कैसी रहेगी कुंभ राशि की महिला और पुरुष के बीच जोड़ी

कैसी रहेगी कुंभ राशि की महिला और पुरुष के बीच जोड़ी

कुंभ राशि के जातक कौन होते हैं?

यदि आपका जन्म 21 जनवरी से 19 फरवरी के बीच हुआ है तो आप कुंभ राशि के हैं। इस राशि का तत्व वायु होता है। इस राशि का स्वामी शनि होता है।

शनि अंतरिक्ष यात्रा, आविष्कार, नवाचार और वायु गति विज्ञान से जुड़ा ग्रह होता है। ये दोस्तों के लिए अच्छे दोस्त साबित होते हैं और अच्छे प्रेमी भी साबित होते हैं। ये अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाते हैं। इजहार करना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जब वे अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं तो विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।


कुंभ राशि के महिला व पुरुष में तालमेल

जब कुंभ राशि के महिला और पुरुष की जोड़ी मिलती है, व एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं तो उनके बीच संबंध शानदार बनता है। इनके बीच की कैमेस्ट्री आकर्षक हो जाती है। वे एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लेते हैं। ये एक दूसरे पर विश्वास करते हैं।

जानें, क्या है कुंभ राशिवालों की विशेषताएं, कैसी होती है उनकी पर्सनलिटी!


कितना मजबूत होता है इनका बंधन

कुंभ राशि के जातकों में ऐसे गुण होते हैं, जैसे किसी और में नहीं होते हैं। सच कहा जाए तो इनमें कई गुण होते हैं। ये प्रतिभाशाली, बुद्धिमान और सुंदर होते हैं। ये अपनी क्षमताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं। कुंभ राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला के बीच संबंध स्वतंत्रता पर आधारित होते हैं। ये एक दूसरे को कितनी आजादी देते हैं, कितनी कम पाबंदियां लगाते हैं, यही बात तय करती है कि दोनों को संबंध किस तरह का रहेगा। यही इनके संबंधों के लिए आधार बनता है।

कुंभ राशि के लोग वास्तव में रचनात्मक व्यक्ति होते हैं। इनमें ऐसे कई गुण होते हैं जो उन्हें समाज के नेता या अग्रणी व्यक्ति भी बना सकते हैं। ऐसे कई महान गुण होते हैं इन जातकों में । इस राशि पर शनि ग्रह का शासन होता है।

कुंभ राशि के पुरुष व महिला दोनों ही अपने चारों तरफ के माहौल से अनभिज्ञ होते हैं। यही कारण है कि इन्हें अक्सर दुविधा में घिरा हुआ देखा जाता है। ये बहुत ज्यादा सजग नहीं होते हैं। ये अपने आस पास के माहौल की बारीकियों पर विचार नहीं करते हैं। ये दिन में सपने देखने लगते हैं।

अगर कुंभ राशि के स्वभाव की बात करें तो इस राशि के जातक बेहद समझदार और व्यावहारिक होते हैं। ये बहुत अधिक भावुक नहीं होते हैं। इन्हें न तो बिल्कुल शांत प्रवृति का व्यक्ति कहा जा सकता है न ही इन्हें अत्यधिक भावुक व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में सामान्य तौर पर कुंभ पुरुष-कुंभ महिला का रिश्ते विश्वास, प्यार और वफादारी पर आधारित होता है।

कुंभ राशि की महिला हो या पुरुष, दोनों ही अधिक संवाद नहीं करते हैं। ये वह जानकारी देते हैं, जो ये देना चाहते हैं। जो इनके मतलब की होती है। उनके भीतर यह एक अद्भुत गुण है। दोनों के बीच प्यार सही रहता है। इन दोनों के बीच संवाद या बातचीत बहुत अधिक मुखर नहीं होती है, यह सीमित ही रहती है। लेकिन कम बातों के बावजूद ये जानते हैं कि साथी इनसे क्या कहना चाहता है। इन दोनों का संबंध दूसरे के लिए बेहद आकर्षक, सहज और आनंद से भरपूर रहेगा। इनका प्रतीक जल तत्व होता है। यही कारण है कि इनके बीच भावनाओं को प्रवाह सहज होगा।वहीं दूसरी तरफ से स्वभाव से मनमौजी हैं, इनका व्यवहार अप्रत्याशित प्रतीत हो सकता है। इन दोनों के बीच जो भी होगा, वो कभी भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आएगा।

अपने सपने को हकीकत में बदलें, विशेषज्ञों से बात करें!

क्या कुंभ राशि का पुरुष कुंभ राशि की महिला से शादी कर सकता है?

कुंभ राशि के पुरुष और महिला के बीच में संबंध सहज हो सकता है। दरअसल उनके संबंध की शुरुआत दोस्ती से होती है। वे अच्छे दोस्त होते हैं, अपने रिश्ते को सहजता से आगे बढ़ाते हैं। संभवतया के शादी के लिए भी तत्पर होते नजर आ सकते हैं।

कुंभ राशि के पुरुष महिलाओं को केवल शारीरिक उपभोग की वस्तु नहीं मानते हैं। वे इनकी शारीरिक सुंदरता की नहीं बल्कि इनके मन की, इनके व्यक्तित्व की प्रशंसा भी करते हैं। ऐसे में इनका प्रेम बनावटी नहीं हो सकता है। ये पुरुष अपने संबंध का बार बार विश्लेषण करते रहते हैं। ये भविष्य को ध्यान में रखकर बात करते हैं। लोगों की नजर में ये बेहद रचनात्मक लोग होते हैं।

