कैसी होगी मकर राशि के जातक की सेहत

मकर राशि में जन्म लेने वाले जातक बीमारियों के प्रति उच्च सहनशीलता होती है। फिर चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। ऐसे में वे दीर्घायुवान होते हैं। वे एक लंबी आयु प्राप्त करते हैं। इनके साथ एक खास बात होती है, जैसे जैसे इनकी आयु बढ़ती रहती है, इनका स्वास्थ्य भी बेहतर होती नजर आती है। इसकी सेहत सुधरती रहती है। ये बुजुर्गों में खासे चर्चित होते हैं और पसंद किए जाते हैं।

दूसरी ओर इन जातकों की शारीरिक संरचना या बनावट थोड़ी कोमल हो सकती है। इनके घुटने और हड्डियां भी नाजुक हो सकती हैं। इनके साथ सर्दी, गठिया, गुर्दे की पथरी, पेट की समस्या और त्वचा की बीमारी मसलन दाद आदि हो सकते हैं।

ऐसे लोगों को उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों व मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।


मकर राशि के लिए संभावित समस्याएं

आप काम में पूरी तरह डूब जाते हैं। इस तरह काम में खोए रहते हैं कि कि आप अपने सेहत का भी ख्याल नहीं रखते हैं। यहां तक की आप अपनी जान जोखिम में भी डाल सकते हैं। वे नहीं जानते हैं कि काम को कब कम करना है। वे लगातार काम करते रहते हैं। यह उनके लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

इसके अलावा मकर राशि के जातक गठिया, त्वचा की समस्याओं, एक्जिमा, हड्डियों में संक्रमण, घुटने के फ्रैक्चर और अवसाद की चपेट में आ जाते हैंं। मकर राशि के जीवन में दयालुता उनके स्वस्थ जीवन का रहस्य है। उन्हें भोजन, काम, आराम, व्यायाम और नींद के बीच संतुलन बनाना चाहिए। फिर दूसरों की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

अपने आप को सभी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाएं, विशेषज्ञों से बात करें


मकर राशि के लिए भोजन

मकर राशि के तहत पैदा हुए लोगों खाने के मामले में हेल्दी फूड अपनाते हैं। वे भोजन को लेकर समय के पाबंद होते हैं। हां खिलाने के समय के पाबंद नहीं होते हैँ। ये अंजीर, पालक जैसे स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं। इसके अलावा, दूध, खट्टे फल, अंडे, अनाज, पूरी, गेहूं की रोटी, बादाम, ब्राउन राइस और मछली उन्हें पसंद होता है।

वहीं, दूसरी ओर उनका आहार दूसरों के लिए नीरस हो सकता है। वे खाने में नए तरह के खाद्य पदार्थों इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। मकर राशि हड्डियों और दांतों को नियंत्रित करती है, इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें कैल्शियम होता है जैसे डेयरी, सार्डिन और हरी पत्तेदार सब्जियां इनके नियमित आहार में शामिल होनी चाहिए।


मकर के जातकों की शारीरिक संरचना

मकर राशि के जातक अच्छे शारीरिक बनावट वाले, सुंदर और साफ त्वचा वाले होते हैं। उनके पास एक आइब्रो हाई होती है। होठ ऊपर और छोटे होते हैं और ठोड़ी अच्छी होती है। उनकी ऊंचाई छोटे से मध्यम तक होती है। उनके पास तेज तर्रार आंखें होती है। जो उनके लुक को कूल बनाती हैं। इनके चेहरे के हाव भाव बिल्कुल नापतौल के हिसाब से आते हैं। वे चेहरे से हमेशा स्थिर नजर आते हैं।

वे कुछ भी बोलने से पहले बहुत सोचते विचारते हैं। वे हर शब्द को बारीकी से जांचते हैं, समझते हैं और फिर अपनी बात जाहिर करते हैं। इनकी मौजदूगी एक दार्शनिक की तरह की लगती है जो हर बात को बिल्कुल सोच समझकर उसका विश्लेषण करके कहते हैं। उनकी उपस्थिति सुखद, स्वच्छ और स्पष्ट नजर आती है। वे दिखावा करने में यकीन नहीं करते हैं, ये काम करके दिखाने में ज्यादा विश्वास करते हैं।


मकर राशि के जातकों का सौंदर्य

मकर राशि वालों की शारीरिक संरचना सुंदर होती है। उनके कद काठी गढ़ी हुई होती है। ये देखने में काफी बड़े लगते हैं। ऐसा आकार या शरीर जो दूसरे लोगों को आकर्षित कर लेता है। इनमें तंग कपड़े या टाइट-फिटिंग कपड़े उनके शरीर के आकार को निखारने में मदद इनकी करते हैं। गर्दन के लिए एंटी-रिंकल क्रीम और बड़े पैरों के लिए पेडीक्योर, दो ऐसे ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं, जिनका उन्हें ध्यान रखना चाहिए।

