अंक ज्योतिष भाग्यांक 8 को जानें

अंक ज्योतिष भाग्यांक 8 को जानें

अंक ज्योतिष एक ऐसी चीज है, जिससे आप खुद की मदद कर सकते हैं। इससे आपको अपने अंदर झांकने का मौका मिलता है। आप अपनी अंतरात्मा को अच्छी तरह से समझ पाते हैं। साथ ही आप अपने सच्चे व्यक्तित्व को भी खोज पाते हैं। आपके व्यक्तित्व और आपके चरित्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं को यह एकदम नए और हैरान कर देने वाले तरीकों से सामने लाकर रखता है। सफलता पाने के लिए खुद के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। स्वतंत्र महसूस करने के लिए भी यह जरूरी है। ऐसे में यह आपको अंक ज्योतिष के रास्ते पर चलकर हासिल हो सकता है। यह आपको एक ऐसे बिंदु पर ले जाता है, जहां से आप खुद को दो नजरिये से देख सकते हैं। एक तो यह आपका खुद का नजरिया होता है और दूसरा होता है अन्य लोगों का नजरिया। अपनी कमजोरियों और अपनी मजबूतियों पर नजर डालने से आपको पूरी मजबूती के साथ जिंदगी में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने में बड़ी मदद मिलती है।


अपना भाग्यांक कैसे निकालें?

अपना भाग्यांक निकाल लेना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। यह उतना ही आसान है, जैसे कक्षा 2 के गणित से जुड़े सवालों को हल करना। सामान्यतः इसमें होता यह है कि आपको अपनी जन्म की तिथि लेनी होती है और अलग-अलग श्रेणी के आधार पर इन अंकों को आपको जोड़ देना होता है। अब आपको इन अंकों को तब तक जोड़ना है, जब तक कि आप एक ही अंक का अपना गुप्तांक प्राप्त नहीं कर लेते।

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपकी जन्म की तारीख 5/2/1990 है। अब अपनी जन्म की तारीख को जोड़ने के लिए आपको इस तारीख को एकल अंक में लाना पड़ेगा।

महीना 2 है, तो इसी 2 को ले लें।

जन्म की तारीख, 5 वही रहेगा, क्योंकि यह एकल अंक 5 ही है।

अब अंत में वर्ष, 1990 को कम करते हैं 1+9+9+0, जो और कम होकर 1+9=10 और फिर 1+0=1 होता है।

अब आपको इन सभी गुप्तांकों को जोड़कर एक गुप्त अंक बनाना है, जो कि 2+5+1=8 होता है। इस तरह से आखिरकार हम 8 पर पहुंचते हैं। इसलिए यदि आप का जन्म इसी तारीख को हुआ है, तो आपकी जिंदगी का भाग्यांक 8 होगा।


भाग्यांक 8 की विशेषताएं

अंक ज्योतिष में जिन लोगों का जन्म भाग्यांक 8 के अंतर्गत होता है, वे ज्यादातर एक नेता बनने का गुण रखते हैं। उनका प्रबंधन कौशल बहुत ही मजबूत होता है और अपनी जिंदगी में वे नित्य नई ऊंचाइयों को छूते रहते हैं। खासकर जब वित्त और व्यापार से जुड़े मामले होते हैं, तो इनमें ये ज्यादा दक्ष होते हैं। जो चीज इनके लिए सबसे ज्यादा मददगार होती है, वह है भौतिक और सांसारिक दुनिया को लेकर इनकी स्पष्ट समझ। ये अपने मनोभावों पर पूरी तरह से निर्भर हो सकते हैं। शायद ही ये कभी इनका मार्गदर्शन गलत दिशा में करते हैं। भाग्यांक 8 वाले लोग हमेशा अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करते हैं और जिंदगी के प्रति इनका व्यापक दृष्टिकोण भी होता है।


भाग्यांक 8 वालों के कुछ खास गुण- लक्ष्यात्मक और शक्तिशाली रूप से केंद्रित

भाग्यांक 8 के अंतर्गत जिन लोगों का जन्म होता है, वे सकारात्मक, जिम्मेवार और दृढ़निश्चयी होते हैं। भाग्यांक 8 के साथ जन्म लेने वाले व्यापार और लीडरशिप में बहुत ही आगे रहते हैं। साथ ही वे चीजों को हासिल करने और जिम्मेदारियों को निभाने के दौरान जो चुनौतियां आती हैं, उनसे भी अच्छी तरह से निपटते हैं। जीवन पथ संख्या 8 वाले लोग वित्तीय योजनाओं, व्यवसाय, पद व ताकत एवं अधिकार आदि प्राप्त करने में भी हमेशा आगे रहते हैं। ये अपने लक्ष्य की ओर हमेशा बढ़ने वाले और मजबूत इरादों वाले होते हैं। भाग्यांक 8 वाले न केवल शक्तिशाली तरीके से केंद्रित रहते हैं, बल्कि उनके पास बहुत ही मजबूत बुद्धिमता भी होती है। साथ ही वास्तविकता पर भी उनकी मजबूत पकड़ होती है। अपने निर्णय लेने की क्षमता और प्रोत्साहन के लिए भी भाग्यांक 8 वाले जाने जाते हैं। इस वजह से ये हर चीज को सह लेते हैं और बहुत जल्द हताश भी हो जाते हैं।


भाग्यांक 8 वालों का व्यक्तित्व: आत्मविश्वासी और ताकतवर

भाग्यांक 8 वाले एक अच्छे लीडर बनते हैं। यही वजह है कि अपनी क्षमताओं में इन्हें बड़ा ही भरोसा होता है। सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि सही रहने की इनके अंदर मजबूत इच्छा हमेशा बनी रहती है। दूसरों के दृष्टिकोण और उनके विचारों में ये हमेशा खुले बने रहना चाहते हैं। भाग्यांक 8 वाले जो चाहते हैं, उसे पूरा करने की विशेष क्षमता उनके अंदर होती है। खासकर भौतिक चीजों को हासिल करने में। भाग्यांक 8 वाले हर चीज को सहन कर जाते हैं। वे चुनौतियों को जीतने के लिए जाने जाते हैं। इससे उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। भाग्यांक 8 वाले या तो सभी में से एक या बिल्कुल नहीं वाले लवर्स होते हैं। ऐसे लोग न तो ज्यादा शांत रहने वाले और न ही जरूरत से ज्यादा प्यार जताने वालों को सहन कर पाते हैं। ये हमेशा जुनून से भरे होते हैं।


भाग्यांक 8 वालों की लव लाइफ: हावी और महत्वकांक्षी

भाग्यांक 8 वाले मजबूत और महत्वकांक्षी लोगों को ही अपनी जिंदगी में परफेक्ट मानते हैं। ज्यादातर उनके प्रति वे आकर्षित होते हैं, जो अपने प्रभुत्व वाले पक्ष को दिखा पाते हैं। भाग्यांक 8 वालों को अपने साथी से ऐसे समर्थन और प्यार की उम्मीद होती है, जितना ध्यान उन्हें लगता है कि उन्हें मिलना चाहिए। ये ऐसा साथी चाहते हैं, जो मजबूत और आत्मविश्वासी हो और बिना झुके उन्हें चुनौती भी दे सके।


भाग्यांक 8 वाले अन्य भाग्यांकों के साथ कितने अनुकूल होते हैं?

भाग्यांक 8 और 2 - एक दूसरे की कमजोरियों से प्यार करने की जरूरत

भाग्यांक 8 और 2 वाले संतुलित स्वभाव के होते हैं और दोनों एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। शर्त बस एक ही होती है कि दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से खुद को खोल दें। इन्हें एक-दूसरे की कमजोरियों से भी प्यार करना सीख लेना चाहिए, क्योंकि ये इनकी मजबूती को स्वीकार करते हैं।

भाग्यांक 8 और 4 - एक दूसरे के मार्गदर्शक

ये एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं। भाग्यांक 4 वाले रोमांटिक होते हैं और भाग्यांक 8 वालों के लिए अच्छे बिजनेस पार्टनर साबित होते हैं। दोनों एक-दूसरे का बहुत ही अच्छी तरह से मार्गदर्शन करते हैं, जिससे ये जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर पाते हैं। जरूरत के वक्त में इसके लिए इन्हें बस एक-दूसरे को धक्का देने और उनका समर्थन करने की जरूरत होती है।


भाग्यांक 8 वालों का कॅरियर और बिजनेस

भाग्यांक 8 वालों के जब कॅरियर चुनने के बाद आती है, तो वे ऐसा रास्ता चुनना चाहते हैं, जिसमें कि प्रभुत्व और ताकत हो। साथ ही उनके पास बिजनेस की ओर उन्मुख दिमाग भी होता है। भाग्यांक 8 वाले अपना खुद का बॉस बनना पसंद करते हैं। भाग्यांक 8 वालों को कानून से संबंधित, प्रबंधन में शीर्ष स्तर पर और बिजनेस लीडरशिप में शायद ही कभी देखा जाता है। वे अपने खुद के आराम वाले जोन में काम करना चाहते हैं और भौतिक चीजों को पाने के पीछे हमेशा पड़े रहते हैं। जो प्रोफेशन उनके लिए सबसे अनुकूल होते हैं, उनमें कृषि, वित्तीय योजनाएं बनाना, बैंकिंग, लीगल सेवाएं, नेवी, सर्जरी और फार्मा क्यूटिकल्स शामिल हैं।


भाग्यांक 8 के साथ जन्म लेने वालीं कुछ मशहूर हस्तियां

हॉलीवुड: मैट डैमन, सैंड्रा बुलॉक
बॉलीवुड: जॉन अब्राहम मनमोहन सिंह


निष्कर्ष

भाग्यांक 8 वाले वे हैं, जो जन्म से ही लीडर होते हैं। यदि आपका जन्म भाग्यांक 8 के साथ हुआ है, तो आप महत्वकांक्षी और लक्ष्य की दिशा में हमेशा उन्मुख रहने वाले व्यक्ति हैं। आपके अंदर बड़ी मजबूत प्रबंधन कुशलता है। साथ ही आपके पास एक व्यापक नजरिया है, जिसकी वजह से बिजनेस में आपको खूब तरक्की मिलेगी। 8 एक अनंत संख्या है, जो कि प्रभुत्व, भौतिक सुख-सुविधाओं, महत्वाकांक्षा और सतर्कता का प्रतिनिधित्व करती है।