कई बार कुंभ राशि के व्यक्ति को समझाना पड़ता है कि संबंध में उनसे क्या उम्मीद की जा रही है। फिर भावनाओं की बात हो या शारीरिक संबंधों की, उन्हें बताना पड़ता है कि उनसे पार्टनर क्या चाहता है। यहां तक की वो फोर प्ले करना भी भूल जाते हैं तो कभी क्लाइमेक्स भी। ऐसे में यदि उन्हें इन बातों को याद दिला दिया जाए तो यकीन मानिए इनसे ज्यादा जुनून से चाहने वाला कोई और नहीं हो सकता है। ये अपने पार्टनर के प्यार में डूब जाते हैं। सब कुछ भूल जाते हैं। ये सबसे वफादार होते हैं। इनका मानना होता है कि अगर आप वफादार नहीं हैं तो कोई भी रिश्ता नहीं चल सकता है। इनका धोखेबाज होना बेहद दुर्लभ ही होगा। ये न धोखा करते हैं न ही विश्वासघात पसंद करते हैं।

रिश्तों के मुद्दों से निपटने के लिए, विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह लें!

कुंभ पुरुष और कुंभ महिला: संबंधों में संवेदनशीलता

तार्किक, व्यावहारिक और सबसे अप्रत्याशित होने के अलावा कुंभ राशि के पुरुष और कुंभ महिला के संबंध में बंधन में विश्वास और आपसी समझ बहुत अधिक होती है। ये एक दूसरे की देखभाल करने वाले और एक दूसरे के बारे में अत्यधिक विचार करने वाले होते हैं। ये दया और सहायता की भावना से भरपूर होते हैं।

ये जोड़ी वास्तव में एक दूसरे से प्यार करती हैं। जीवन के हर मोड़ पर इन्हें एक दूसरे की मौजूदगी चाहिए, इन्हें ये मौजूदगी खुशी देती है। ये उसे पूरा महत्व भी देते हैं। ये एक दूसरे को बेहद अच्छी तरह से जानते हैं। ये जब साथ होते हैं तो अच्छा महसूस करते हैं।

कुंभ राशि के पुरुष चाहते हैं कि उनकी साथी केवल हाउस वाइफ न हो, वो कुछ अलग हो, जिसकी अपनी पहचान हो। वे चाहते हैं कि जिससे उनकी शादी हो वो महज पत्नी न होकर एक दोस्त एक हमसफर हो। जीवन भर खुशनुमा सफर में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

अगर आपका साथी कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसके साथ आप अपनी बातें साझा कर सकते हैं, विचार बता सकते हैं, तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आप उनसे अपने अनोखे अनुभव भी शेयर कर सकते हैं।

इसी तरह कुंभ राशि की महिला चाहती हैं कि उसका पति केवल आम पति न हो। उसके लिए कई और भी किरदार निभाए। आजीवन वह वफादारी और ईमानदारी से रिश्ता निभाए। वह एक साथी, एक गाइड, एक पिता की तरह जिम्मा ले और एक अच्छे दोस्त की तरह हमेशा साथ दे।

ये महिलाएं पहली नजर वाले प्यार की भावना को जिंदगी भर कायम रखना चाहती हैं। पहली मुलाकात में एक दूसरे के प्रति जो आकर्षण होता, वही हमेशा बरकरार रहना चाहिए। वह चाहती है कि रिश्ते का शुरुआती करिश्मा, उत्साह और मस्ती उनके रिश्ते में हमेशा के लिए मौजूद रहे। यह कुंभ राशि के पुरुष और कुंभ महिला को एक-दूसरे के अनुकूल बन सकते हैं, ऐसा होने पर इनके रिश्ते को और भी उत्साह व जोश मिल सकता है।

क्या आप अपने रिलेशनशिप के इश्यू को लेकर परेशान हैं? तो अपने और अपने पार्टनर के नाम की अनुकूलता जानिए, यहां बिल्कुल FREE!

कुंभ राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला: फायदे और नुकसान

अब तक जो भी जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक कुंभ राशि की महिला व कुंभ राशि के पुरुष के बीच संबंध बेहद सुंदर होता है। यह बिल्कुल अलग होता है। दोनों के बीच संबंध सफल होता है। लेकिन यहां कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। मसलन कुंभ राशि के जातक स्वभाव से जिद्दी होते हैं। उनके सोचने का अपना तरीका होता है। ये बहुत ज्यादा सोचते हैं, ऐसे में ये बेखबर हो जाते हैं, लापरवाह हो जाते हैं।

कुंभ राशि के पुरुष अपने पार्टनर में कुछ चीजें बदलना चाहते हैं। ठीक इसी तरह कुंभ राशि की महिलाएं भी दूसरों में बदलाव लाना चाहती हैं। इन दोनों में कोई भी खुद में बदलाव लाने की बात नहीं सोचता है। यह रवैया दोनों के संबंधों में परेशानी पैदा कर सकता है।

उनका अडिय़ल स्वभाव कभी-कभी उनके रिश्ते के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर वे इस रवैये पर काबू पा लेते हैं तो संबंध के बीच अनुकूलता बन जाती है। संबंध सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लेता है। कई चुनौतियों के बावूजद यह जोड़ा एक अत्यंत सफल जोड़ा बन सकता है। एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। ये लंबे समय तक बरकरार रहता है।

यह भी पढ़ें, कुंभ राशि की अन्य राशियों के साथ अनुकूलता।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer