सूर्य का मकर राशि में गोचर (14 जनवरी, 2023): जानें क्या होगा आपकी राशि पर असर

सूर्य का मकर राशि में गोचर (14 जनवरी, 2023): जानें क्या होगा आपकी राशि पर असर

सूर्य को प्रत्यक्ष भगवान माना जाता है। आगामी 14 जनवरी को सूर्य राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश (Sun Transits in Capricorn)कर रहे हैं। खास बात यह है कि शनिदेव पहले से ही मकर राशि में मौजूद हैं। मकर राशि, शनि की राशि मानी जाती है। अब गुरु की राशि धनु को छोड़कर सूर्यदेव शनि की राशि मकर में प्रवेश (surya ka gochar) करने जा रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में गोचर को उत्तरायण कहा जाता है और इस दिन देश भर में मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाता है।

नए साल यानी साल 2023 की बात करें तो इस बार की मकर संक्रांति 2023 काफी खास है, क्योंकि करीब तीस सालों बाद सूर्य और शनि के एक साथ मकर राशि में रहने के संयोग बन रहे हैं। सूर्य की इस राशि परिवर्तन (Surya ka gochar) का सभी राशियों पर खास असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन का आप पर इसका क्या असर होने वाला है…


सूर्य का मकर राशि में गोचर का मेष पर प्रभाव

सबसे पहली राशि मेष की बात करें तो सूर्य का मकर राशि में गोचर (surya ka gochar) मेष राशि वाले जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। सूर्य का यह ट्रांजिट आपकी राशि से दसवें स्थान में होगा। सूर्य का आपकी राशि के दसवें स्थान में गोचर से आपके कॅरियर में चार चांद लग सकते हैं। यह समय आपके लिए शुभ होगा। आपकी आर्थिक स्थित भी उन्नत होगी। कार्यस्थल पर भी आपका वर्चस्व बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की बात करें तो इस दौरान उन्हें भी सफलता मिलेगी। सूर्य का यह गोचर (surya ka gochar) सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी लाभकारी होगा।

(आपकी कुंडली में है सरकारी नौकरी का योग? पाएं अपनी FREE जन्मकुंडली रिपोर्ट यहां-)


सूर्य के मकर राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से अगले एक महीने तक सूर्य मकर राशि (sun transits in capricorn) में ही रहेंगे। चूंकि मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचन नवम भाव में हो रहा है, ऐसे में वृषभ राशि वाले जातकों को इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। फिर भी सफलता के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। Surya Rashi Parivartan के चलते वैसे इस दौरान कभी-कभी भाई-बहनों के साथ मतभेद भी हो सकते हैं।

Also Read :- Sun transit in Scorpio- सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही केतु के साथ होंगे। यह युति आपको क्या फल देगी, जानिए अभी


सूर्य के मकर राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

आपकी राशि से आठवें घर में सूर्य का मकर राशि में गोचर ( Surya Rashi Parivartan ) होने जा रहा है। जन्म कुंडली के आठवें भाव को वैसे तो मृत्युभाव कहा जाता है, लेकिन यहां सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए नुकसानदेह नहीं होगा। सूर्य का यहां आने से आपको लाभ तो होगा, लेकिन परिवार के बड़ों के साथ आपके विचारों में मतभेद रहेगा। अभी आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान बाहर के भोजन से बचें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस अवधि में धीमी गति से वाहन चलाना आपके लिए अच्छा रहेगा।


सूर्य के मकर राशि में गोचर का कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो सूर्य का मकर राशि में गोचर ( Surya Rashi Parivartan ) उनकी कुंडली से सातवें घर में होगा। सातवें घर को पार्टनरशिप और जीवनसाथी का घर माना जाता है। इस दौरान जीवनसाथी या व्यापारिक भागीदार के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में गोचर अवधि में आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है। अभी स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्त हो सकता है। आपको पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

(2023 में कहां रखनी होगी सावधानी और कहां आपका काम होगा पूरा, पढ़िए 2023 की FREE रिपोर्ट केवल यहां)


सूर्य के मकर राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि की बात करें तो सूर्य का मकर राशि में गोचर (Surya Rashi Parivartan) कुंडली के छठे घर में होगा। छठा घर शत्रु  का घर माना जाता है। इस भाव में सूर्य का जाना सिंह राशि के लिए सामान्य से अच्छा होगा। इस दौरान आपको शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी। हालांकि कई बार असंतुलन की स्थिति भी बनेगी। जॉब बदलने के इच्छुक लोगों के लिए इसकी संभावना भी बन सकती है। इस दौरान आप लोन आदि के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।


सूर्य के मकर राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों की बात करें तो सूर्य का मकर राशि में प्रवेश कन्या जातकों के लिए सामान्य फलदायक होगा। सूर्य के मकर राशि में गोचर (sun transits in capricorn) के कारण नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। वासे संतान से जुड़े कार्यों में आपको परेशानी हो सकती है। इस दौरान घर में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। वैसे प्रेम संबंधों को लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

(

अप्रेल को गुरु भी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरू साल में एक बार राशि बदलते हैं, ऐसे में उनका यह राशि परिवर्तन बेहद खास होगा। जानिए अपनी राशि पर इसका विशेष प्रभाव)


सूर्य के मकर राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

राशि चक्र के मुताबिक देखें तो तुला राशि वालों के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश चौथे स्थान में होगा। इस अवधि में आपको अपने माता-पिता की हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होगी। surya ka gochar प्रॉपर्टी के कार्यों में विलंब हो सकता है। वर्क प्लेस पर भी आधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में परेशानी होगी। इस दौरान विद्यार्थी जातकों को ध्यान भटकाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का वृश्चिक पर प्रभाव

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अभी भाई-बहनों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे अभी आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अनावश्यक क्रोध भी हो सकता है। Surya Rashi Parivartan के दौरान घर में बुजुर्गों के साथ ही पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरी मामले में पिता की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। अस अवधि में आप कहीं ट्रैवेलिंग का प्लान भी कर सकते हैं।

(जीवन में कब होगी आपकी विदेश यात्रा, क्या विदेश में नौकरी या पढ़ाई का ख्वाब होगा पूरा, बात करें हमारे कुंडली विशेषज्ञों से अभी, पहला कॉल बिल्कुल मुफ्त!)


सूर्य के मकर राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि से निकलकर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और यह गोचर (surya ka gochar) आपकी राशि से दूसरे स्थान में होगा। गोचर के प्रभाव से घर में बुजुर्गों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। इस अवधि में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी वाणी में भी उग्रता हो सकती है। हालांकि अभी आपको वाहन आदि का प्रयोग करने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।


सूर्य के मकर राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

चूंकि सूर्य आपकी ही राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं और पहले से शनि भी यहीं मौजूद हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य और शनि शत्रु ग्रह हैं। हालांकि इसके बावजूद सूर्य का 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश (Surya Rashi Parivartan) से आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अभी आपमें अहंकार का भी हो सकता है, जिससे कहीन-कहीं आपको नुकसान भी हो सकता है। बात-बात पर लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। वैसे इस दौरान आपको कॅरियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं।

(पाइए अपनी कॅरियर रिपोर्ट और जानिए कब मिलेंगे जीवन में उन्नति के अवसर, कहां से मिलेगा सही मौका)


सूर्य के मकर राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि को भी शनि की राशि माना जाता है। अब चूंकि सूर्य से शनि की एक राशि में ही (surya ka gochar) जा रहे हैं, ऐसे में हेल्थ के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा नहीं तो बुरा भी नहीं होगा। यह समय आपके लिए मध्यम होगा। हालांकि अभी आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश विदेश से जुड़े बिजनेसमैन के लिए बेहतर हो सकता है। अभी आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत होगी।


सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का मकर राशि में (sun transits in capricorn) प्रवेश अच्छा रहेगा। इस अवधि में समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ाने के उपायों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। अभी आप किसी बड़े सोशल फंक्शन में भाग ले सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। Surya Rashi Parivartan के कारण इस माह आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

साल 2023 सभी के लिए क्या खास लेकर आया है, पढ़िए वार्षिक राशिफल 2023