के लिए अच्छी रहती है।

जीवन पथ संख्या 9 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 11

अंक 11 के जातकों के पास उच्च स्तर की ऊर्जा होती है. इनके पास अंतज्र्ञान भरा हुआ होता है। आपके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है, आपको आम तौर पर गलत समझा जाता है, एक बच्चे की तरह नकार दिया जाता है। आप शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आप खुद के बारे में जितना महसूस करते हैं, उससे कहीं ज्यादा क्षमताएं हैं आपमें।

जीवन पथ संख्या 11 के बारे में और जानें..

अंक ज्योतिष: अंक संख्या 22

अंक 22 का अंक ज्योतिष में बहुत अधिक महत्व है। इस अंक से जुड़े लोगों की आध्यात्मिक समझ बहुत अधिक होती है। यह अंक व्यावहारिक परिस्थितियों में आध्यात्मिक ज्ञान का इस्तेमाल करने में एक्सपर्ट होते हैं। ये बहुत सक्रिय होते हैं। व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों दिशाओं में इनका कोई सानी नहीं होता है।

जीवन पथ संख्या 22 के बारे में और जानें..


अंत में...

एक इकाई अंक आपके जीवन के लिए व्यक्तिगत अंक होता है। यह अंक आपकी जन्म राशि को भी बताता है। यह दर्शाता है कि आपके में कितने गुण हैं। आप में क्षमताएं, कमजोरियां, प्रतिभा और लक्ष्य सभी इनमें शामिल होते है। अंकों की मदद से हम अतीत, वर्तमान और भविष्य के रहस्यों को भी उजागर कर सकते हैं।

अपने व्यक्तिगत समाधान पाने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!