कैसा होता है कर्क का स्वास्थ्य

कर्क राशि के अंतर्गत आने वाले लोग संवेदनशील, नाजुक और बेहद सहज होते हैं। आपकी कद काठी मध्यम आकार की होती है। चेहरा गोल, और त्वचा बेहद सुंदर होती है। ये लोग आमतौर पर अपनी उम्र से कम दिखते हैं। कर्क राशि वाले लोग जब खुद को भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं, तो उनका मन, शरीर और आत्मा तीनों स्वस्थ होते हैं।

कर्क राशि वाले लोग दूसरों की जरूरतों को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। ये लोग बहुत ही भावनात्मक होते हैं। जल्दी ही किसी की समस्या से ये मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। जिसकी वजह से इनको मानसिक तनाव ज्यादा होता है। यह बात इनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। सेहत के लिहाज से देखा जाए, तो कर्क राशि वालों को मानसिक परेशानी ज्यादा होती है, क्योंकि ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं।

आप भी अगर कर्क राशि के अंतर्गत आते हैं, तो आप इस आलेख को बड़े ही ध्यान से पढ़िए। इसकी वजह से आपको अपनी खूबी और कमी दोनों बहुत अच्छे से पता चल जायेगी। इसके अलावा आपका कोई मित्र या रिश्तेदार कर्क राशि में आता है, तो आप उसे भी यह लेख पढ़ा सकते हैं।


कर्क वालों को हो सकती है यह स्वास्थ्य समस्याएं

कर्क राशि वाले एक तरह से होमबिल्डर होते हैं। इन लोगों को अपने परिवार वालों के लिए खाना बनाना और खिलाना बहुत पसंद होता है। लेकिन इसका दूसरा पहलु यह भी है कि आप रूठे हुए लोगों के दिलों को जोड़ने के लिए अपनी इस कुशलता का प्रयोग बखूबी करते हैं। कर्क वाले अक्सर बहुत जल्दी घबराहट के शिकार हो जाते है। आपके अंदर असुरक्षा की भावना भी बहुत तीव्र होती है। जिसकी वजह से आप शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। यह आदत शरीर में कई प्रकार की बीमारियां पैदा करती है। कर्क राशि का प्रभाव छाती, स्तन, पेट और गुदा पर होता है। इसलिए इन लोगों को इसी से संबंधित रोग उत्पन्न होने का डर हमेशा बना रहता है।

कर्क वालों के साथ सबसे बुरी बात यह होती है, की ये लोग या तो खुद को बहुत बीमार महसूस करते है या फिर बिलकुल से सेहतमंद। कर्क राशि वाले अगर किसी भी तरह से भावनात्मक रूप से टूटे हुए है, तो उनके लिए अगर सबसे अच्छी कोई दवा है तो वो है हंसी। हंसने से सब रोग अपने आप कम होते जाते हैं। जब भी कुंडली में चन्द्र की दशा और महादशा आती है तो उस समय इनको सबसे ज्यादा सेहत से जुड़ी समस्या पैदा होती है। वैसे तो हर किसी की राशि के लिए चंद्रमा मन का कारक माना गया है। लेकिन कर्क राशि पर चन्द्र का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है।

ज्योतिष के माध्यम से एक स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करें
ज्योतिषी से सलाह लें


कर्क राशि वालों को खाना चाहिए पोटेशियम से भरपूर भोजन

कर्क राशि वालों के लिए खाना सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं होता है। खाना बनाना इन लोगों के लिए प्यार जताने का एक तरीका भी होता है। अपनों के लिए खाना बनाना और उनको खिलाने से आपको प्यार और अपनापन महसूस होता है। कर्क वालों की कुंडली में चन्द्र अगर अशुभ है तो शरीर में सामान्य पोषक तत्वों और तरल पदार्थों की कमी न होने दें।

कर्क वालों को ऐसा भोजन करना चाहिए, जिसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक हो। पोटेशियम से भरपूर भोजन आपको तनाव से निपटने में मदद करता है। यह आपके शरीर में तरलता की कमी नहीं होने देता है। पालक, लाल मिर्च, आड़ू, केला, पपीता, मशरूम, और स्क्वैश पोटेशियम के अच्छे स्रोत हैं।

कर्क वाले जब भी तनाव में होते है तब वे अपनी दादी द्वारा बनाई गई चॉकलेट और आइस क्रीम को खाना पसंद करते हैं। वैसे जब भी आप तनाव में हो इन सब चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपनी भावनात्मकता को नियंत्रण में रखने के लिए कर्क वालों को ऐसी चीजे खाना चाहिए. जिनमें चीनी, वसा कम हो। इसके साथ ही इन लोगों को डेयरी उत्पाद के प्रोडक्ट को भी खाना चाहिए। इन लोगों को महीने में एक बार अपनी शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए। ताकि वे स्वस्थ रह सके।


कर्क राशि वालों की शारीरिक संरचना

कर्क वालों की लम्बाई औसत होती है. इन लोगों के पैर ज्यादा लंबे नहीं होती है। आपकी कद काठी गोलाई लिए होती है। इन लोगों की त्वचा बहुत ही मुलायम होती है। इनके दांत चमकदार नहीं होते है। इनका माथा ऊंचा होता है। इन लोगों के बालों का रंग अधिकतर भूरा होता है।

कर्क वालों का जबड़ा इनके बिखरे हुए, दांतों की वजह से थोड़ा अलग सा दिखता है। आपके पैर और हाथ आपके शरीर से ज्यादा लम्बे होते है। आप चलते समय थोड़ा लड़खड़ाकर चलते है। आपकी शारीरिक संरचना आपको दूसरों से बिलकुल अलग बनाती है। यही खूबी आपको दूसरों की नजरों में आने से खुद को रोक नहीं पाती।


कर्क राशि वालों का सौन्दर्य

कर्क राशि वालों में एक अनोखा सा चार्म होता है। जो इन्हें सबसे अलग बनाता है। इन लोगों की सबसे ख़ास बात यह होती है, ये लोग अपनी मानसिक स्थिति के अनुसार कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जैसे अगर आप दुखी हुए तो लाल, उत्साहित हुए तो नारंगी, कुछ उम्मीद लगाए है किसी चीज की तो नीले या भूरे रंग के कपड़ें पहनना पसंद करेंगे। आपकी एक ख़ास बात यह भी है की ये लोग कपड़ों को बड़े ही सलीके से पहनते है। जो भी कर्क वाले इस आर्टिकल को पढ़ रहे है वे खुद को देख सकते हैं। अभी भी सलीके से कपड़े पहने होगें। आप भव्यता में विश्वास नहीं रखते। आपके अलग और सलीकेदार परिधान ही आपकी खासियत होती है। कर्क वाले किसी भी ब्रांड को हमेशा नहीं खरीदते। उन्हें जो भी चीज पसंद आती है, अगर वो उचित दाम पर है तो ये लोग उसे खरीद लेते हैं। ऐसे ही ये लोग मेकअप के सामान के लिए करते हैं। जो अच्छा लगे वो खरीद लों।

कर्क वालों की प्राकृतिक रूप से घुमावदार आइब्रो बहुत ही सुंदर लगती है। आपकी सुंदर और कोमल आंखों पर भूरे और काले रंग का काजल बहुत ही शानदार दिखता हैं। कर्क वालों को सिल्क और वेलवेट से बने हुए कपड़े पहना बहुत पसंद होते हैं। आप ख सकते है ऐसे कपड़े जो कोमलता का अहसाह दिलाते हो. गले में मोती की माला पहनना आपको बहुत पसंद होता है. यह आपके भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है। जैसे बहुत सारे आदमी बाहर निकले है अपने अपने घोड़ों की लगाम थामते है और आगे बढ़ जाते है, ठीक वैसे ही आपके लिए भी कोई होगा जो भीड़ में से निकलकर आपका हाथ थामकर आगे बढ़ जाएगा।

आप भी अपने लिए एक आदर्श पार्टनर की चाहत रखते हैं तो यहाँ हमारे ज्योतिषी से पूछे।


कर्क वालों के कुछ अन्य लक्षण

कर्क राशि वालों कोमलता और मासूमियत की अधिकतर अनदेखी की जाती है। इन लोगों को यह बताने में बहुत मुश्किल होती है की वो क्या सोच रहे हैं। अगर इनकी भावनाओं को चोट पहुचती है, तो ये लोग फिर अपनी भावनाए व्यक्त नहीं करते। इनको इस तरह देखकर लोगों को लग सकता है की इनके अंदर भावनाएं नहीं है। पर जबकि होता इसके उल्ट ही है। कर्क वाले भी उतना ही दुखी होते है जितना की सामने वाला व्यक्ति।

किसी व्यक्ति ने अगर अपना जीवन साथी कर्क राशि वाले को चुना है, तो ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने परिवार के प्रति ईमानदार रहता है। अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाता है। कर्क राशि वालों के अंदर प्रेम का सागर होता है, पर इनके साथ यह समस्या होती है की ये अपने प्यार को जता नहीं पाते। जैसे ही आप प्यार जताने की कला सीख जाते है आपके रिश्तों में हमेशा खुशियां रहेगी।

कर्क राशि वाले अपने घर से बहुत जुड़े होते हैं। यह लोग किसी भी हालत में अपने घर से दूर होना पसंद नहीं करते हैं। कहीं भी चले जाए इन लोगों को जितना सुकून घर में आकर मिलता है, उतना और कही नहीं मिलता। घर इनको सुरक्षित महसूस कराता है। कर्क वाले अपने घर को सजाने में कोई भी कमी नहीं रखते। चाहे कितना भी पैसा खर्च हो जाए। ये लोग अपने घर को सपनो का घर जरूर बनाते है।

कर्क राशि वालों के बारें में ये अनोखी जानकारियां यहां आकर समाप्त होती है। अब समझ आ गया होगा की कर्क राशि वाले व्यक्ति के अंदर क्या कमी और क्या खूबी होती है। इन पर थोड़ा सा ध्यान देगें तो आप जिन्दगी को ओर भी खुबसुरत बना सकते हैं, पर सबसे बड़ी बात यह है की सब कुछ भूलकर जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं तो सबकुछ बहुत शानदार हो जाता है।