वास्तु के अनुसार जीवन में कैसे लाभ पहुंचाता है पिरामिड

वास्तु के अनुसार जीवन में कैसे लाभ पहुंचाता है पिरामिड

जब से मिस्त्र में पिरामिडों की खोज हुई है, उसके बाद से ही लोगों में उनके बारे में जानने की भावना जागृत हुई है। इनकी खोज के बाद से ही हर इंसान इन पिरामिडों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है, और उसकी अवधारणा को समझने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में पाया कि ये त्रिकोणीय संरचनाएं यानि पिरामिड ब्रह्मांडीय ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए आवश्यक हैं।

इसी तरह वास्तु पिरामिड में भी इस व्यवस्था का बहुत महत्व है। जब ऊर्जा नियंत्रण से बाहर हो जाती है तो नकारात्मकता और असंतोष की स्थिति निर्मित हो जाती है। तब इस स्थिति का समाधान खोजना बहुत जरूरी हो जाता है। वास्तु दोष के बुरे परिणामों को दूर करने और उसमें सुधार करने के लिए पिरामिड एक शक्तिशाली तरीका है। यह फिटनेस और आशावाद का प्रतीक होता है।

पिरामिड शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पायरा और मिड। पायरा आग और ऊर्जा को दर्शाता है, जबकि मिड हृदय के केंद्र को दर्शाता है। पिरामिड का शिखर यानी उपरी हिस्सा पर्यावरण और ब्रह्मांड से कई तरंगों को आकर्षित कर खुद में संग्रहित करता है, और यह उन तरंगों को अपने क्षेत्र में अवशोषित करता है।


पिरामिड वास्तु के प्रभाव

घर या किसी अन्य संरचना का निर्माण करते समय सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद के लिए हमें महत्वपूर्ण रूप से वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना चाहिए। पिरामिड की शक्ति को डिकोड करने के बाद, पिरामिड वास्तु को प्राचीन भारतीय विज्ञान वास्तु शास्त्र के साथ जोड़कर बनाया गया है। यह वास्तु शास्त्र की कई मान्यताओं पर आधारित है।

वास्तु पिरामिड ब्रह्मांड की ऊर्जाओं को सकारात्मक उद्देश्यों के लिए निर्देशित करता है। जिससे जिस क्षेत्र में यह पिरामिड रखा जाता है, उस क्षेत्र में बहुतायत और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। वैसे तो वास्तु पिरामिड के कई फायदे हैं। घर का हर कोना पिरामिड वास्तु के हिसाब से होना काफी लाभकारी साबित होता है। वास्तु पिरामिड किचन, ऑफिस, बेडरूम और लिविंग रूम में स्थापित किए जा सकते हैं।

वास्तु दोष में सुधार के अलावा भी पिरामिड के कई फायदें हैं-

  • यह धन और आय की वृद्धि में योगदान देता है।
  • रिश्ते को मजबूत करता है और सकारात्मक माहौल पैदा करता है।
  • छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करता है।
  • पिरामिड वास्तु बच्चों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • यह वास्तु दोष के नकारात्मक प्रभावों को समाप्त करता है।
  • इससे आपको आरामदायक नींद मिलती है, और आपको एक दम फ्रेश रहने में मदद मिलती है।
  • यह काला जादू रोकने का काम करता है।
  • दवाओं को वास्तु पिरामिड के नीचे रखने से उनकी प्रभावशीलता बढ़ जाती है।
  • पानी को वास्तु पिरामिड के नीचे रखा जाता है, तो यह सक्रिय हो जाता है और त्वचा से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

वास्तु पिरामिड कैसे उपयोग करें?

बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु पिरामिड को सही ढंग से रखना चाहिए। इसके लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन करें…

