Rahu Gochar 2022: राहु के मेष में प्रवेश का विभिन्न राशियों स्वास्थ्य पर असर

Rahu Gochar 2022: राहु के मेष में प्रवेश का विभिन्न राशियों स्वास्थ्य पर असर

अस्थिरता और भ्रम का कारक माना जाने वाला ग्रह राहु हर डेढ़ साल में अपनी राशि बदलते हैं। वर्ष 2022 में 12 अप्रेल को राहु अपनी राशि परिवर्तित कर मेष राशि में प्रवेश (Rahu transits in Aries) करेंगे। राहु के मेष राशि में प्रवेश का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए यहां जानते हैं कि वर्ष 2022 में राहु के इस राशि परिवर्तन (rahu gochar 2022) का विभिन्न राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर कैसा असर पड़ेगा (Rahu transit in aries 2022 health impact)….

(राहु के इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा उठाइए, हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर्स से एक बार जरूर बात करें)


राहु का मेष राशि में प्रवेश, क्या होगा मेष पर प्रभाव

Rahu gochar 2022 दौरान आपको शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। राहु का यह गोचर आपका मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है। इस वक्त आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी। अप्रेल के बाद राहु के मेष राशि में प्रवेश (Rahu transit in Aries) के साथ ही आपको योग और प्राणायम की ओर आगे बढ़ना चाहिए। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। हालांकि किडनी और स्पाइनल कॉर्ड में परेशानी हो सकती है। आपको इसका काफी ध्यान रखना होगा।

उपाय- आपको भगवान शिव के रुद्राभिषेक से लाभ होगा।


राहु के मेष राशि में प्रवेश का वृषभ पर असर

Rahu gochar 2022 के दौरान आप स्वास्थ्य के मामले में कमतर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में कभी-कभी आपको अस्पताल का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। ऐसे में अभी स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। आपको खान-पान का भी खास ध्यान रखना होगा। Rahu transit in Aries के दौरान आपको पेट संबंधी तकलीफ भी हो सकती है। महिलाओं को कुछ गायनिक इश्यू हो सकते हैं। आपको इसका ध्यान रखना होगा।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए अच्छा रहेगा।


राहु के मेष राशि में प्रवेश का मिथुन राशि पर प्रभाव

ऐसे में स्वास्थ्य की बात करें तो rahu gochar 2022 के फलस्वरुप आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर पेट, आंत और स्पाइनल कॉर्ड में कुछ समस्या से भी आपको परेशानी हो सकती है। कभी-कभी पीठ दर्द की समस्या भी होगी। पैर में दर्द या विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। अभी आप एक्सरसाइज और योग को अपनी रूटीन में शामिल कर लाइफ में बैलेंस बना सकते हैं।

उपाय- भगवान विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदायक होगा। विष्णु सहस्रनाम का जाप जरूर करवाएं।


राहु के मेष राशि में प्रवेश का कर्क पर प्रभाव

Rahu Gochar 2022 का यह समय आपके स्वास्थ्य के लिहाज से मध्यम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप खुद को स्वस्थ नहीं महसूस नहीं करेंगे। कभी-कभी तनाव और एंग्जाइटी से भी आपको परेशान हो सकती है। ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके अलावा हदय, लीवर, पैंक्रियास और घुटनों में समस्या हो सकती है। अगर अभी आप योग और प्राणायाम पर ध्यान देंगे तो आपके स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक असर हो सकता है।

उपाय- भगवान शिव की आराधना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु के मेष में प्रवेश का सिंह राशि पर प्रभाव

वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से Rahu Gochar 2022 ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं रहेगा। इस समय आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे। हालांकि आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। वैसे इस वक्त आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या की संभावना नहीं दिखती। इस समय के दौरान आप योग और प्राणायाम की तरफ भी आगे बढ़ेंगे और खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

