मेष राशि में सूर्य और राहु का परिभ्रमण आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा?

मेष राशि में सूर्य और राहु का परिभ्रमण आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा?

आने वाली 14 अप्रैल से 13 मई तक सूर्य और राहु का मेष राशि में परिभ्रमण हो रहा है। इस युति के कारण अन्य सभी राशि के लोगों पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। आपको ज्ञात होने चाहिए कि जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका असर हर किसी के जीवन पर पड़ता है। वहीं कुछ महत्वपूर्ण संयोगों में यह और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाती है। इसी के तहत जब सूर्य और राहु का मेष राशि में परिभ्रमण होगा, तब भी आपकी राशि और आपके जीवन पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि यह युति आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगी।


मेष राशि के जातकों पर क्या असर होगा?

मेष राशि के जातकों के लिए यह युति अपनी ही राशि में हो रही है। ग्रहों की इस युति के कारण आपको छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा आप मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी स्थिर रहेगी, यह कहा जा सकता है कि यह समय आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। नौकरीपैशा और व्यवसाई लोगों के लिए यह समय कुछ नया ला सकता है अर्थात आप कुछ नया कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों की बात की जाए, तो यह समय आपके लिए मध्यम रहेगा। आपको भगवान शिव की उपासना करने की सलाह दी जाती है, इससे आपको काफी लाभ मिलने वाला है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करवाएं रुद्राभिषेकम पूजा, यहां क्लिक करें…


वृषभ राशि के जातकों के जीवन में क्या प्रभाव होगा?

सूर्य और राहु का यह परिभ्रमण वृषभ राशि के जातकों के लिए दूसरे स्थान में हो रहा है। इस युति के दौरान आपको आंख और गले संबंधित समस्याओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस युति से आशंका है कि आपको गले और आंख में किसी तरह की समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी आपको समस्याएं हो सकती है, तो आप किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले पूरी तरह से सोच विचार कर लें। नौकरी या फिर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए छोटी मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी विवाद होने की आशंका है, आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें, अन्यथा विवाद बड़ सकता है। आपको हनुमान जी की उपासना करने की सलाह दी जाती है, इससे राहु और सूर्य की युति का नकारात्मक प्रभाव कम होने वाला है।


मिथुन राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आएगी यह युति?

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु और सूर्य की यह युति तीसरे स्थान में हो रही है। इस दौरान आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से नहीं झूझना पड़ेगा। यह कहा जा सकता है कि राहु और सूर्य आपके स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रभाव नहीं डाल पाएंगी। हालांकि, आर्थिक मामलों की बात करें, तो आपको किसी तरह का बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। नौकरी और व्यापार करने वाले को जातकों को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। वहीं अगर आप किसी रिलेशन में हैं, या फिर दांपत्य जीवन में हैं, तो आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप भगवान श्रीगणेश की उपासना करें, यह आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है।

गणेश जी की पूजा करवाने के लिए यहां क्लिक करें…


कर्क राशि के जातकों पर क्या असर होगा?

कर्क राशि के लिए यह युति चौथे स्थान में हो रही है। आपको आगाह किया जाता है कि ग्रहों की इस दशा के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपको मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए स्थिर रहने की संभावना है। वहीं अगर आप नौकरी करते हैं, या फिर बिजनेस करते हैं, तो आपको इस समय छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को छोटे-मोटे मतभेद होने की संभावना है। कर्क राशि के जातकों के लिए हनुमानजी की उपासना बहुत ही लाभकारी होती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप हनुमान जी की उपासना करें, और अपने आने वाले कल को बेहतर बनाएं।


सिंह राशि के जातकों के लिए क्या है सलाह?

अगर आप सिंह राशि के जातक हैं, तो सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति पांचवें घर में हो रहा है। इस समय के दौरान आप शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा वित्तीय मामलों में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं, या फिर व्यवसाय करते हैं, तो आपको कोई बड़ा फायदा मिलने की संभवना है। दाम्पत्य जीवन को लेकर बात की जाए, तो इस दौरान आपका अपने संबंधों के साथ अच्छा तालमेल रहने की संभावना है। कुल मिलाकर मेष राशि में हो रही सूर्य और राहु की युति का किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि मां दुर्गा की उपासना आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगी।

दुर्गा सप्तशति की पूजा अत्यंत लाभकारी है, पूजा कराने के लिए यहां क्लिक करें…


कन्या राशि के जातकों पर क्या होगा असर?

कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों की यह युति छठवें स्थान में हो रही है। स्वास्थ्य में यह समय आपके लिए छोटी मोटी समस्याएं लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में भी यह युति आपके लिए तकलीफदेह साबित हो सकती है। इसलिए आपको हर मुद्दे पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर लोन लेने जैसे विचार आ सकता हैं, लेकिन लोन लेने से बचना चाहिए। नौकरी या बिजनेस के मामले में यह समय भी यह समय परेशान कर सकता है। अंदेशा है कि आपके पार्टनर या कर्मचारी आपको तकलीफ दे सकते हैं। हालांकि, पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए यह समय सही साबित हो सकता है, उनके रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। आपको भगवान शिव की उपसना करना चाहिए, यह आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा।


तुला राशि के लोगों के लिए क्या असर होगा?

मेष राशि में हो रही सूर्य और राहु की यह युति तुला राशि के जातकों के लिए सातवें स्थान में हो रही है। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा। इसके अलावा आपको किसी तरह का फाइनेंशियल लाभ मिलने की संभावना है। इसलिए आर्थिक मुद्दों पर उठाए गए हर कदम आपको फूंक-फूंक कर रखना चाहिए। नौकरी या फिर व्यापारी वर्ग के लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन या फिर रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है कि छोटी-मोटी बात पर न उलझें, अन्यथा बात बिगड़ भी सकती है। आप अगर माता दुर्गा की उपासना करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।


वृश्चिक राशि के लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु की यह युति आठवें घर में हो रही है। इस युति का आपके स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। इस युति के प्रभाव के कारण खासकर महिला जातकों को गायनिक संबंधित तकलीफ भी हो सकते हैं। आर्थिक मुद्दे पर बात की जाए, तो इस समय आपको किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए, जितना हो सके ऐसी गतिविधियों से बचें, जिससे आपको नुकसान होने की संभावना है। अगर आप नौकरी या फिर व्यवसाय करते हैं, तो आपको इस अवधि के दौरान ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी तकरार की संभवना है, इसलिए बातों को इग्नोंर करें, जिससे कि आपका रिश्ता बना रहें। आप भगवान श्रीहरि विष्णु की उपासना करें, यह आपके लिए काफी हद तक लाभदायक साबित होगी।

भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा कराने के लिए यहां क्लिक करें…


धनु राशि के जातक के जीवन में क्या असर पड़ेगा?

अगर आप धनु राशि के जातक हैं, तो आपको बता दें कि यह युति आपके नौंवे भाव में हो रही है। जिससे आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान आप शारीरिक समस्याओं से जूझ सकते हैं, और खासतौर पर आपको पांव की तकलीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक मुद्दे में अगर आप सही डिसीजन लेतें, तो किसी तरह का लाभ मिलने की संभवना हैं। हालांकि, आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन या फिर रिलेशनशिप में यह समय आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस दौरान आपको भगवान शिव की उपासना करना चाहिए, या आपके लिए काफी लाभकारी और फायदेमंद साबित होगी।


मकर राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

मकर राशि के जातकों के लिए यह युति दसवें स्थान में हो रही है। आपको सलाह दी जाती है कि स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा सजग रहें, यह समय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक मुद्दों की बात की जाए, तो यह आपके लिए सामान्य होने वाला है। अगर आप नौकरी या फिर व्यवसाय करते हैं, तो आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी ऊपरी अधिकारी या फिर क्लाइंट को संभालना पड़ सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते या फिर रिलेशनशिप में छोटी-मोटी तकरार होने की आवश्यकता है। आपको सलाह दी जातीहै कि आप हमेशा हनुमान जी की उपासना करते रहें, संकटमौचन हनुमान जी आपके सारे कष्ट हर लेंगे।


कुंभ राशि के लोगों के लिए क्या लेकर आई है यह युति ?

अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं, तो यह युति आपकी राशि के 11 वें भाव में होगी। यह समय स्वास्थ्य संबंधि चिंताओं का समाधान करने के लिए हैं। इस दौरान आपको आर्थिक मुद्दों पर लाभ मिलने की संभावना है। यह युति दर्शाती है कि आपको कोई अचानक से लाभ मिलेगा। वहीं अगर आप नौकरी या फिर व्यवसाय करते हैं, तो आपको अपने काम में सफलता मिलने के भी आसार है। आपके किए हुए कार्यों का आपको श्रेय मिलेगा। जहां तक बात वैवाहिक जीवन या फिर रिलेशन में रह रहे लोगों की हैं, तो इस अवधि के दौरान आपके संबंधों में सुधार होने की गुंजाइश है। कुल मिलाकर सूर्य और राहु की यह युति आपके लिए सामान्य समय लेकर आएगी। आपको भगवान गणेश जी की उपासना की सलाह दी जाती है।


मीन राशि के लोगों के लिए क्या लेकर आएगा यह समय?

मेेष राशि में हो रही सूर्य और राहु की यह युति मीन राशि के जातकों के लिए 12वें भाव में हो रही है। यह समय आपके स्वास्थ्य को लेकर उचित नहीं है। इस अवधि के दौरान आपको किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बधित कर सकती है। इसलिए आपको सलाह हैं कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आर्थिक मुद्दों को लेकर बात करें, तो यह समय आपके लिए बहुत खर्चिला हो सकता है। अचानक से आपका काफी धन खर्च होने की संभावना है। वहीं नौकरीपैशा और व्यवासाइयों को लाभ मिलने की संभावना है, यह अंदरूनी या फिर बाहरी हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर बात करें, तो इस समय आप किसी छोटे विवाद में फंस सकते हैं। आपके लिए भगवान शिव की उपासना काफी लाभदायक साबित हो सकती है।