  • अपने परिवार की भलाई के लिए इसे ईशान कोण में रखना चाहिए। रात की अच्छी नींद और तेज दिमाग के लिए इसे बेडरूम के दक्षिण पश्चिम कोने में रखना शुभ होगा।
  • रसोई घर में वास्तु पिरामिड को दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए, ताकि घर की महिलाएं ऊर्जावान बनीं रहे।
  • आप काम एकदम परफेक्ट होता रहे, इसके लिए आप ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम कोने में इसे रख सकते हैं।
  • काले जादू के प्रभाव से बचाव के लिए इसे घर के चारों कोनों में रख सकते हैं।
  • जब इसे बेडरूम के ईशान कोण में रखा जाता है, तो यह दंपति को संतान सुख की अनुमति देता है।
  • घर के उत्तर-पश्चिम कोने में पिरामिड को गाढ़ने से कानूनी विवादों के समाधान में मदद मिलती है।
  • वैवाहिक सुख के लिए इसे बेडरूम के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व कोने में रखें।
  • पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने और अच्छे ग्रेड प्राप्त करने के लिए पिरामिड को स्टडी टेबल पर रखें।

क्या आप पारिवारिक झगड़ों से परेशान है, उन पर काबू पाना चाहते हैं। आपके मन को शांति नहीं मिल पा रही है, तो अभी विशेषज्ञों से बात करें...


वास्तु पिरामिड के प्रकार

वास्तु पिरामिड कई प्रकार के होते हैं, यह निर्भर करता है कि आप उसे किस आधार पर उपयोग करना चाहते हैं। हालांकि, हम आपको यह सलाह देना चाहते हैं कि, किसी भी वास्तु पिरामिड को खरीदने और स्थापित करने से पहले आप किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। नीचे कुछ पिरामिडों की सूची दी गई है।

प्रोमैक्स पिरामिड

इस वास्तु पिरामिड में निम्नलिखित गुण है:-

  • संपत्ति की शुद्धता
  • नए कार्य की शुरुआत
  • घर और भवनों का निर्माण
  • निवेश संपत्तियों का निर्माण
  • आवासीय और औद्योगिक संपत्तियों का निर्माण

प्रोमेक्स पिरामिड में ऊर्जा की 9 लेयर ग्रीड होती है। इसके टॉप पर प्रोमेक्स होता है। यह एक तरह का मटेरियल होता है। चार साइड ट्राइंगल या त्रिभुज गोल्ड प्लेटेड होते हैं। इसके आधार या बेस में ऊर्जा को संरक्षित रखने वाली प्लेट होती है। प्रोमेक्स पिरामिड में चमत्कारी गुण होते हैं।

फ्लैट मैक्स पिरामिड

इस प्रकार के पिरामिड को विशेष रूप से फ्लैट और अपार्टमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि उन्हें वास्तु के अनुरूप बनाया जा सके।

फ्लैट मैक्स पिरामिड उत्थान आपके अपार्टमेंट या फ्लेट में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार करने में मदद करते हैं। इससे अपार्टमेंट या फ्लेट के मालिक को बेहद ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह पिरामिड अधिकतर घर, दुकान और कारखानों के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह उनके लिए आदर्श है, और इसे आसानी से फर्श के नीचे स्थापित किया जा सकता है।

पायरा कैप

पायरा कैप पिरामिड के रूप में एक विशेष प्रकार की टोपी है, जिसे ध्यान लगाने या मन को एकाग्र करने के दौरान सिर पर पहनना चाहिए। इससे आपका अपने मन पर नियंत्रण रहता है।

पायरा कैप के और भी लाभ है। इससे विश्वास में वृद्धि, एकाग्रता में वृद्धि, तनाव कम होना और मन व आत्मा को शांति मिलती है।

मल्टीयर 9x9 पिरामिड

यह एक बहु-परत पिरामिड होता है, जो बहुत ही शक्तिशाली होता है। आमतौर पर वास्तु दोष को दूर करने और फेंगशुई सुधार के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

कहा जाता है कि इस पिरामिड में आपकी निर्माण भूमि को सुरक्षित रखने, पूजा रूम सुधार या बदलने और कई अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली जबरदस्त शक्तियां होती हैं।

पायरा टॉप, पायरा प्लेट और नौ पाइराचिप्स को सामान्य रूप से तत्काल प्रभाव और काम पूरा करने के लिए न्यूट्रॉन पॉलिमर के के द्वारा डिजाइन किया जाता है।

सुपरमैक्स पिरामिड

सुपरमैक्स पिरामिड का उपयोग स्वास्थ्य लाभ, आय और समृद्धि के लिए किया जाता है। इन क्षेत्रों में सुपरमैक्स पिरामिड का गहरा प्रभाव पड़ता है।