उपायः सिंह राशि वालों के लिए हनुमान जी की उपासना से काफी लाभ होगा।


राहु के मेष में प्रवेश का कन्या राशि पर प्रभाव

स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए rahu transit 2022 मुश्किलों भरा हो सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक रूप से चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से भी यह समय थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है। अभी गुप्त रोग, पाइल्स, आंतों से जुड़ी समस्या आदि भी हो सकती है। इस दौरान महिलाओं को गायनिक संबधी समस्या भी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही स्वास्थ्य समस्या है, अभी उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान कोई छोटी मोटी सर्जरी भी हो सकती है। यही कारण है कि अभी आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा।

उपाय- भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके ले काफी लाभप्रद रहेगी।


राहु के मेष राशि में प्रवेश का तुला राशि पर प्रभाव

Rahu transit 2022 के दौरान आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं से परेशानी होती रहेगी। हालांकि इसे लेकर चिंता की बात तो नहीं, लेकिन इस कारण आप कभी-कभी खुद को फिट महसूस नहीं करेंगे। इस दौरान आपको मानसिक रूप से भी परेशानी हो सकती है। कभी-कभी आपकी एंजाइटी और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको योग और प्राणायाम की और रुख करना होगा, तभी आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकेंगे।

उपाय- तुला राशि वाले जातकों के लिए मां दुर्गा की उपासना लाभकारी होगी।


राहु के मेष राशि में प्रवेश का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

Rahu gochar 2022 के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस करना होगा। इस दौरान पुरानी बीमारियां भी सिर उठाएंगी। आपको किडनी, लीवर, आंत संबंधी कुछ समस्या हो सकती हैं। इस दौरान आपको छोटी-मोटी चोट भी लग सकती है। किसी ऑपरेशन की नौबत भी आ सकती है। अभी आपको अपनी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना पड़ेगा। अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। rahu transit में योग और प्राणायाम से आपको लाभ हो सकता है।

उपायः भगवान श्री हनुमानजी की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।


राहु के मेष में प्रवेश का धनु राशि राशि पर प्रभाव

rahu transit 2022 के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। फिर भी आपको संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता सताएगी। इस दौरान आपको पैंक्रियास, किडनी, लीवर या फिर पेट संबंधित कोई न कोई समस्या हो सकती है। राहु का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको खानपान का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा फूड प्वाइजनिंग या गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज पर ध्यान देना होगा।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगी।


राहु के मेष में प्रवेश का मकर राशि पर प्रभाव

स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो rahu gochar 2022 शारीरिक और मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस दौरान आपको दिल और फेफड़े से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप नियमित रुप से अपना स्वास्थ्य जांच कराते रहें, ताकि आने वाली बड़ी बीमारियों से बचाव हो सके। अभी आपको मानसिक रूप से भी कष्ट हो सकता है। आपमें तनाव और एंग्जाइटी बढ़ सकती है। हालांकि राहु का मेष राशि में गोचर में योग और प्राणायाम से आपको अपने इमोशन पर काबू रखने में मदद मिलेगी।

उपायः भगवान शिव की उपासना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी।


राहु के मेष में प्रवेश का कुंभ राशि पर असर

राहु का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अभी आप शारीरिक रुप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलती महसूस होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहेंगे। मानसिक रूप से भी आप खुद को खुश रख सकेंगे। अभी योग और प्राणायाम की ओर भी आपका झुकाव होगा। rahu gochar 2022 में खास तौर पर आपको अपने फेफड़ों का ध्यान रखने की जरूरत होगी।

उपायः कुंभ राशि वालों के लिए हनुमानजी की आराधना लाभकारी रहेगी।


राहु के मेष में प्रवेश का मीन राशि पर प्रभाव

वैसे rahu gochar 2022 के समय आपको अपनी हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर आंख, नाक और गले से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको इस समय अपने खानपान पर ध्यान देने की जरुरत होगी। अभी मौसम के बदलाव का असर भी आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है। अभी आप बीमार भी हो सकते हैं। rahu transit 2022 के दौरान आपको अपने पारिवारिक सदस्यों के हेल्थ की भी चिंता सताती रहेगी। इस समय अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें।

उपायः भगवान शिव की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगी।