चंद्र-राहु ग्रहण दोष यंत्र कॉपर: अच्छी जिंदगी के लिए इसे उपयोग में लाने का तरीका

किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र और राहु ग्रह योग के नकारात्मक ग्रह योग की वजह से तरह-तरह की समस्याएं जिंदगी में आ सकती हैं। एक भाव में चंद्रमा और राहु यदि एक साथ मौजूद रहें तो यह चंद्र राहु ग्रहण दोष का कारण बनता है। चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र चंद्रमा और राहु के सभी हानिकारक प्रभावों को दूर कर देता है। यह यंत्र विशेष तरीके के बेहद महत्वपूर्ण ज्यामितीय पैटर्न का एक संयोजन होता है, जो कि भगवान चंद्रमा और राहु ग्रह को प्रसन्न करने का काम करता है। इसके परिणामस्वरूप इस यंत्र के उपासक के जीवन से समस्याएं और कठिनाइयां दूर होनी शुरू हो जाती हैं। यह यंत्र एक बार यदि उपयोग में लाया जाए और यह सक्रिय हो जाएं, तो वातावरण में यह सकारात्मकता को फैला देता है। साथ ही यह यंत्र यह भी सुनिश्चित करता है कि घर सकारात्मक वाइब्रेशन से भरा रहे, जिससे कि चंद्र और राहु के हानिकारक प्रभावों को दूर करने में मदद मिलती है।


चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र किन्हें खरीदना चाहिए?

कभी-कभी कुछ असामान्य या असाधारण चीजें घटित होती हैं। उदाहरण के लिए हम किसी इंटरव्यू में सफल होने जा रहे हैं, लेकिन अचानक से हमें अपने नियोक्ता की तरफ से नकारात्मक जवाब मिल जाता है। कोई बहुत ही महत्वपूर्ण बिजनेस डील हमारी होने वाली थी, लेकिन अचानक कुछ बेकार के कारणों से यह अटक जाती है। हम अपनी तरफ से 100 फ़ीसदी कोशिश करते हैं, लेकिन किसी महत्वपूर्ण परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। अपनी मां के साथ आपका संबंध पहले से भी ज्यादा खराब हो जाता है, वगैरह वगैरह। हम कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। जैसे कि हमारा दिमाग कुछ ज्यादा ही चंचल हो जाता है। हमें घबराहट महसूस होती है। हम उचित निर्णय नहीं ले पाते हैं। सबसे बुरी चीज तो यह होती है कि ये चीजें आखिर क्यों होती हैं, इनके पीछे कारणों को हम नहीं समझ पाते हैं। मुझे इस बात पर पूरा यकीन है कि इस तरह की चीजों को हम सभी ने कभी न कभी अनुभव जरूर किया है। हालांकि, जब ये चीजें बार-बार होती रहती हैं, तो यह चंद्र राहु ग्रह दोष की वजह से हो सकता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए और पूरी तरह से मिटाने के लिए चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र की जरूरत पड़ती है।


चंद्र राहु ग्रहण दोष के क्या प्रभाव पड़ते हैं?

चंद्र राहु ग्रहण दोष के संभावित प्रभाव निम्नवत हैं:-

  • यह दबाव, चिंता, तनाव और उच्च रक्तचाप की वजह बन सकता है।
  • बड़ों की सलाह और सुझाव लेने से जातकों को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलता है।
  • दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में समस्याएं आने लगती हैं।
  • इससे कोई भी व्यक्ति जिद्दी, अहंकारी और बेहद आक्रामक बन जाता है।
  • इससे जातक हमेशा नकारात्मकता से और दुश्मनों से घिरे रहते हैं।
  • जातकों के अंदर से यह आत्मविश्वास को बहुत ही कम कर देता है।
  • विशेष रूप से अपनी मां के साथ जातक का संबंध खराब होने लगता है।
  • पैसे कमाने में कठिनाइयां आने लगती हैं।
  • यह रहने वाली जगह पर और काम करने वाली जगह पर नकारात्मकता पैदा करने लगता है।
  • इससे मन भी प्रभावित होता है और जातक खुद को अस्थिर महसूस करता रहता है।
  • यह चिंता, हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप और कई पुरानी बीमारियों की वजह बन जाता है।
  • बुरी नजर से जातक बहुत हद तक प्रभावित हो सकते हैं।
  • इसकी वजह से जातकों को बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान और व्यापार में भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
  • महिलाओं के लिए यदि चंद्र हानिकारक होता है, तो यह गर्भपात की वजह भी बन सकता है।
  • किसी जातक की मां के स्वास्थ्य को भी यह बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
  • इस दोष वाले जातकों को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • महिला मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं।
  • जातक दिन भर खुद को चिंता और डिप्रेशन में डूबा हुआ और साथ में अकेला भी महसूस करते हैं।

चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र किसी जातक की कुंडली में चंद्र और राहु ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करने में मदद करता है। वैसे, विशेषज्ञों की सलाह से ही इस यंत्र को कभी भी स्थापित किया जाना चाहिए। यह यंत्र भगवान चंद्रमा और राहु को प्रसन्न करने का काम करता है। राहु की पहचान एक हानिकारक ग्रह के रूप में है, जो कि जातकों के अंदर धन की लालसा जगाता है। सांसारिक सुखों की चाहत को जन्म देता है। जातक को यह आत्मकेंद्रित बना देता है। जातकों के अंदर यह दुराचार और अनैतिकता जैसे बुरे प्रभावों को भी जन्म देता है। यह सलाह आपको दी जाती है कि किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह के बाद ही आप इस यंत्र को खरीदें।

कुछ अन्य उपाय भी मौजूद हैं, जिन्हें यदि चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र के साथ प्रयोग में लाया जाए, तो इससे कई तरह के चमत्कार देखने के लिए मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए मंदिर में सफेद रंग के कपड़े या सफेद रंग का प्रसाद दान करना चाहिए। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही सफेद रंग का प्रसाद मिठाई के रूप में लड़कियों और बच्चों के बीच बांटना चाहिए। ये सारी चीजें करने से चंद्र राहु ग्रहण दोष में आपको बड़ी राहत मिलती है। ओम सोम सोमाय नमः नामक बीज मंत्र का जाप करना भी एक अच्छा उपाय होता है। यदि संभव हो तो पूर्णिमा के दिन आपको उपवास रखने की कोशिश करनी चाहिए।


चंद्र ग्रहण दोष निवारण यंत्र को हमें कहां स्थापित करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण दोष निवारण यंत्र को अपने घर में काम करने की जगह पर या फिर अपने पसंद की किसी भी अन्य जगह पर रखा जा सकता है। साथ ही हर दिन अपनी मां का आशीर्वाद लेना भी बहुत ही जरूरी होता है। चंद्र भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। आपने देखा होगा कि भगवान शिव किस तरह से चंद्र को अपने बालों पर धारण करते हैं। इसलिए चंद्र दोष के दुष्प्रभावों से खुद को बचाने के लिए आपको भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की जरूरत पड़ती है।


चंद्रमा के हानिकारक प्रभाव कौन-कौन से हैं?

चंद्रमा जब अशुभ हो जाता है यानी कि इसका हानिकारक प्रभाव पड़ने लगता है, तो जातकों के लिए अपने रिश्ते को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है। विशेष रूप से मां के साथ संबंध खास तौर पर प्रभावित होते हैं। इस दौरान जातक उचित निर्णय ले पाने में खुद को असमर्थ महसूस करता है। चंद्रमा मन को नियंत्रित करता है। चंद्रमा के हानिकारक प्रभावों की वजह से कोई भी व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण खो सकता है। इसकी वजह से मानसिक विकार पैदा हो सकते हैं।


राहु के क्या-क्या प्रभाव होते हैं?

आइए, अब हम राहु दोष के बारे में कुछ अन्य तथ्यों के बारे में जानते हैं। राहु ग्रह के अशुभ होने की स्थिति में जातक बहुत ही बुरी तरीके से प्रभावित हो सकता है। राहु ग्रह को स्वार्थी, भ्रम में रखने वाला, मायावी और स्वभाव से धोखा देने वाला माना गया है। जो जातक इस दोष से पीड़ित हो जाते हैं, वे फोबिया का शिकार हो जाते हैं। उनके अंदर भय पैदा हो जाता है। वे हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं। उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या हो जाती है। इस तरह की कई अन्य बीमारियों की चपेट में वे आ जाते हैं। राहु ग्रह किसी व्यक्ति को कितनी बुरी तरीके से प्रभावित करता है, यह अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरीके से नजर आता है।


चंद्र राहु दोष निवारण यंत्र कहां से खरीदें?

इस यंत्र को आप MyPandit ऑनलाइन स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वह इसलिए कि यह 100 फ़ीसदी सही होगा। साथ ही प्रशिक्षित विशेषज्ञ आपके जीवन की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से ही इसे आपको उपलब्ध कराएंगे। हम आपको इस यंत्र के बारे में सभी विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराते हैं। साथ ही इस यंत्र से सबसे अच्छी तरीके से मदद प्राप्त करने के लिए हम आपको सबसे अच्छे तरीके बता कर आपकी सहायता भी करते हैं।


चंद्र राहु दोष निवारण यंत्र किस तरह से काम करता है?

चंद्र राहु ग्रह दोष निवारण यंत्र चंद्र और राहु के हानिकारक प्रभावों को कम करने का या फिर इन्हें पूरी तरीके से मिटाने का एक बड़ा ही प्रभावी तरीका है। हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक ही इस यंत्र को स्थापित किया जाना चाहिए। इस यंत्र में पवित्र ज्यामितीय पैटर्न बने होते हैं। साथ ही इन पर उत्कीर्ण किए गए महत्वपूर्ण मंत्र भी बड़े काम के होते हैं। आपको रोजाना शुद्ध हृदय और पवित्र मन से चंद्र राहु दोष निवारण यंत्र के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ करना चाहिए। इस दौरान यंत्र के उपासक को पूजा-पाठ के मूलभूत तरीके का अनुसरण करना चाहिए। इससे यंत्र से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलेगी, जो कि आपको ऊर्जावान और प्रेरित महसूस कराएगी।

चंद्र राहु दोष निवारण यंत्र से मिलने वाले कुछ लाभ इस प्रकार हैं:-

  • इससे आपका मन एकदम शांत हो जाएगा।
  • आप खुद को पहले से ज्यादा प्रेरित और उम्मीदों से भरा हुआ महसूस करेंगे।
  • आप खुद से बड़ों का सम्मान करना शुरू कर देंगे।
  • कॅरियर के हर मोर्चे पर आपको पर्याप्त अवसर मिलेंगे।
  • आपके व्यापार और काम करने वाली जगह पर भी बढ़ोतरी होगी।
  • अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आपके संबंध पहले से अच्छे होंगे और सुधरते चले जाएंगे।

निष्कर्ष

जिन लोगों के कॅरियर और रिश्तों को नुकसान पहुंचा है, उनके लिए चंद्र राहु ग्रहण दोष निवारण यंत्र बड़ा ही लाभकारी साबित होता है। हालांकि, इस यंत्र को खरीदने से पहले किसी भी व्यक्ति को इसे लेकर मूलभूत गणना कर लेनी चाहिए। साथ ही किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह भी लेनी चाहिए। ऐसा करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इस यंत्र में बहुत ही खास और बेहद मजबूत शक्तियां मौजूद हैं। यही कारण है कि बिना उचित मार्गदर्शन के किसी को भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, मुझे पूरा भरोसा है कि आप चंद्र राहु दोष निवारण यंत्र के महत्व से भलीभांति परिचित हो चुके हैं और हम यह आशा करते हैं कि आपकी जिंदगी को यह पहले से बेहतर और अधिक अर्थपूर्ण भी बना देगा।