सुपरमैक्स पिरामिड में चार दिशाएं होती है, और बीच में गोल्ड पावर होता है। जिससे कि यह फ्लैट, कार्यालय, घर, स्टोर या कारखाने को परफेक्ट बनाता है।
यह पिरामिड व्यवसाय के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें पिरामिड की नौ के एक, आठ, सत्ताईस आदि गुणकों का प्रयोग किया जाता है।

पिरामिड वास्तु के आधार पर अपना कार्यालय बनाने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श लें।

एग्रो (कृषि) पिरामिड

एग्रो पिरामिड विशेष रूप से निर्मित कृषि पिरामिड है, जिसमें जादुई शक्तियां होती हैं। यह आपके थोड़े प्रयास के साथ अत्यधिक उपज के रूप में सफल परिणाम देता है।

एग्रो पिरामिड फसल की गुणवत्ता में सुधार और फसल की मात्रा में वृद्धि करके अच्छे परिणाम देता है।

शिक्षा (एजुकेशन) पिरामिड

शिक्षा पिरामिड वास्तु बच्चों के पढ़ाई में उनकी समझ और उनके ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी और सहायक साबित होता है।

शिक्षा पिरामिड का बेहतर प्रभाव पाने के लिए इसे छात्र की स्टडी टेबल पर रखें।

वास्तु स्लिप (नींद)

यह पिरामिड आपको खगोलीय ऊर्जा का लाभ निर्धारित करता है। इसके लिए आप इस पिरामिड को गद्दे के नीचे रखें।

यह पिरामिड आपके मन को शांत कर अच्छी नींद लाने और आपके परिवेश में शांति लाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है।

यह वास्तु पिरामिड आपके जीवन में स्थिरता, अच्छे स्वास्थ्य, सुखी जीवन और बेहतर रिश्ते बनाने में आपकी मदद करेगा।

क्या आप अपने साथी के साथ अनुकूल हैं? अपनी अनुकूलता जांचें


वास्तु पिरामिड की शक्ति

जब आप कोई नया घर या फिर कार्यालय का निर्माण करवाते हैं, तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि आपके निर्माणस्थल से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर किया जा सके। ऐसी स्थिति में वास्तु पिरामिड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह आपके नवनिर्मित भवन के आसपास से सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करने में आपकी सहायता करेगा। हालांकि, सही पिरामिड को उसकी उपयोगिता के आधार पर वास्तु मंत्रों का जाप कर चुना और बनाया जाना चाहिए।

इन पिरामिडों का चिकित्सीय प्रभाव भी होता है। जिससे आपको अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित करने और ध्यान लगाने में मदद मिलती है। आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी पिरामिड बनाने से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें


सामान्य प्रश्न

क्या पिरामिड को घर में रखना अच्छा है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड वास्तु का होना लाभकारी होता है। घर में पिरामिड रखने से घर में धन की बढ़ोत्तरी होती है, और उसकी स्थिरता सुनिश्चित होती है। पिरामिड लगाते समय आपको इस बात का भी ध्यान लगाना चाहिए कि पिरामिड को घर के उस हिस्से में लगाएं, जहां परिवार सबसे ज्यादा समय बिताता है।

पिरामिड को घर में कहां रखना चाहिए?

पिरामिड को आप अपने स्टडी या रीडिंग रूम में रखें। क्योंकि क्रिस्टल पिरामिड आपको बेहतर निर्णय लेने और सहज प्रतिक्रिया देने में मदद करेगा।

प्रसिद्धि और लोकप्रियता हासिल करने के लिए घर के दक्षिण भाग में एक पारदर्शी क्वार्ट्ज पिरामिड रखना चाहिए।

यह पिरामिड आपको अपने कॅरियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। साथ ही आपको पदोन्नति और अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित करने की अनुमति प्रदान करेगा।

क्या पिरामिड गुड लक हैं?

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है, कि पिरामिड में बहुत अधिक ऊर्जा होती है। यदि कोई भी व्यक्ति पिरामिड के संपर्क में आता है, तो मानों उसके अंदर एक ऊर्जा का संचार हो जाता है। पिरामिड के संपर्क में आने से व्यक्ति की सारी थकान दूर हो जाती है।

वास्तु पिरामिड आपके अंदर एक तरह से ऊर्जा का संचार करता है, तो आपको एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।