वे चमकीली भूरे रंग की लिपस्टिक और नेल पॉलिश में अच्छे लगते हैं। इन्हें चर्चा में रहना पसंद आता है। ये तुनकमिजाज वाले भी हो सकते हैं। फिर भी ये सुंदर और आकर्षक लगते हैं। वे पारंपरिक तरीके से कपड़े पहनना पसंद करते हैं। उन्हें ज्यादा आभूषण पहनना पसंद नहीं आता है, जब तक कि यह उन्हें विरासत में या परिवार से ही क्यों न मिला हो।

असली सुंदरता आपके भीतर ही होती है। अपनी सभी संभावनाओं, शक्तियों और क्षमताओं के बारे में जानें। मुफ्त जन्मपत्री प्राप्त करें!


मकर राशि के कुछ अन्य लक्षण

यदि आप मकर राशि के जातक हैं, तो आप अपने पेशेवर जीवन के प्रति बहुत समर्पित होते हैं। आप आशावादी और मेहनती हैं। जिन लोगों के पास यह राशि होती है वे सबसे अधिक सफल होते हैं। वे अत्यंत साधन संपन्न होते हैं। मकर राशि वालों का दिल सोने का होता है। यह नेकदिल इंसान होते हैं। वे बहुत ईमानदार और प्रतिबद्ध होते हैं।

दूसरी राशियां इनकी उदारता और दूसरों की सहायता करने की क्षमता की हमेशा सराहना करती हैं। मकर राशि के जातक बहुत ही भरोसेमंद होते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रियजनों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जो लोग अपनी बाधाओं और समस्याओं से जूझ कर उन्हें पार कर लेते हैं, वे उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उनकी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कर्तव्य और जिम्मेदारियां हमेशा आपकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर होती हैं।

मकर राशि के जातक एक सच्चे आस्तिक होते हैं। कड़ी मेहनत करना उन्हें अच्छा लगता है, यही उनके लिए तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने का एकमात्र तरीका होता है। मकर राशि चमकीली राशि है, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों और सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है। आप एक समूह में जल्दी से अपनी जगह बना लेते हैं और अपनी महत्ता साबित कर सकते हैं।

टीम वर्क के प्रति आपका समर्पण शानदार होता है। इसके अलावा आप अत्यधिक आशावादी हैं और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आपकी इच्छा बहुत ही तीव्र होती है। मकर राशि के लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं और एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए प्रयास करते हैं।

मकर राशि के जातकों का आकर्षण बेहद शानदार होता है, यह अद्वितीय होता है। जिस तरह पहाड़ी बकरियां बेहद आकर्षक और सुंदर होती है, उसी तरह का ही व्यक्तित्व इनका भी होता है। आप किसी ट्रेंड को फॉलो करने की बजाय, अपना नया ट्रेंड बनाते हैं। आप भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। ये कुछ नया करके दिखाते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।

बाद में पछताने से बेहतर है जागरूकता बनाए रखना! सभी ज्योतिषीय घटनाओं के प्रभावों के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर लें।

माय पंडित ऐप अभी डाउनलोड करें!

इस राशि के जातक अत्यधिक गंभीर लोग होते हैं, दूसरों की रक्षा करने और उनकी देखभाल करने को लेकर जिम्मेदारी महसूस करते हैं। आप हमेशा एक गंभीरता से हर काम पर नजर रखते हैं, कई बार आपका यही रवैया आपको बोरिंग महसूस करवा देता है।

आप दूसरों के बारे में अपनी राय दे सकते हैं, जो कई बार अनावश्यक रूप से आलोचनात्मक लग सकती है। आप नेतृत्व करना पसंद करते हैं, जो आपके प्रियजनों के लिए कई बार परेशानी भरा हो सकता है। कभी-कभी आप निराश और उदास हो सकते हैं। ऐसे में आपको किसी ऐसे के साथ की जरूरत हो सकती है जो आपको अच्छा और सहज महसूस करवाए।

समाज में आपका स्थान अपूरणीय है। आप उन लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे जिनकी आप वास्तव में परवाह करते हैं। मकर राशि वालों के लिए परिवार, घर और दोस्त बहुत मायने रखते हैं। वे परिवार के प्रति बहुत भावुक होते हैं और उनकी देखभाल करना पसंद करते हैं। अब अलविदा कहने का समय आ गया है क्योंकि हम मकर स्वास्थ्य राशिफल के इस ब्लॉग को पूरा कर चुके हैं।