घर में शांति के लिए वास्तु टिप्स: आपकी सर्वांगीण समृद्धि के लिए!

घर में शांति के लिए वास्तु टिप्स: आपकी सर्वांगीण समृद्धि के लिए!

हम इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं। हमारे आस पास ऐसी कई परेशानियां हैं, जिसके कारण हमें पता नहीं है। कहीं धन की कमी की परेशानी, कहीं स्वास्थ्य का पाया कमजोर होना, घर में कलेश तो कहीं शांति की कमी, हर तरह कुछ न कुछ चल रहा है। हम ज्योतिष की मदद से परेशानी दूर करने की कोशिश करते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है ज्योतिष एक महत्वपूर्ण शास्त्र है, लेकिन इसके साथ ही अगर वास्तु शास्त्र से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर ली जाए तो परेशानी का समाधान जल्द से जल्द मिल सकेगा। वास्तु शास्त्र कई समस्याओं पर नजर डाल सकता है। कुछ नियमों का पालन कर हम परेशानियों से निजात पा सकते हैं।


घर में शांति के लिए इन नियमों की पालना करें

  • घर में दिशा को जानने के लिए हमेशा कम्पास यानी दिशा सूचक यंत्र का उपयोग करें।
  • वास्तु के मुताबिक घर में मंदिर का प्रमुख स्थान होता है। यह घर के उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। जब भी पूजा करें तो आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसे में आपके काम अपने आप बनने लगेंगे।
  • अगर आपके प्रवेश द्वार पर दीवार खाली है तो वहां गणपति की तस्वीर लगाएं। यह भाग्योदय में आपकी मदद करेगी और नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से घर को बचाएगी।
  • अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है तो आपको घर के उत्तर पूर्व में एक पानी की कटोरी, एक छोटा फव्वारा या फिर एक्वेरियम रखना चाहिए। यह बुरे प्रभावों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
  • अगर आप पूर्व दिशा में छोटे पौधे लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे परिवार के लोगों में प्रगाढ़ संबंध होंगे।
    घर को हमेशा साफ और व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे घर में सुख शांति रहेगी और विवाद नहीं रहेंगे।
  • अगर घर में परिवार व संबंधों के लिहाज से कठिन समय चल रहा है तो घर में एक चंदन की मूर्ति लाकर रखें। इससे संबंधों में सहजता बनी रहेगी। आपसी मनमुटाव भी कम होगा। यह ऐसी जगह रखी जानी चाहिए जहां सभी घर वाले आते जाते रहते हों। इससे घर में खुशियां आती हैं।
  • वास्तु के मुताबिक घर के मुखिया को दक्षिण पश्चिम कमरे में सोना चाहिए, इससे उनका घर पर नियंत्रण बना रहता है।
    पैसे से जुड़ी परेशानी तब खत्म हो सकती है जब घर के उत्तर पूर्व कोने से वजनदार सामान हटा दिया जाए। वहां भारी सामान नहीं रहना चाहिए। उसे साफ व खाली रखना चाहिए।
  • अपने रुपए, पैसे, गहने और कीमती सामान उत्तर दिशा की तरफ रखें, यह सुख समृद्धि और सम्पन्नता को बढ़ाती है।
    सम संख्या के खिड़की दरवाजे घर में रखने चाहिए।
  • घर का उत्तर पूर्व कोना ही पूजा के लिए सबसे बेहतर जगह होता है। इस कोने में आध्यात्मिक सेवा पूजा सही रहती है। ध्यान लगाने के लिहाज से भी इस दिशा में बनी जगह अच्छे परिणाम देती है।
  • दक्षिण पश्चिम दिशा में परिवार की तस्वीर लगाना रिश्ते में मजबूती लाने के लिहाज से बिल्कुल सही रहता है।
  • पूर्व दिशा की दीवार पर तस्वीर लगाना अच्छे सामाजिक जीवन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अच्छे वैवाहिक संबंधों के लिए पति को दाहिनी ओर और पत्नी को बायीं ओर सोना चाहिए।
  • पूर्वी दिशा में बनी कमरे में पूर्व दिशा में मुख करके पढऩा चाहिए।
  • घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख सम्पन्नता आती है। प्रेम बना रहता है।
  • सुनहरे रंग का वास्तु यंत्र घर में रखने से मौजूद नकारात्मकता और दोष दूर होते हैं। यह आपके लिए शुद्धता लेकर आता है। ऊर्जावान बनाए रखता है।

वास्तु के मुताबिक ये काम कभी न करें

  • वास्तु कई बातों के बारे में बताता है कि हमें कौन से काम हैं, जिन्हें करना चाहिए, जिससे हमारा परिवार खुशी से घिरा रहता है। परेशानी दूर ही बनी रहती है। वैसे ही कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने से हमेशा बचना चाहिए। जिन्हें नजरअंदाज करना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है।
  • वास्तु के मुताबिक अपने पूर्वजों के चित्रों को भगवान के साथ नहीं लगाना चाहिए। उनकी तस्वीरों को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। जिससे सुख शांति बनी रहती है।
  • घर में टूटे हुए कांच या शीशे के सामान को न रखें। अपने पलंग के सामने कभी भी कांच न रखें। ऐसा करना जीवन में परेशानियों का कारण बनता है।
  • घर के मुख्य द्वार या रसोई के बिल्कुल पास से सीढिय़ा न बनाएं, ऐसा करना समस्याओं को न्योता देना होता है।
    रसोई और स्नानघर के बीच में दूरी होना जरूरी है। रसोई हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। वह लोगों की सेहत को बेहतर रखती है।
    घर के केंद्र यानी बीच की जगह को ब्रह्म क्षेत्र कहा जाता है। इस पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
  • हमारे आस पास सब कुछ किसी न किसी तरीके से ऊर्जा से जुड़ा होता है। हम ऊर्जा को वहन करते हैं। यह सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा संतुलन जीवन में बेहतर परिणाम देने में मदद करता है।

जीवन में खुशी लाना सबसे महत्वपूर्ण है। यहां रेडीमेड जैसा कुछ नहीं होता है। वास्तु के सिद्धान्तों का अनुसरण करके घर में शांति लाई जा सकती है।

अगर आप भी घर की अशान्ति से परेशान हैं, तो आज ही बात करें हमारे विशेषज्ञ से



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer